दिल्ली सरकार के स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। शिक्षा निदेशालय ने अतिथि शिक्षकों के मानदेय की प्रणाली में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस नए प्रस्ताव के तहत अब अतिथि शिक्षकों को दैनिक (पर डे) के हिसाब से मिलने वाले भुगतान की जगह एक निश्चित मासिक वेतन दिया जाएगा।

स्नातकोत्तर को 76, प्रशिक्षित शिक्षक को मिलेगा 71 हजार
प्राथमिक शिक्षक को 56,640 रुपए देने का प्रावधान किया
योग्यता और पद के अनुसार मासिक राशि प्रदान की जाएगी
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली सरकार के स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। शिक्षा निदेशालय ने अतिथि शिक्षकों के मानदेय की प्रणाली में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस नए प्रस्ताव के तहत अब अतिथि शिक्षकों को दैनिक (पर डे) के हिसाब से मिलने वाले भुगतान की जगह एक निश्चित मासिक वेतन दिया जाएगा। यदि वित्त विभाग और सक्षम प्राधिकारी से इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिल जाती है, तो दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे हजारों अतिथि शिक्षकों के लिए यह नई व्यवस्था इसी वर्ष एक नवंबर से लागू कर दी जाएगी। इस कदम का मुख्य उद्देश्य मानदेय भुगतान की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, पारिश्रमिक-अनुकूल और सुव्यवस्थित बनाना है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत अतिथि शिक्षकों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार निश्चित मासिक राशि प्रदान की जाएगी। इसके अंतर्गत स्नातकोत्तर शिक्षक को हर महीने 76,160 रुपए, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक को 71,840 रुपए और प्राथमिक शिक्षक को 56,640 रुपए देने का प्रावधान किया गया है। यह मानदेय मूल वेतन और महंगाई भत्ते के संयोजन के आधार पर निर्धारित किया गया है। वर्तमान में इसमें 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता शामिल किया गया है, जो कि भविष्य में सरकार द्वारा संशोधित किए जाने वाले नियमों के अनुसार बदलता रहेगा।
संविदा या अतिथि का नहीं बदेगा दर्जा
हालांकि, शिक्षा निदेशालय ने यह स्पष्ट किया है कि यह केवल मानदेय प्रणाली में बदलाव है, इससे शिक्षकों का संविदात्मक या अतिथि दर्जा नहीं बदलेगा और न ही उन्हें नियमितीकरण का कोई सीधा कानूनी अधिकार प्राप्त होगा।
छुट्टियों के नियम और अनुपस्थिति पर कटौती
शिक्षकों के अवकाश प्रबंधन को लेकर भी प्रस्ताव में स्पष्ट दिशा निर्देश दिए गए हैं। अतिथि शिक्षकों को एक वित्तीय वर्ष के भीतर कुल आठ दिनों की आकस्मिक छुट्टी दी जाएगी। ये छुट्टियां वित्तीय वर्ष खत्म होने पर स्वत: समाप्त हो जाएंगी और इन्हें अगले साल के लिए कैरी-फॉरवर्ड नहीं किया जा सकेगा, न ही इनके बदले कोई नकद भुगतान मिलेगा। यदि कोई शिक्षक निर्धारित छुट्टियों से अधिक अनुपस्थित रहता है, तो उनके मासिक वेतन से दैनिक दर के हिसाब से कटौती की जाएगी।
अतिरिक्त भत्ता नहीं दिया जाएगा
प्रस्तावित दरों के अनुसार पीआरटी के लिए 2,539 रुपए, टीजीटी के लिए 2,395 रुपए और पीआरटी के लिए 1,888 रुपए प्रति दिन की कटौती तय की गई है। इसके अलावा, अतिथि शिक्षकों को मकान किराया भत्ता या अन्य कोई अतिरिक्त भत्ता नहीं दिया जाएगा।
गर्मी-सर्दी की छुट्टियों में भी मिलेगा मानदेय
