केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत माय भारत द्वारा नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को देशभर के युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र के 12 साल पूरे होने के मौके पर आज कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।














