मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री के गृह जिला दतिया में एक छात्रा के दरिंदगी का मामला सामने आया है। बीती देर रात सिविल लाइन थाने में गैंगरेप का केस दर्ज कराया है। नाबालिग ने जो रिपोर्ट लिखाई है उसके मुताबिक पांच युवकों ने दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।

ग्रामीणों ने देर रात तक सिविल लाइन थाने को घेरे रखा। उन्होंने घटना को लेकर पुलिस के सामने विरोध जताया। इसके बाद पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई।
दतिया। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री के गृह जिला दतिया में एक छात्रा के दरिंदगी का मामला सामने आया है। बीती देर रात सिविल लाइन थाने में गैंगरेप का केस दर्ज कराया है। नाबालिग ने जो रिपोर्ट लिखाई है उसके मुताबिक पांच युवकों ने दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, शहर के सुनसान इलाके में स्थित उडनू की टोरिया मंदिर पर अपने दो साथियों के साथ स्कूटी पर सवार होकर दर्शन करने गई 11वीं की नाबालिग छात्रा के साथ पांच लोगों द्वारा गैंगरेप किया गया। घटना शुक्रवार की है, जिसका मामला पुलिस देर रात दर्ज कर सकी। घटना को लेकर नाबालिग के परिजनों और ग्रामीणों ने देर रात तक सिविल लाइन थाने को घेरे रखा। उन्होंने घटना को लेकर पुलिस के सामने विरोध जताया। इसके बाद पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई। एसडीओपी आकांक्षा जैन ने बताया कि ग्राम गुलमऊ थाना उनाव निवासी 16 साल की नाबालिग छात्रा अपने दो परिचितों के साथ स्कूटी से जंगल में स्थित उडनू की टोरिया मंदिर पर दर्शन करने के लिए गई थी, जहां कुछ बदमाश भी पहले से ही मौजूद थे।
बदमाशों ने इन तीनों को डराया धमकाया और इसके बाद नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। इस दौरान बदमाशों ने नाबालिग छात्रा के साथ आए परिचितों पर भी जबरन दुष्कर्म करने के लिए दबाव बनाया। साथ ही इस घटना का वीडियो भी बना लिया ।
इसी दौरान वहां कुछ लोग पहुंच गए, जिन्होंने उनमें से एक आरोपी हरगोविंद पाल को पकड़ लिया। हरगोविंद को पुलिस के हवाले किया गया है। साथ ही, नाबालिग छात्र को लेकर पुलिस थाने आए, जहां यह मामला दर्ज किया गया है।
नाबालिग छात्रा दतिया में अपने स्कूल की ड्रेस लेने आई थी। इसी दौरान उसे परिचित ने फोन किया था और मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद भी यह तीनों स्कूटी पर सवार होकर उडनू टोरिया मंदिर पर दर्शन करने गए थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी देव, सचिन, हरगोविंद पाल, करण यादव एवं पंकज यादव पर मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार चारों आरोपियों की तलाश कर रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।