ओडिशा विजिलेंस विभाग ने एक सरकारी इंजीनियर पर बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ। विजिलेंस ने कंधमाल जिले के बालीगुडा में तैनात असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बैकुंठ नाथ बेहेरा के ठिकानों पर छापे मारे।

ओडिशा विजिलेंस की टीम ठिकानों पर की छापेमारी
बहुमंजिला इमारतें और 14 कीमती जमीन के प्लॉट
विजिलेंस विभाग को 341 ग्राम सोने के गहने मिले
45 लाख से ज्यादा के बैंक डिपॉजिट का खुलासा

भुवनेश्वर। स्टार समाचार वेब
ओडिशा विजिलेंस विभाग ने एक सरकारी इंजीनियर पर बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ। विजिलेंस ने कंधमाल जिले के बालीगुडा में तैनात असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बैकुंठ नाथ बेहेरा के ठिकानों पर छापे मारे। वहीं नोट गिनने के लिए बैंक की नोट गिनने वाली मशीनों का इस्तेमाल किया गया। छापेमारी के दौरान विभाग को इंजीनियर के बैंक लॉकरों से 2 करोड़ रुपए से ज्यादा का कैश और करोड़ों की बेनामी संपत्ति बरामद की गई है। अधिकारी वर्तमान में सभी जमीनों और मकानों के बाजार मूल्य का सटीक मूल्यांकन करने में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही छापेमारी के दौरान विभिन्न ठिकानों से बरामद हुए 341 ग्राम सोने के गहनों के वजन व कीमत के वेरिफिकेशन के साथ-साथ 45 लाख से अधिक के बैंक डिपॉजिट, पोस्टल सेविंग्स और अन्य वित्तीय निवेशों के कागजातों को भी खंगाला जा रहा है।
छह हजार में शुरू की थी नौकरी
बैकुंठ नाथ बेहेरा ने 16 अगस्त 1999 को नबरंगपुर ब्लॉक में एक जूनियर इंजीनियर (सिविल) के रूप में सरकारी सेवा की शुरुआत की थी, तब उन्हें हर महीने महज 6,000 रुपए वेतन मिलता था। विभिन्न पदों पर काम करने के बाद वह अक्टूबर 2016 में असिस्टेंट इंजीनियर बने और फरवरी 2026 में उन्हें प्रमोट कर बालीगुडा में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बनाया गया था, जहां उनका मौजूदा वेतन लगभग 80,000 रुपए प्रति माह था।
नौ ठिकानों पर छापेमारी
विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि विशेष न्यायाधीश, विजिलेंस, भुवनेश्वर द्वारा जारी वारंट के आधार पर ओडिशा के कई जिलों में बेहेरा और उनके परिवार से जुड़े नौ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इनमें भुवनेश्वर के निलाद्रि विहार, सैलाईश्री विहार, कानन विहार और चंद्रशेखरपुर स्थित आवासीय परिसरों के साथ-साथ जाजपुर जिले के धर्मशाला में पैतृक घर, बारीपदा में रिश्तेदारों के घर, बालिगुड़ा में उनका कार्यालय कक्ष और सरकारी आवास शामिल हैं।
भुवनेश्वर में मिलीं आलीशान इमारतें
जांच में बेहेरा और उनके परिवार से जुड़े पांच बहुमंजिला आवासीय परिसरों का पता चला। इनमें भुवनेश्वर के नीलाद्रि विहार में लगभग 10,500 वर्ग फुट में फैली एक भव्य चार मंजिला इमारत, शैलश्री विहार में एक तीन मंजिला मकान, कानन विहार में एक दो मंजिला घर, चंद्रशेखरपुर में एक अन्य दो मंजिला बिल्डिंग और धर्मशाला में पैतृक भूमि पर बना एक बड़ा रिहायशी मकान शामिल है।
प्राइम लोकेशन में मिली कई प्लॉट
साथ ही आय से अधिक संपत्ति की इस बड़ी जांच में सरकारी इंजीनियर और उनके परिवार के स्वामित्व वाले कुल 14 कीमती भूखंडों (प्लॉट) की पहचान की गई है। इनमें से सात बेशकीमती प्लॉट अकेले राजधानी भुवनेश्वर के नीलाद्रि विहार, शैलश्री विहार, गोविंद प्रसाद, बोमीखाल, घाटिकीया और जटनी जैसे प्राइम इलाकों में हैं, जबकि पांच प्लॉट जाजपुर के धर्मशाला और दो प्लॉट बारीपदा में स्थित हैं।
भ्रष्टाचार पर प्रहार: पंजाब में ईडी और बंगाल में आयकर की छापेमारी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कुख्यात पाकिस्तानी आतंकी यासिर उर्फ अबू तल्हा को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यासिर 2024 के पुंछ एयरफोर्स काफिला हमला और डेरा की गली एंबुश समेत कई बड़ी वारदातों में शामिल था।
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2013 झीरम घाटी नक्सली हमले में एनआईए की विशेष अदालत ने 13 साल बाद 10 आरोपियों को दोषी ठहराया है। जानिए इस ऐतिहासिक फैसले और मामले से जुड़ी पूरी जानकारी।
राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में 14 रजिस्टर्ड अनरिकग्नाइज्ड पॉलिटिकल पार्टियों (आरयूपीपी) ने 20 हजार से ज्यादा के कुल 682.28 करोड़ रुपए के चंदे की जानकारी दी है।
बिजली की भारी मांग और मानसून के कारण आपूर्ति में आई रुकावटों के चलते देशभर के थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का भंडार तय मानक के आधे से भी कम रह गया है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक, 2 सितंबर तक देश के 50 पावर प्लांट्स में कोयले का स्टॉक क्रिटिकल यानी गंभीर रूप से कम स्तर पर पहुंच गया है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों से संवाद किया। इस बातचीत का पांच मिनट का एक वीडियो पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।
हाथ से मैला ढोने की प्रथा की आलोचना करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा-भले ही भारत चांद पर पहुंच गया हो, लेकिन जाति व्यवस्था की सामाजिक बुराई आज भी समाज में बरकरार है, जो नागरिकों को ऐसा काम करने के लिए विवश करती है, जो मानवीय गरिमा के विपरीत है।
मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश ने विकराल रूप ले लिया है। ग्वालियर-चंबल अंचल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।
जिला जज न्यायालय का फैसला आने के बाद कलेक्ट्रेट में बनी मस्जिद को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए शहर में जगह-जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। हालांकि रात में यह अफवाह फैल गई थी। सोशल मीडिया पर सांसद और पार्षदों द्वारा बयानबाजी भी की जा रही थी।
एअर इंडिया फ्लाइट एआई-2379 के पायलट का साइकोएक्टिव टेस्ट पॉजिटिव आने पर एयरलाइन ने उसे बर्खास्त कर दिया है। फुकेट से दिल्ली आ रही इस उड़ान के दौरान विमान 300 फीट नीचे गिर गया था।
सीबीआई ने 'ऑपरेशन चक्र-VI' के तहत 20 राज्यों में 89 जगहों पर छापेमारी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिजिटल अरेस्ट के तीन बड़े मामलों में 41 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा हुआ है।