देश में सीएम बनने रिकॉर्ड कायम करने वाले बिहार के नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। इससे पहले सुबह 11 बजे वह अपनी सरकार की अंतिम कैबिनेट की बैठक लेंगे। दोपहर में भाजपा विधायक दल की बैठक में जिसमें नया नेता चुना जाएगा।

बिहार। स्टार समाचार वेब
देश में सीएम बनने रिकॉर्ड कायम करने वाले बिहार के नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। इससे पहले सुबह 11 बजे वह अपनी सरकार की अंतिम कैबिनेट की बैठक लेंगे। दोपहर में भाजपा विधायक दल की बैठक में जिसमें नया नेता चुना जाएगा। दरअसल, बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन है। 20 साल तक राज्य के मुख्यमंत्री पद संभालने वाले नीतीश कुमार आज इस्तीफा देने जा रहे हैं। लोकभवन जाकर राज्यपाल को अपना त्याग पत्र देंगे। वहीं, दोपहर में भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव होगा। भाजपा विधायक दल का नेता ही एनडीए सरकार का नया मुख्यमंत्री होगा।
केंद्रीय मंत्री करेंगे नए सीएम का एलान
भाजपा विधायक दल के नेता के चयन के लिए पर्यवेक्षक के रूप में तैनात मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पटना पहुंचेंगे। हवाई अड्डा से वे राजकीय अतिथिशाला जाएंगे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय में ही विधायक दल की बैठक होगी।
सीएम हाउस में जुटेंगे विधायक
भाजपा, जदयू, लोजपा (रा), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के सभी विधायक चार बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। वहां एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी। इसमें भाजपा विधायक दल के नेता का नाम एनडीए विधायक दल के नेता और मुख्यमंत्री के लिए प्रस्तावित किया जाएगा।
नितीश कुमार विकास पुरुष
बिहार के मुख्यमंत्री के घोषणा पर भाजपा विधायक मैथली ठाकुर ने कहा- आज सब स्पष्ट हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सभी लोग विकास पुरुष के नाम से जानते हैं। आज हम बिहार में स्वतंत्रता से रह पा रहे हैं, तो वो नीतीश कुमार के कारण है।
हम अपने नेता का चुनाव करेंगे
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा- आज हमारे केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान पटना आ रहे हैं। दोपहर 3 बजे से भाजपा विधानमंडल दल की बैठक है, जिसमें हम अपने नेता का चुनाव करेंगे। उसके बाद 4 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक है, जिसमें नेता का चुनाव होगा।
खबर अपडेट की जा रही है....


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पटना के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर (Faisal Khan) के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत कदमकुआं थाने में FIR दर्ज की गई है। नई धारा BNS 109 के तहत पुलिस कभी भी खान सर को गिरफ्तार कर सकती है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
कर्नाटक में नई सरकार के गठन के दूसरे दिन ही नए मंत्रियों का विभाग को लेकर नाटक शुरू हो गया है। इससे पार्टी में दिल्ली तक हलचल मच गई है। दरअसल, कर्नाटक सरकार में विभागों के बंटवारे के बाद मंत्री रामलिंगा रेड्डी की खुलकर नाराजगी सामने आई गई है।
सेक्टर-74 स्थित आईवी काउंटी सोसायटी में आज सुबह आठ बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग 28 मंजिला इमारत के 12वें फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फ्लैट की खिड़कियों से ऊंची लपटें निकलने लगीं।
केरल में 4 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। IMD ने केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए इस साल अल नीनो के कारण बारिश कैसी रहेगी।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अब देशद्रोह की शिकायत सिलीगुड़ी साइबर क्राइम थाना में दर्ज कराई गई है। ममता की अविलंब गिरफ्तारी के लिए शिकायतकर्ता वकील रिंकी सिंह चटर्जी आठ जून को कोलकाता हाई कोर्ट में याचिका दायर करने का दावा किया है।
आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने अपने साथ जुड़े भगोड़ा के टैग को खारिज करते हुए कहा- मैं बिल्कुल भी भाग नहीं रहे हूं और केंद्र सरकार की पहुंच बहुत लंबी है। दरअसल, एक साक्षात्कार के दौरान ललित मोदी ने कहा- मैं बिल्कुल भी भाग नहीं रहा हूं।
सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल अगस्त में मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर नाबालिग के साथ यात्रा कर रहे व्यक्ति से जबरन वसूली और आपराधिक धमकी देने के आरोपी तीन रेलवे पुलिसकर्मियों की अग्रिम जमानत खारिज कर दी है। इन पुलिसकर्मियों को पिछले साल सितंबर में बॉम्बे हाई कोर्ट ने यह राहत दी थी।
बिहार में आज तड़के ब्रह्मपुरा इलाके के प्रसिद्ध प्रसाद हॉस्पिटल में एक भयावह आग लग गई। सुबह 4 बजे अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत में घुटन भरा और जहरीला धुआं भर गया।
सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा है कि शादीशुदा बेटी को सिर्फ विवाह के आधार पर माता-पिता के परिवार से अलग नहीं माना जा सकता और न ही उसे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा सकता है।
कर्नाटक में सत्ता का हस्तांतरण पूरा। डीके शिवकुमार ने 34वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जानें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में हुए इस शपथ ग्रहण की बड़ी बातें।