भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने हालिया बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। अब शुक्रवार को अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। किसी रिश्ते की पवित्रता पर प्रश्न चिन्ह नहीं उठाया हूं।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने हालिया बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने हालिया बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। अब शुक्रवार को अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। किसी रिश्ते की पवित्रता पर प्रश्न चिन्ह नहीं उठाया हूं। आप भी बीच चौराहे पर ऐसा नहीं कर सकते है। मैंने ये कहा कि विदेशों में ये चलता हमारे यहां नहीं चलता है। मेरा भाषण सुनिए, उसे टुकड़े टुकड़े में बांट देंगे तो ठीक नहीं है। दरअसल, विजयवर्गीय ने गुरुवार को कांग्रेस नेताओं प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर टिप्पणी की थी। जहां विपक्ष ने मंत्री पर हमला बोला था। शुक्रवार को अपन बयान पर कैलाश विजयवर्गीय ने दी सफाई देते हुए कहा- मैं किसी भी रिश्ते की पवित्रता पर प्रश्न चिह्न नहीं उठा रहा हूं, भाई-बहन और पिता-बेटी का रिश्ता पवित्र होता है। मैंने केवल मर्यादा की बात की थी। मेरे पूरे भाषण को अगर ध्यान से सुना जाता, तो यह सवाल ही खड़ा नहीं होता। उन्होंने आगे कहा कि भाई-बहन का रिश्ता प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। मैं भी अपनी बहन का सिर चूमता हूं, इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। मैंने तो भारतीय और विदेशी संस्कृति के फर्क को लेकर चर्चा की थी।
विजयवर्गीय ने दोहराया कि उनका उद्देश्य किसी के रिश्ते पर सवाल उठाना नहीं था, बल्कि भारतीय संस्कृति में रिश्तों की मर्यादा और सम्मान को रेखांकित करना था। उन्होंने कहा था- हम पुरानी संस्कृति के लोग हैं। पुराने जमाने में लोग अपनी बहनों के गांव का पानी तक नहीं पीते थे, लेकिन आज के हमारे प्रतिपक्ष के नेता ऐसे हैं कि अपनी बहन को चौराहे पर चुंबन कर लेते हैं।
गुरुवार को विजयवर्गीय शाजापुर दौरे पर थे। जहां उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रबुद्धजन संगोष्ठी में कहा था-मैं पूछना चाहता हूं आप में से कोई ऐसा है जो अपनी जवान बहन या बेटी को सार्वजनिक रूप से चुंबन कर लेते हैं। ये संस्कारों का अभाव है, ये संस्कार विदेश की संस्कृति के है, भारत हमारे देश की संस्कृति के आधार पर चलेगा।
राजनीतिक गलियारों में इस बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर परिवार और व्यक्तिगत रिश्तों का अपमान करने का आरोप लगाया है, जबकि भाजपा इसे विपक्ष द्वारा अनावश्यक विवाद खड़ा करने की कोशिश बता रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।
भोपाल के कोहेफिजा में शत्रु संपत्ति विवाद गहराया। रियाज मंजिल और खसरा नंबर 42 की जांच के बाद रहवासियों को नोटिस जारी। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके वैधानिक पहलू।