सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। सेन्ट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम आनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। इस बार 12वीं बोर्ड परीक्षा में 17 हजार से अधिक स्टूडेंट्स के 95 फीसदी से अधिक अंक आए हैं।

17 हजार छात्रों के आए 95 फीसदी से ज्यादा अंक
सीबीएसई 12वीं में कुल 85.20 फीसदी बच्चे पास
88.86 लड़कियां तो 82.13 फीसदी लड़के सफल
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। सेन्ट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम आनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। इस बार 12वीं बोर्ड परीक्षा में 17 हजार से अधिक स्टूडेंट्स के 95 फीसदी से अधिक अंक आए हैं। इस वर्ष कुल 85.20 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। इस वर्ष भी लड़कों की तुलना में लड़कियों ने बाजी मारी है। इस वर्ष 88.86 प्रतिशत छात्राएं और 82.13 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इस तरह से छात्राओं 6.73 प्रतिशत के अंतर ने बाजी मारी है। वहीं लिंगवार परिणाम के अनुसार, सभी विषयों में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। 2026 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का 82.13 फीसदी दर्ज किया गया।

भोपाल रीजन राष्ट्रीय औसत से 5.77 % पीछे
मध्य प्रदेश के 80,454 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। इस बार भोपाल रीजन का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से कमजोर रहा। इस वर्ष भोपाल रीजन में 79.43 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए, जबकि देशभर का औसत पास प्रतिशत 85.20 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस तरह भोपाल रीजन राष्ट्रीय औसत से 5.77 प्रतिशत पीछे रहा। भोपाल रीजन का प्रदर्शन रायपुर, लखनऊ और रांची जैसे कई रीजन से भी कमजोर रहा। इससे मध्य प्रदेश के छात्रों के प्रदर्शन को लेकर शिक्षा क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई है।
रिजल्ट जारी होने के साथ ही डाटा साझा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 12वीं का रिजल्ट इस बार 85.20 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष (88.39 प्रतिशत) की तुलना में कम है। 12वीं में कुल 15,07,109 स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की है। बीते वर्ष से देखें तो ये आंकड़ा 3.19 प्रतिशत कम हुआ है। पिछले वर्ष 14,96,307 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे।
मेरिट लिस्ट जारी नहीं होगी
CBSE बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को ये निर्देश देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।
फेल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका
एक या अधिक विषयों में पास नहीं होने वाले छात्रों को इस बार भी कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा। इससे उनका साल खराब नहीं होगा और वे अपने अंक सुधार सकेंगे। बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
सबसे बेहतर परिणाम केंद्रीय विद्यालय का रहा
CBSE 12वीं परीक्षा 2026 में संस्थानों के प्रदर्शन की बात करें तो सबसे बेहतर परिणाम केवी (केंद्रीय विद्यालय) का रहा, जहां पास प्रतिशत 98.55% दर्ज किया गया। इसके बाद जेएनवी (जवाहर नवोदय विद्यालय) 98.47% के साथ दूसरे स्थान पर रहा। सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 89.55% रहा, जबकि सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में यह 86.07% दर्ज किया गया। वहीं, ईएमआरएस स्कूलों का पास प्रतिशत 85.55% और स्वतंत्र (प्राइवेट) स्कूलों का 84.22% रहा।
| संस्था | उत्तीर्ण प्रतिशत |
|---|---|
| केंद्रीय विद्यालय | 98.55% |
| युवा राष्ट्रीय विद्यालय | 98.47% |
| सरकारी विद्यालय | 89.55% |
| सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय | 86.07% |
| आपातकालीन विद्यालय | 85.55% |
| स्वतंत्र विद्यालय | 84.22% |
लड़कियों का पास प्रतिशत अधिक
2026 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का 82.13% दर्ज किया गया। ट्रांसजेंडर छात्रों ने लगातार 100% परिणाम के साथ शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। कुल मिलाकर, लड़कियों ने लड़कों से 6.73% बेहतर प्रदर्शन किया है।
प्रयागराज फिर सबसे पीछे
त्रिवेंद्रम रीजन में 95.62% स्टूडेंट पास हुए। जो देशभर में सबसे ज्यादा है। वहीं, प्रयागराज रीजन 72.43% रिजल्ट के साथ सबसे नीचे रहा है। पिछले साल भी त्रिवेंद्रम का रिजल्ट सबसे ज्यादा और प्रयागराज का सबसे कम रहा था।
| क्षेत्र का नाम | पास प्रतिशत |
|---|---|
| त्रिवेंद्रम | 95.62 |
| चेन्नई | 93.84 |
| बेंगलुरु | 93.19 |
| विजयवाड़ा | 92.77 |
| दिल्ली पश्चिम | 92.34 |
| दिल्ली पूर्व | 91.73 |
| अहमदाबाद | 90.60 |
| गुरुग्राम | 88.45 |
| लुधियाना | 87.92 |
| पुणे | 87.32 |
| अजमेर | 86.78 |
| पंचकुला | 85.73 |
| रांची | 85.01 |
| गुवाहाटी | 83.41 |
| लखनऊ | 82.21 |
| भुवनेश्वर | 81.71 |
| देहरादून | 81.42 |
| रायपुर | 80.88 |
| भोपाल | 79.43 |
| नोएडा | 79.02 |
| पटना | 74.45 |
| प्रयागराज | 72.43 |
कुल 85.20% बच्चे पास
सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें इस बार कुल 85 से अधिक छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं। इस बार के परिणाम में पिछले वर्ष की तुलना में पास प्रतिशत में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
री-इवैल्यूएशन और कॉपी जांच का विकल्प
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी भी मंगा सकेंगे, ताकि वे अपने उत्तरों की समीक्षा कर सकें। बोर्ड जल्द ही इसकी तारीखें जारी करेगा।
| क्षेत्र | वर्ष | पंजीकृत | उपस्थित | सफल | पास प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|---|
| दिल्ली-पूर्वी | 2026 | 181701 | 180995 | 166019 | 91.73 |
| दिल्ली-पश्चिमी | 2026 | 120276 | 119737 | 110564 | 92.34 |
| समग्र दिल्ली | 2026 | 301977 | 300732 | 276583 | 91.97 |
| विदेशी क्षेत्र | 2025 | 21825 | 21782 | 20694 | 95.01 |
| विदेशी क्षेत्र | 2026 | 24017 | 24009 | 21728 | 90.50 |
डिजिटल सिस्टम से हुआ मूल्यांकन
इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच कराई गई थीं। परीक्षा देशभर में एक शिफ्ट में हुई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद बोर्ड ने डिजिटल सिस्टम के जरिए कॉपियों का मूल्यांकन किया, जिससे प्रक्रिया तेज और पारदर्शी रही।
सीबीएसई बोर्ड 12th रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन माध्यम से भी परिणाम की जांच कर सकते हैं। नतीजे 6 तरीकों से चेक किये जा सकता है जो निम्नलिखित हैं-
खबर अपलोड की जा रही है....
CBSE 10th Result 2026: कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित, बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया लिंक
CBSE का बड़ा फैसला: अब हर स्कूल में सैनिटरी नैपकिन और स्वच्छता केंद्र अनिवार्य, अनदेखी पर कार्रवाई


