मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन लगवाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे विद्युत विभाग के एक लाइनमैन को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम हाथ में आते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को धर दबोचा।

ग्वालियर लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, विभाग में हड़कंप
आटा चक्की के बिजली कनेक्शन के एवज में मांगी थी रिश्वत
5,000 रुपए की पहली किश्त लेते ही लोकायुक्त ने दबोचा
अशोकनगर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन लगवाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे विद्युत विभाग के एक लाइनमैन को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम हाथ में आते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को धर दबोचा। जैसे ही हाथ धुलवाने की प्रक्रिया में लाइनमैन के हाथ गुलाबी हुए, उसका चेहरा पीला पड़ गया। मामला जिले के ग्राम कुकररेठा (पिपरई) का है। यहां के निवासी श्रीराम बैरागी ने अपनी आटा चक्की (एसएसपी की मोटर) के संचालन के लिए विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब कनेक्शन नहीं मिला, तो उन्होंने बिजली कार्यालय के चक्कर लगाने शुरू किए। कार्यालय में पदस्थ लाइनमैन बाबूराम पटेल ने कनेक्शन पास करने के एवज में 10,000 रुपए की रिश्वत की मांग की।
लोकायुक्त ने बिछाया जाल
रिश्वत की मांग से परेशान होकर श्रीराम बैरागी ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त (ग्वालियर) से की। लोकायुक्त संगठन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गोपनीय तरीके से इसका सत्यापन कराया। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष रणनीति बनाई गई।
5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
योजना के मुताबिक आज यानी शुक्रवार को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम अशोकनगर पहुंची। आरोपी और शिकायतकर्ता के बीच बातचीत के तहत तय हुआ कि रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 5,000 रुपए दिए जाएंगे। जैसे ही शिकायतकर्ता ने लाइनमैन बाबूराम पटेल को 5,000 सौंपे, पास में मुस्तैद लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
भ्रष्टाचार का केस दर्ज
यह पूरी कार्रवाई ग्वालियर लोकायुक्त के निरीक्षक उपेंद्र दुबे के नेतृत्व में पूरी की गई, जिसमें लोकायुक्त टीम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने रिश्वत की राशि को जब्त कर लिया है और संबंधित दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। आरोपी को एक रेस्टोरेंट ले जाया गया, जहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की आवश्यक कागजी व वैधानिक कार्रवाई पूरी की जा रही है।
यह भी पढ़िए...
पेंशन प्रकरण में रिश्वत मांगने वाला बाबू ट्रैप, लोकायुक्त ने तीन हजार लेते पकड़ा रंगेहाथ आज
सीधी में अभियोजन अधिकारी दस हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा सोमवार
MP News: रतलाम में लोकायुक्त का छापा, PPO के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।