भोपाल में रहवासी इलाकों में नगर निगम की कमर्शियल सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन किया। सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों को पुलिस ने रोका।
रीवा में सामाजिक कार्यकर्ता से कथित अभद्रता और नशीली सिरप कार्रवाई पर व्यापारियों ने विरोध जताया। सैकड़ों व्यापारियों ने आईजी कार्यालय तक मार्च कर ज्ञापन सौंपा। आईजी ने दोनों मामलों की जांच के निर्देश दिए।
भोपाल में आवासीय क्षेत्रों में कमर्शियल सीलिंग और नोटिस के विरोध में व्यापारियों ने रोशनपुरा चौराहे पर चक्काजाम किया। व्यापारियों ने मास्टर प्लान लागू करने और गुजरात मॉडल की तर्ज पर नियमितीकरण की मांग उठाई।
सतना में सीवर लाइन परियोजना की धीमी रफ्तार और सड़क मरम्मत में लापरवाही के खिलाफ व्यापारियों ने बिहारी चौक में धरना दिया। खुदी सड़कों, धूल और घटते कारोबार से व्यापारी आक्रोशित हैं।
भोपाल के बैरागढ़ में 41 वर्षीय व्यापारी उमेश कुमार खत्री ने सुसाइड कर लिया। 2016 में पत्नी से तलाक और बच्चों से दूरी के कारण मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है।
इंदौर में 10 लाख के कर्ज और ब्याज माफियाओं के आतंक से तंग आकर एक व्यापारी ने जहर खा लिया। मरने से पहले वीडियो बनाकर गंभीर आरोप लगाए ।
इंदौर सराफा व्यापारियों ने चोरी रोकने के लिए चेहरा ढककर आने वाले ग्राहकों से लेन-देन न करने का फैसला लिया है। जानें क्या है नकाब, हिजाब और मास्क को लेकर नया नियम।
धनतेरस पर रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। अब तक इसकी कीमतों में 10000 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक की कमी दर्ज की जा चुकी है। वहीं, चांदी के दामों में भी नरमी देखने को मिल रही है। सोने-चांदी के दाम में मंगलवार को गिरावट है।
दीपावली पर व्यापारियों के लिए लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है, क्योंकि यह पूजा मुख्य रूप से धन की स्थिरता और व्यापार में निरंतर वृद्धि की कामना से व्यावसायिक प्रतिष्ठान (दुकान, ऑफिस या फैक्ट्री) पर की जाती है।
दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ा गिफ्ट दिया है। कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों की बिक्री पर लगी रोक हटा दी और शर्त के पटाखे जलाने की भी इजाजत दी है। त्योहार पर पटाखा उत्पादकों और लोगों को यह बड़ी राहत मानी जा रही है।






















