माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा डी.एल.एड. (D.El.Ed.) परीक्षा का परिणाम अभी तक जारी न होने से लगभग 74 हजार अभ्यर्थी प्राथमिक शिक्षक (वर्ग-3) चयन परीक्षा में आवेदन करने से वंचित हो सकते हैं।

भोपाल: स्टार समाचार वेब. एज्युकेशन डेस्क
माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा डी.एल.एड. (D.El.Ed.) परीक्षा का परिणाम अभी तक जारी न होने से लगभग 74 हजार अभ्यर्थी प्राथमिक शिक्षक (वर्ग-3) चयन परीक्षा में आवेदन करने से वंचित हो सकते हैं। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 अगस्त है। यदि परिणाम इस अवधि तक घोषित नहीं होता, तो इन हजारों छात्रों को अगली शिक्षक भर्ती के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
यह डी.एल.एड. परीक्षा मई और जून में आयोजित की गई थी। छात्रों का कहना है कि शिक्षक भर्ती हर साल नहीं आती, ऐसे में अगर इस बार भी वे मौका चूक गए तो उन्हें भारी नुकसान होगा।
छात्रों की मांग:
परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी माशिमं कार्यालय पहुंचे। उन्होंने तुरंत रिजल्ट जारी करने या प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाने की मांग की है।
अधिकारी का बयान:
इस संबंध में माशिमं के परीक्षा नियंत्रक बलवंत वर्मा ने बताया कि डी.एल.एड. परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अभी जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया के बाद ही परिणाम घोषित हो सकेगा और इसमें कम से कम 15 से 20 दिन का समय लगेगा।
भर्ती पदों का विवरण: इस बार स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक के 10,150 पद और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत 2939 पद यानी कुल 13,089 पदों पर भर्ती होनी है। हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य इस परीक्षा परिणाम पर निर्भर करता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
NALSAR लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों के एनरोलमेंट रोकने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) को लगाई फटकार। जानिए पूरा मामला और कोर्ट के आदेश की मुख्य बातें।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 2027 की 10वीं और 12वीं मुख्य परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जानिए पूरी तारीखें, समय, जरूरी निर्देश और परीक्षा केंद्र से जुड़े नियम।
सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। छात्र DigiLocker पर जाकर अपना स्कोर और डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 9124 पदों पर भर्ती निकाली है। जानिए योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।
NEET PG 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप आज 11 अगस्त को जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 30 अगस्त को होगी।
नीट-यूजी का परिणाम जारी होने के साथ ही मध्यप्रदेश में दाखिले की प्रक्रिया अब गति पकड़ने लगी है। वेटरनरी विवि ने स्नातक प्रवेश प्रक्रिया को समय पर पूरा कराने की कवायद तेज कर दी है। पिछले सत्र में काउंसलिंग प्रक्रिया लंबी खिंचने के कारण प्रवेश में देरी हुई थी, जिसका असर शैक्षणिक सत्र पर भी पड़ा था।
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की ई-अटेंडेंस के बाद अब कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर दर्ज होगी।
नीट-यूजी पेपर लीक केस में सीबीआई की चार्जशीट ने देश की परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीबीआई के मुताबिक, पेपर किसी प्रिंटिंग प्रेस से लीक नहीं हुआ था, बल्कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के अधिकृत विषय विशेषज्ञों ने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर इसे बाहर पहुंचाया था।
देश में उच्च शिक्षा की साख को नुकसान पहुंचा रहे अवैध और फर्जी संस्थानों पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने शिकंजा कस दिया है। यूजीसी ने देश भर में ऐसे 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की पहचान की है, जिनका सबसे बड़ा जाल दिल्ली और उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने यह जानकारी साझा की।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 8 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी। यहां जानें परीक्षा केंद्रों, समय-सारणी और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी।