देशभर में 21 जून-2026 को होने जा रही नीट यूजी परीक्षा को लेकर छात्रों की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव तो कर दिए, लेकिन इसके तुरंत बाद ही देश भर के हजारों छात्रों के सामने एक नई मुसीबत खड़ी हो गई।

एडमिट कार्ड डाउनलोड में आ रही तकनीकी दिक्कत
एनटीए ने कहा-लोड-आथेंटिकेशन के कारण समस्या
परीक्षा से ठीक पहले अभ्यर्थियों की धड़कनें बढ़ गई
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देशभर में 21 जून-2026 को होने जा रही नीट यूजी परीक्षा को लेकर छात्रों की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव तो कर दिए, लेकिन इसके तुरंत बाद ही देश भर के हजारों छात्रों के सामने एक नई मुसीबत खड़ी हो गई। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के दौरान छात्रों को भारी तकनीकी दिक्कतों और सर्वर क्रैश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे परीक्षा से ठीक पहले अभ्यर्थियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर एनटीए का आधिकारिक बयान सामने आ गया है। एनटीए ने माना है कि सर्वर पर अत्यधिक लोड होने के कारण कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिन्हें दूर करने के लिए उनकी टीमें लगातार काम कर रही हैं।
चार लाख डाउनलोड किए प्रवेश पत्र
एनटीए के मुताबिक, एडमिट कार्ड लाइव होने के बाद से अब तक चार लाख उम्मीदवार सफलतापूर्वक अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर चुके हैं, लेकिन असली समस्या उन छात्रों के साथ आ रही है जो लॉगिन करने की कोशिश कर रहे हैं और स्क्रीन पर सर्वर एरर या पेज नॉट रेस्पोंडिंग का मैसेज आ रहा है।
सर्वर का ट्रैफिक जाम हो गया
इस बार एनटीए ने छात्रों की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए लॉगिन प्रक्रिया में 2-फैक्टर आॅथेंटिकेशन लागू किया है। इसके तहत छात्रों को लॉगिन करने के बाद रीफंड के लिए अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स को वेरिफाई करना पड़ रहा है। इस अतिरिक्त सुरक्षा लेयर और एक साथ लाखों छात्रों के वेबसाइट पर आने के कारण सर्वर का ट्रैफिक जाम हो गया।
नाकामी पर एनटीए ने डाला पर्दा
एनटीए ने अपनी नाकामी पर पर्दा डालते हुए कहा-लॉगिन के बाद टू-फैक्टर आॅथेंटिकेशन के जरिए बैंक अकाउंट डिटेल्स को वेरिफाई करने की जो व्यवस्था जोड़ी गई है, वह पूरी तरह से छात्रों के हित में है, ताकि रीफंड की प्रक्रिया सुरक्षित और सीधे छात्र के खाते में हो सके। हम इस बात से पूरी तरह वाकिफ हैं कि कुछ छात्रों को एडमिट कार्ड एक्सेस करने में तकनीकी दिक्कतों और सर्वर इश्यू का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर पर इस वक्त भारी लोड है, लेकिन हमारी टेक्निकल टीमें इन सभी समस्याओं को सुलझाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही हैं। बहुत जल्द सभी उम्मीदवार बिना किसी परेशानी के अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
यह भी पढ़िए...
NTA GAT-B, BET 2026 Answer Key: एनटीए ने जारी की आंसर-की, 24 मई तक ऐसे दर्ज करें आपत्ति
नीट-यूजी-2026: एनटीए ने किया री-एग्जाम तिथि का एलान... 21 जून को देशभर में दोबारा होगी परीक्षा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए डीएमई ने 47 संस्थानों की 2488 सीटों का शुरुआती सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। जानिए श्रेणीवार आरक्षण और जिलेवार सीटों का पूरा विवरण।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस), देहरादून की ओर से जल संसाधन क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के उपयोग पर आधारित एक विशेष ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम एआई-एमएल फॉर हाइड्रो-इन्फॉर्मेटिक्स का आयोजन किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के 73 पदों पर विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2026 का विज्ञापन जारी। 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन। जानें पात्रता, वेतन और परीक्षा पैटर्न।
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने मदरसों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मदरसे में सब कुछ संदेह के घेरे में है। दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल में हुए हर आतंकी हमले में किसी न किसी मदरसा शिक्षक की संलिप्तता सामने आई है। उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश से आने वाले आतंकवादी मदरसों में शरण लिया करते थे।
NTA ने UGC NET June 2026 री-एग्जाम (इंग्लिश, कॉमर्स, सोशियोलॉजी) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। 13 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया यहाँ जानें।
मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल जीडी के 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। 22 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा तिथियों की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
यूपीएससी ने ईएसई 2026 के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। पर्सनैलिटी टेस्ट 21 सितंबर से शुरू होंगे। जानिए पूरी डिटेल्स और शिफ्ट का समय।
मध्य प्रदेश में साक्षरता के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 1.89 करोड़ से अधिक लोग निरक्षर थे। विभिन्न साक्षरता अभियानों के बल पर अब तक 1.38 करोड़ (1,38,90,550) लोग निरक्षरता के अभिशाप से बाहर आ चुके हैं।
National Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS) द्वारा NEET PG 2026 का रिजल्ट और फाइनल आंसर की 30 सितंबर तक जारी किए जाने की उम्मीद है।
सीबीएसई (CBSE) द्वारा 6 सितंबर 2026 को होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) स्थगित कर दी गई है। नई परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी यहाँ विस्तार से पढ़ें।