दिल्ली विश्वविद्यालय ने देश के शिक्षा जगत में हलचल मचा दी है। प्रो. योगेश सिंह ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए डीयू के कुलपति की कमान संभाल ली है। यह कोई आम री-अपॉइंटमेंट नहीं है। असल में यह 77 साल पुराना इतिहास बदलने वाला फैसला बताया जा रहा है।

2023 में केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन किया
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली विश्वविद्यालय ने देश के शिक्षा जगत में हलचल मचा दी है। प्रो. योगेश सिंह ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए डीयू के कुलपति की कमान संभाल ली है। यह कोई आम री-अपॉइंटमेंट नहीं है। असल में यह 77 साल पुराना इतिहास बदलने वाला फैसला बताया जा रहा है। आजाद भारत के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब दिल्ली यूनिवर्सिटी के किसी वीसी को लगातार दूसरे 5 साल के पूरे कार्यकाल के लिए चुना गया है। इतना ही नहीं, प्रो. योगेश सिंह इस वक्त देश की तकनीकी शिक्षा की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के चेयरमैन की कुर्सी भी संभाल रहे हैं।
कानून बदला और रच दिया इतिहास
डीयू के रिकॉर्ड में ब्रिटिश काल में सर मौरिस ग्वेयर (1938 से 1950) करीब 12 साल तक वीसी रहे थे। उनके बाद एसएन सेन (1950-1953) के बाद से आज तक कोई भी वीसी 5 साल से ज्यादा नहीं टिक पाया, लेकिन प्रो. योगेश सिंह का यह नया कार्यकाल अब उन्हें अक्टूबर 2031 तक यानी पूरे एक दशक (10 साल) के लिए डीयू के शीर्ष पर बनाए रख सकता है। गौरतलब है कि पहले डीयू के नियमों के मुताबिक किसी भी वीसी को दोबारा मौका देने का प्रावधान ही नहीं था, लेकिन अक्टूबर 2023 में केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन किया और री-अपॉइंटमेंट का रास्ता साफ कर दिया। प्रो. योगेश इस नए कानून के तहत दूसरा कार्यकाल पाने वाले पहले कुलपति बन गए हैं।
असली ताकत-मजबूत तकनीकी बैकग्राउंड
प्रो. योगेश सिंह की असली ताकत उनका मजबूत अकादमिक और तकनीकी बैकग्राउंड भी है। उन्होंने एनआईटी कुरुक्षेत्र से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में एमटेक और कंप्यूटर इंजीनियरिंग में पीएचडी की है। डीयू की कुर्सी संभालने से पहले वे एमएस विवि आफ बड़ौदा (2011-2014) और दिल्ली टेक्नोलॉजिकल विवि के वीसी रह चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि बड़ौदा और डीटीयू दोनों ही जगहों पर प्रशासन ने उनके काम को देखते हुए उन्हें दूसरा कार्यकाल दिया था।
डीयू को दिए ऐतिहासिक रिफॉर्म्स
आठ अक्टूबर 2021 को जब योगेश सिंह ने डीयू की कमान संभाली थी, तब से लेकर आज तक उन्होंने यूनिवर्सिटी की पूरी तस्वीर बदलकर रख दी। 2022 में उन्होंने 12वीं के बोर्ड मार्क्स वाली विवादास्पद कट-आफ प्रणाली को खत्म कर पूरे देश के लिए सीयूईटी लागू कराया। हालांकि, उन्होंने खुद यह माना था कि एनसीईआरटी सिलेबस पर आधारित होने की वजह से सीबीएसई के छात्रों को इसमें थोड़ा एज मिल जाता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत उन्होंने डीयू में चार साल का अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम लागू किया, जिससे अब छात्रों के पास रिसर्च और मल्टीपल एंट्री-एग्जिट के बेहतरीन मौके हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय ने देश के शिक्षा जगत में हलचल मचा दी है। प्रो. योगेश सिंह ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए डीयू के कुलपति की कमान संभाल ली है। यह कोई आम री-अपॉइंटमेंट नहीं है। असल में यह 77 साल पुराना इतिहास बदलने वाला फैसला बताया जा रहा है।
मध्य प्रदेश के आयुष कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों (BAMS, BHMS, BUMS, BNYS) में प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। संचालनालय आयुष, मध्य प्रदेश ने राज्य कोटा की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आनलाइन काउंसलिंग के तृतीय चरण का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है।
इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश लेने के लिए जल्द ही एनटीए की ओर से जेईई मेन-2026 के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जो अभ्यर्थी JEE Main Admission 2027 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
भारतीय सशस्त्र बल अग्निवीरों के पहले बैच का कार्यकाल पूरा होने के बाद समीक्षा करेंगे। 25 प्रतिशत रिटेंशन दर और भविष्य की भर्ती प्रक्रियाओं पर क्या है नई अपडेट, जानें विस्तार से।
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने MP Police Constable Driver Recruitment 2026 की नियम पुस्तिका जारी कर दी है। 1000 पदों के लिए 15 अक्टूबर से आवेदन शुरू होंगे। जानें योग्यता, आयु, वेतनमान और परीक्षा की पूरी जानकारी।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने IPS अधिकारियों के लिए जनरेटिव AI, साइबर सुरक्षा और उभरती तकनीकों से जुड़े पाठ्यक्रम अनिवार्य कर दिए हैं। iGOT Karmayogi पोर्टल पर इनके प्रदर्शन को वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (APAR) से जोड़ा जाएगा।
आईआईटी बॉम्बे में पढ़ाई के बढ़ते तनाव और आत्महत्या की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संस्थान प्रबंधन नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। इस सप्ताह होने वाली आपातकालीन सीनेट बैठक में इस ड्राफ्ट पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
कल तक जो दीवारें बेटियों की राह रोकती थीं, आज वहीं से उनके सफलता के नए रास्ते निकल रहे हैं। देश के सबसे कठिन और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों यानी आईआईटी में बेटियों ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाते हुए नया इतिहास रच दिया है।
मध्य प्रदेश समूह-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू! जल संसाधन और PHE विभाग में संविदाकर्मियों को मिला 50% आरक्षण। 13 से 27 अक्टूबर 2026 तक करें आवेदन। जानिए पूरी डिटेल।
देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का दबाव और सामाजिक परिस्थितियां छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के हालिया सर्वे में एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह