उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के बरगढ़ कस्बे में कपड़ा व्यापारी के 13 वर्षीय पुत्र का अपहरण कर 40 लाख फिरौती नहीं मिलने पर अपहर्ताओं ने उसकी हत्या कर दी गई। किशोर का शव शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूर खून से लथपथ अवस्था में मिला।

एक बक्सा मिला, जिस पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने ताला तुड़वाया। उसके अंदर आयुष का शव बरामद हुआ।
चित्रकूट। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के बरगढ़ कस्बे में कपड़ा व्यापारी के 13 वर्षीय पुत्र का अपहरण कर 40 लाख फिरौती नहीं मिलने पर अपहर्ताओं ने उसकी हत्या कर दी गई। किशोर का शव शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूर खून से लथपथ अवस्था में मिला। इधर पुलिस और अपहरणकर्ताओं के बीच मुठभेड़ में प्रयागराज के कर्मा का रहने वाला एक आरोपी कल्लू गोली लगने से ढेर हो गया, जबकि दूसरे इरफान के पैर में गोली लगी है। तीसरा भाग निकला। सभी आरोपित कर्मा के ही रहने वाले हैं। घटना से नाराज लोग झांसी-मीरजापुर हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी कर रहे।
40 लाख मांगी थी फिरौती
बरगढ़ बाजार में कपड़े की दुकान चलाने वाले अशोक कुमार केसरवानी का पुत्र आयुष गुरुवार शाम करीब छह बजे कोचिंग पढ़ने गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू की। देर शाम अपहरणकर्ताओं ने फोन कर 40 लाख रुपए की फिरौती की मांग की।
पुलिस रही तैनात
घबराए परिजनों ने पुलिस को बताया। पुलिस के सक्रिय होते ही अपहरणकर्ताओं ने किशोर की हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह करीब चार आयुष का शव मिलने के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
40 लाख दो, वरना बच्चे को मार देंगे’
बरगढ़ बाजार में कारोबारी अशोक केसरवानी परिवार के साथ रहते हैं। कारोबारी का कहना है कि गुरुवार शाम को बेटा आयुष घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद वह लापता हो गया। हम लोगों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। गुरुवार रात 8 बजे फिरौती की कॉल आई। कॉलर ने बेटे को छोड़ने के लिए 40 लाख की फिरौती मांगी। कहा- जल्द पैसे भेजो, नहीं तो बच्चे को मार देंगे। हमने पुलिस को सूचना दी। रातभर हम लोग पुलिस के साथ बच्चे की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने जिस वॉट्सऐप नंबर से कॉल आई थी, उसकी लोकेशन ट्रेस की तो कारोबारी के घर से 100 मीटर दूर मिली। इसके बाद पुलिस इरफान के घर पहुंची। वहां एक बक्सा मिला, जिस पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने ताला तुड़वाया। उसके अंदर आयुष का शव बरामद हुआ।
बाइक सिखाने के बहाने किया किडनैप
एसएसपी सत्यपाल सिंह ने बताया, प्रयागराज के शंकरगढ़ के रहने वाले कल्लू और इरफान कारोबारी के घर किराए पर रहते थे। 10 सितंबर को कारोबारी ने घर खाली कर दिया था। इसके बाद दोनों कारोबारी के घर से 100 मीटर दूर दूसरे मकान में किराए पर रहने लगे। बदमाशों ने अशोक से किला चौराहे पर दुकान भी किराए पर ले रखी थी, जहां दोनों बक्सा बनाने का काम करते थे। इरफान और कल्लू पिछले कई दिनों से आयुष के अपहरण की फिराक में थे। दोनों पिछले कई दिनों से आयुष को बाइक चलाना सिखा रहे थे। कल आयुष को साइकिल सिखाने के बहाने ही दोनों ने अपहरण किया था।
इरफान बोला- मैंने नहीं मारा, कल्लू ने मारा

पकड़े जाने के बाद आरोपी इरफान ने कहा, मैं किला चौराहे के पास दुकान चलाता हूं। एल्युमिनियम के बक्से बनाता हूं। मेरा इस मामले से कुछ लेना-देना नहीं है। मेरी दुकान पर काम करने वाले कल्लू ने ही अपहरण किया था। उसी ने आयुष को मारा है।

उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के ढाकर रोड पर पुलिस और स्वाट टीम की बदमाशों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई। इस गोलीबारी में तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी और 50 हजार का इनामी बदमाश जीतू सैनी पुलिस की गोली लगने से मारा गया।
नेपाल की राष्ट्रीय एयरलाइन को एक सोशल मीडिया पोस्ट में गंभीर मानचित्रण (कार्टोग्राफिक) गलती के कारण माफी मांगनी पड़ी है। एयरलाइन ने अपनी नेटवर्क मैप वाली पोस्ट में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखा दिया था, जिससे विवाद खड़ा हो गया।
बंगाल में 6 में से 5 एग्जिट पोल भाजपा सरकार की भविष्यवाणी कर रहे हैं, वहीं असम में NDA की वापसी तय लग रही है। जानिए मतदान प्रतिशत और महिला फैक्टर का पूरा गणित।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ परिसर में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अवलोकन किया। उज्जैन के विद्वानों द्वारा निर्मित यह घड़ी प्राचीन भारतीय कालगणना पर आधारित है। जानें इसके वैज्ञानिक और आध्यात्मिक पहलू
उत्तरप्रदेश में गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। देखते ही देख इस आग ने विकराल रूप ले लिया और नौवीं मंजिल की आग ने 12वें फ्लोर तक पहुंच गई ।
ओडिशा में बीती देर रात राउरकेला से जाजपुर जा रही प्रमिला बस हादसे का शिकार हो गई। बस जैसे ही चांदीपोष स्थित पेट्रोल पंप से निकली, वह अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चली गई और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से भीषण टक्कर हो गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन आज काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। बरेका से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक पीएम मोदी रोड शो करते हुए पहुंचे। इस दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण के तहत आज सात जिलों की 142 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। अब दक्षिण बंगाल के सात जिलों कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली, नदिया व पूर्व बर्द्धमान में वोट पड़ेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 6332 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें अमृत भारत एक्सप्रेस, स्मार्ट स्कूल, हॉकी टर्फ और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शामिल हैं।
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। हनीमून के दौरान हुई इस हत्या के मामले में शिलॉन्ग कोर्ट ने चौथी सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह