बिहार में नई सरकार के गठन के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। इसी कड़ी में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने एक बड़े अधिकारी पर शिकंजा कस दिया है। जांच में सामने आया है कि राजीव कुमार ने अपनी ज्ञात वैध आय से कहीं अधिक, 1 करोड़ 10 लाख 24 हजार 271 रुपए की संपत्ति अर्जित की, जो सीधे तौर पर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है।

पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। इसी कड़ी में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने एक बड़े अधिकारी पर शिकंजा कस दिया है। शहरी विकास एवं आवास विभाग में कार्यरत एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (मैकेनिकल) राजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप में कांड संख्या-15/2026 दर्ज किया गया है। इंजीनियर ने लोक सेवक के पद पर रहते हुए अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया और सुनियोजित तरीके से अवैध संपत्ति जुटाई। जांच में सामने आया है कि राजीव कुमार ने अपनी ज्ञात वैध आय से कहीं अधिक, 1 करोड़ 10 लाख 24 हजार 271 रुपए की संपत्ति अर्जित की, जो सीधे तौर पर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है।
सुबह-सुबह कसा शिकंजा
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1), 13(2) और 12 के तहत मामला दर्ज होते ही निगरानी की टीम ने कार्रवाई तेज कर दी। विशेष न्यायाधीश, निगरानी, पटना द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर आज यानी शनिवार को सुबह से ही पटना में आरोपी के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी चल रही है।
प्रमुख स्थानों पर छापामारी
निगरानी की टीम हर दस्तावेज, संपत्ति और लेन-देन की बारीकी से जांच कर रही है। शुरुआती संकेत बताते हैं कि मामला और भी बड़ा हो सकता है और कई चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है। छापामार कार्रवाई रामनगरी रोड स्थित गृहम अपार्टमेंट के वेस्ट ब्लॉक में फ्लैट नंबर ई-202, खगौल रोड, दानापुर स्थित लैंडमार्क गोल्ड में फ्लैट नंबर 807 और पंत भवन, छठी मंजिल स्थित कार्यालय (प्रोक्योरमेंट एंड क्वालिटी कंट्रोल) में की गई।
खबर अपडेट की जा रही है....
यह भी पढ़िए....
जबलपुर नगर निगम में EOW का छापा: मेडिकल बिल पास करने के बदले रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: बसपा के इकलौते विधायक के घर आयकर विभाग ने मारा छापा
ईडी का शिकंजा: बंगाल में 12 ठिकानों पर छापा, सामने आया झारखंड कनेक्शन


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कुख्यात पाकिस्तानी आतंकी यासिर उर्फ अबू तल्हा को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यासिर 2024 के पुंछ एयरफोर्स काफिला हमला और डेरा की गली एंबुश समेत कई बड़ी वारदातों में शामिल था।
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2013 झीरम घाटी नक्सली हमले में एनआईए की विशेष अदालत ने 13 साल बाद 10 आरोपियों को दोषी ठहराया है। जानिए इस ऐतिहासिक फैसले और मामले से जुड़ी पूरी जानकारी।
राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में 14 रजिस्टर्ड अनरिकग्नाइज्ड पॉलिटिकल पार्टियों (आरयूपीपी) ने 20 हजार से ज्यादा के कुल 682.28 करोड़ रुपए के चंदे की जानकारी दी है।
बिजली की भारी मांग और मानसून के कारण आपूर्ति में आई रुकावटों के चलते देशभर के थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का भंडार तय मानक के आधे से भी कम रह गया है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक, 2 सितंबर तक देश के 50 पावर प्लांट्स में कोयले का स्टॉक क्रिटिकल यानी गंभीर रूप से कम स्तर पर पहुंच गया है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों से संवाद किया। इस बातचीत का पांच मिनट का एक वीडियो पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।
हाथ से मैला ढोने की प्रथा की आलोचना करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा-भले ही भारत चांद पर पहुंच गया हो, लेकिन जाति व्यवस्था की सामाजिक बुराई आज भी समाज में बरकरार है, जो नागरिकों को ऐसा काम करने के लिए विवश करती है, जो मानवीय गरिमा के विपरीत है।
मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश ने विकराल रूप ले लिया है। ग्वालियर-चंबल अंचल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।
जिला जज न्यायालय का फैसला आने के बाद कलेक्ट्रेट में बनी मस्जिद को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए शहर में जगह-जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। हालांकि रात में यह अफवाह फैल गई थी। सोशल मीडिया पर सांसद और पार्षदों द्वारा बयानबाजी भी की जा रही थी।
एअर इंडिया फ्लाइट एआई-2379 के पायलट का साइकोएक्टिव टेस्ट पॉजिटिव आने पर एयरलाइन ने उसे बर्खास्त कर दिया है। फुकेट से दिल्ली आ रही इस उड़ान के दौरान विमान 300 फीट नीचे गिर गया था।
सीबीआई ने 'ऑपरेशन चक्र-VI' के तहत 20 राज्यों में 89 जगहों पर छापेमारी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिजिटल अरेस्ट के तीन बड़े मामलों में 41 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा हुआ है।