इस प्रस्ताव का एक सबसे महत्वपूर्ण पहलू शिक्षकों को छुट्टियों के दौरान मिलने वाला वित्तीय संरक्षण है। गर्मी की छुट्टियों से ठीक पहले लगातार सेवा दे रहे गेस्ट टीचर्स को गर्मी और सर्दी की छुट्टियों के दौरान भी उनका पूरा निश्चित मासिक मानदेय दिया जाएगा। इतना ही नहीं, यदि छुट्टियों के दौरान शिक्षकों को स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया, बोर्ड परीक्षाओं, अतिरिक्त कक्षाओं या किसी अन्य सरकारी कार्य के लिए ड्यूटी पर बुलाया जाता है, तो उन्हें इसके लिए अतिरिक्त वित्तीय भुगतान किया जाएगा। सक्षम अधिकारी की पूर्व मंजूरी से अतिरिक्त कार्य के बदले प्रतिपूरक अवकाश देने का भी विकल्प रखा गया है। यह प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए वित्त विभाग के पास विचाराधीन है।

दिल्ली सरकार के स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। शिक्षा निदेशालय ने अतिथि शिक्षकों के मानदेय की प्रणाली में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस नए प्रस्ताव के तहत अब अतिथि शिक्षकों को दैनिक (पर डे) के हिसाब से मिलने वाले भुगतान की जगह एक निश्चित मासिक वेतन दिया जाएगा।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र पैटर्न में एक बेहद अहम बदलाव किया है। आगामी वर्ष 17 फरवरी से शुरू होने जा रही इन बोर्ड परीक्षाओं में इस बार प्रदेशभर के 18 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं।
मध्यप्रदेश में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन कर रहे निजी कॉलेजों की मनमानी पर प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति (एएफआरसी) ने कड़ा रुख अपनाया है। समिति ने प्रदेश के 571 निजी कॉलेजों को नोटिस जारी कर फीस निर्धारण के लिए जरूरी वित्तीय और प्रशासनिक जानकारियां प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
Bar Council of India ने AIBE XXII परीक्षा के लिए 19 विषयों का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया है। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, परीक्षा की तारीख और सब्जेक्ट वाइज मार्क्स डिटेल।
हरियाणा के गुरुग्राम के छोटे से झुंडसराय गांव से ताल्लुक रखने वाली और हिसार की बहू डॉ. सपना लांग्यान ने अपनी असाधारण मेहनत और शोध के दम पर वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि केवल परिवार या गांव तक सीमित नहीं, बल्कि विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की आकांक्षा रखने वाले युवाओं के लिए भी प्रेरणा है।
दिल्ली विश्वविद्यालय ने देश के शिक्षा जगत में हलचल मचा दी है। प्रो. योगेश सिंह ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए डीयू के कुलपति की कमान संभाल ली है। यह कोई आम री-अपॉइंटमेंट नहीं है। असल में यह 77 साल पुराना इतिहास बदलने वाला फैसला बताया जा रहा है।
मध्य प्रदेश के आयुष कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों (BAMS, BHMS, BUMS, BNYS) में प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। संचालनालय आयुष, मध्य प्रदेश ने राज्य कोटा की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आनलाइन काउंसलिंग के तृतीय चरण का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है।
इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश लेने के लिए जल्द ही एनटीए की ओर से जेईई मेन-2026 के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जो अभ्यर्थी JEE Main Admission 2027 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
भारतीय सशस्त्र बल अग्निवीरों के पहले बैच का कार्यकाल पूरा होने के बाद समीक्षा करेंगे। 25 प्रतिशत रिटेंशन दर और भविष्य की भर्ती प्रक्रियाओं पर क्या है नई अपडेट, जानें विस्तार से।
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने MP Police Constable Driver Recruitment 2026 की नियम पुस्तिका जारी कर दी है। 1000 पदों के लिए 15 अक्टूबर से आवेदन शुरू होंगे। जानें योग्यता, आयु, वेतनमान और परीक्षा की पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह