मुख्यमंत्री ने संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। मैकेनिकल लैब में उन्होंने सीआरडीआई फोर-स्ट्रोक डीजल इंजन की कार्यप्रणाली समझी और लेथ मशीन पर कुशलता से काम कर रही छात्राओं की सराहना की। सीएम ने छात्राओं से उनके प्रशिक्षण, भविष्य के संकल्पों और शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ पर विस्तार से चर्चा की।

शासकीय आदिवासी महिला आईटीआई में बेटियों से संवाद
वेस्ट टू आर्ट नवाचार की सीएम मोहन यादव ने की सराहना

भोपाल। स्टार समाचार वेब
तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास देश की युवा शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे सशक्त माध्यम है। बेटियां अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें और तकनीकी दक्षता हासिल करने के साथ-साथ अपनी जड़ों और खेती से भी जुड़ी रहें। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा के शासकीय आदिवासी महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु छात्राओं से संवाद करते हुए कही। उन्होंने कहा-आपकी जिम्मेदारी केवल अपना जीवन संवारने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने हुनर से समाज और दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना भी है।
लैब का निरीक्षण और सीधा संवाद
भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। मैकेनिकल लैब में उन्होंने सीआरडीआई फोर-स्ट्रोक डीजल इंजन की कार्यप्रणाली समझी और लेथ मशीन पर कुशलता से काम कर रही छात्राओं की सराहना की। सीएम ने छात्राओं से उनके प्रशिक्षण, भविष्य के संकल्पों और शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ पर विस्तार से चर्चा की।
खेती से जुड़े रहने की पिता ने दी थी सीख
फिटर ट्रेड की छात्रा सुषमा उइके ने बताया कि उनके माता-पिता किसान हैं और वे तकनीकी प्रशिक्षण से अपना भविष्य संवारना चाहती हैं। इस पर सीएम ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, इसी आत्मविश्वास को बनाए रखिए। मेरे पिता ने भी मुझे हमेशा खेती-किसानी से जुड़े रहने की सीख दी थी।
खुद का वर्कशॉप खोलने का सपना
छात्रा राधा उड़के ने खेती में आधुनिक तकनीक के प्रयोग और भविष्य में अपना टेक्निशियन व हार्डवेयर वर्कशॉप स्थापित करने का संकल्प जताया, जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं छात्रा मीना करवेती ने मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे बाइंडिंग, पंखा मरम्मत और वायरिंग जैसे कार्य पूर्ण सुरक्षा मानकों के साथ करती हैं।
वेस्ट टू आर्ट नवाचार और पौधारोपण
संस्थान में छात्राओं ने वेस्ट टू आर्ट अवधारणा के तहत कबाड़ से निर्मित आकर्षक गिटार और तोप मुख्यमंत्री को भेंट की। सीएम ने इस सृजनशीलता की प्रशंसा करते हुए इसे प्रतिभा और तकनीक का बेहतरीन समन्वय बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को संस्थान की प्रवेश विवरणिका भेंट की गई। सीएम ने छात्राओं के साथ सामूहिक छायाचित्र खिंचवाया और परिसर में मलबरी (शहतूत) का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
महिला आईटीआई में सीएम का संवाद
प्रेरणादायक संदेश: आईटीआई छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए तकनीक के साथ-साथ कृषि और अपनी जड़ों से जुड़े रहने का आह्वान किया।
हुनर की परख: मैकेनिकल लैब में सीआरडीआई डीजल इंजन की जानकारी ली। लेथ मशीन पर कार्यरत छात्राओं की दक्षता को सराहा।
योजनाओं का फीडबैक: छात्राओं ने मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ और पीएम विश्वकर्मा योजना से मिल रहे व्यावहारिक लाभ साझा किए।
रचनात्मकता की मिसाल: फिटर ट्रेड की छात्राओं द्वारा वेस्ट टू आर्ट थीम पर बनाए गए गिटार और तोप की मुख्यमंत्री ने सराहना की।
पर्यावरण संदेश: परिसर में मलबरी (शहतूत) का पौधा रोपा और छात्राओं के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई।
यह भी पढ़िए...
छात्र संवाद में बाेले- मुख्यमंत्री ' विद्यार्थियों के चेहरे पर दिखता है भारत का भविष्य'
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: मध्य प्रदेश में हर शुक्रवार को चलेगा अभियान, निर्देश जारी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मैहर कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों की कमी दूर करने सतना से तीन लिपिक भेजे गए। मूल पदस्थापना सतना में रखते हुए अंतर-जिला कार्य व्यवस्था के अधिकार और नियमों को लेकर प्रशासनिक सवाल उठ रहे हैं।
पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों में सत्र 2026-27 से डिजिटल हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू होगा। विद्यार्थियों के अंक, सीखने की क्षमता, व्यवहार, सामाजिक-भावनात्मक और शारीरिक विकास का समग्र आकलन किया जाएगा।
सतना के भैंसाखाना चौक में मसाला लदा पिकअप 200 केवीए ट्रांसफार्मर से टकरा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली कंपनी ने ढाई लाख रुपये नुकसान बताया और एफआईआर दर्ज कराई।
मध्य प्रदेश में नए यूपीआई चार्ज (MDR) के विरोध में व्यापारियों का 'नो-UPI डे' प्रदर्शन। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान बंद। जानिए क्या हैं नए नियम और विरोध की वजह।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।