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सीबीएसई (CBSE) द्वारा 6 सितंबर 2026 को होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) स्थगित कर दी गई है। नई परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी यहाँ विस्तार से पढ़ें।
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी। सागर के इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान पर 1 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होगी परीक्षा। जानिए पूरी जानकारी, जिलेवार विवरण और अपडेट्स।
मध्य प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत BRC और APC के 525 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होगी। उच्च पद प्रभार शिक्षकों को पात्रता में शामिल करने की मांग उठी है।
कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। 454 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
केवल लंबे समय तक काम करने से किसी कर्मचारी को स्थाई कर्मी बनने का अधिकार नहीं मिल जाता। जनभागीदारी समिति द्वारा नियुक्त व्यक्ति भी केवल नियुक्ति के आधार पर राज्य सरकार का नियमित कर्मचारी नहीं बन सकता।
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी-एनईटी जून 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 आगामी 7 से 12 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रदेश के 12 जिलों में होने वाली इस परीक्षा के जरिए 156 पदों के लिए 3,775 अभ्यर्थी अपनी दावेदारी पेश करेंगे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को थ्री-लेयर सिक्योरिटी जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
NTA जल्द ही UGC NET June 2026 के 84 विषयों की फाइनल आंसर की और परिणाम जारी करेगा। साथ ही CSIR NET और ICAR परीक्षाओं के भी रिजल्ट इसी सप्ताह आएंगे। जानिए कैसे चेक करें स्कोरकार्ड।
देशभर में सरकारी स्कूलों की बदहाली और घटती छात्र संख्या के बीच राज्यों के शिक्षा बजट को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार अपने कुल बजट का औसतन केवल 13.76 फीसदी ही शिक्षा पर खर्च कर रही है।
सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सीटीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।