प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र के 12 साल पूरे होने के मौके पर आज कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

स्मार्ट सिटी के पैसे से बाबा महाकाल का बना दिया महालोक
हमारे एक संकल्प से धार्मिक पर्यटन में बड़ा बदलाव आया
कृषि आधारित आर्थिक गतिविधियों में मॉडल स्टेट बना मप्र
केंद्र के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने किया मीडिया से संवाद
धर्मेंद्र प्रधान बोले-अंत्योदय के सपने को भाजपा ने साकार किया
भोपाल। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र के 12 साल पूरे होने के मौके पर आज कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं संवाद समारोह के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा-हमारे यहां 12 वर्ष का महत्व है। 12 वर्ष में सिंहस्थ होता है। स्मार्ट सिटी के पैसे से बाबा महाकाल का महालोक बना दिया। एक संकल्प से धार्मिक पर्यटन का बढ़ा बदलाव आया। नरेंद्र मोदी लगातार 25 साल से सीएम और पीएम के रूप में सेवा का कार्य कर रहे हैं। 12 वर्ष प्रति बारह का अंक हमारे लिए उत्साहवर्धक है। सिंहस्थ भी बारह वर्ष में ही होता है। जीआईएस हमने भोपाल में आयोजित कर नया कीर्तिमान बनाया। न्याय प्रणाली में भारतीयता का तत्व वापस आया है।
18 वर्षों तक देश सेवा का अवसर मिला
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में शामिल हैं। अब तक 4402 दिनों से देश का नेतृत्व कर रहे हैं। भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को धरातल पर उतारा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के छह वर्ष और प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों को मिलाकर भाजपा को केंद्र में 18 वर्षों तक देश सेवा का अवसर मिला है। इस अवधि में विचारधारा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प को साकार करने का प्रयास किया गया है।
शिक्षा में बेटियों की भागीदारी बढ़ी
प्रधान ने कहा-आज शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों की भागीदारी बढ़ी है और विभिन्न सरकारी योजनाओं का सबसे अधिक लाभ महिलाओं को मिला है। देश में ढाई लाख से अधिक स्टार्टअप युवाओं को रोजगार और नवाचार के अवसर प्रदान कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री मप्र को कृषि आधारित आर्थिक गतिविधियों के क्षेत्र में देश का मॉडल राज्य बताते हुए कहा- राज्य ने कृषि विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सर्विस सेक्टर, एक्सपोर्ट में भारत आगे है। पिछले 12 साल में कई पहल की गई है। यूरोप के साथ डील से हमारे उत्पाद के लिए नया बाजार मिला है।
शासन को जनसेवा का माध्यम बनाया
इधर, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने शासन को जनसेवा का माध्यम बनाया है। एक गरीब के आंसू कैसे पोंछे जाएं, यह देश को प्रधानमंत्री मोदी ने सिखाया है। विकास के हर क्षेत्र में केंद्र ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी भी मौजूद रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।