मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आज (सोमवार) का दिन बेहद सरगर्मियों भरा रहने वाला है। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह आज अपने-अपने दल के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे।

आज दिग्गजों की मौजूदगी में दोनों दलों का शक्ति प्रदर्शन
भाजपा का आशुतोष तिवारी, कांग्रेस का घनश्याम पर दांव
नामांकन में जुटेंगे प्रदेश के दिग्गज, प्रदेशाध्यक्षों का डेरा
भोपाल/दतिया। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आज (सोमवार) का दिन बेहद सरगर्मियों भरा रहने वाला है। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह आज अपने-अपने दल के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे। प्रदेश में यही एकमात्र उपचुनाव होने के कारण दोनों ही पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है, जिसके चलते दतिया में दिग्गजों का बड़ा जमावड़ा लगने जा रहा है। दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन दाखिले के समय जहां पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के साथ सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाह मौजूद रहेंगे। वहीं भाजपा प्रत्याशी तिवारी का नामांकन भरवाने खुद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आ रहे हैं। इस दौरान पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल व पूर्व गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहेंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की आज शहर में सभाएं होंगी। सभा के बाद कांग्रेस जहां वरिष्ठ नेताओं के साथ शहर में रैली निकालेगी, वहीं भाजपा सीएम यादव की अगुवाई में रोड शो करेगी।
भाजपा-कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्षों ने डाला डेरा
दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के प्रदेशाध्यक्ष रविवार शाम ही दतिया पहुंच गए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रविवार शाम पांच बजे दतिया पहुंचे। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी शाम साढ़े सात बजे दतिया पहुंच गए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के देर रात मालवा एक्सप्रेस से दतिया पहुंच गए हैं।
सिंघार भी पहुंचे दतिया
सुबह वंदेभारत से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी दतिया पहुंच गए हैं, जबकि कांग्रेस के दतिया प्रभारी विधायक सिद्धार्थ कुशवाह पहले से ही दतिया में मौजूद है। प्रदेश में इस समय दतिया का ही एकमात्र उपचुनाव होने के कारण भाजपा और कांग्रेस के दिग्गजों का दतिया में पहली बार एक साथ जमावड़ा देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़िए...
दतिया उपचुनाव: BJP ने आशुतोष तिवारी को दिया टिकट, नरोत्तम मिश्रा की दावेदारी पर लगा विराम
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस में बदले समीकरण, राजेंद्र भारती ने टिकट का फैसला हाईकमान पर छोड़ा

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोपाल स्थित 95 करोड़ रुपये की शत्रु संपत्ति 'रियाज मंजिल' पर बेदखली की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को केंद्र सरकार के समक्ष पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी वकील मुकुल ढोलपुरे और उसके साथियों का पर्दाफाश किया है। जानें दिल्ली और नाइजीरियाई कनेक्शन से जुड़े इस बड़े खुलासे की पूरी विस्तार से जानकारी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर 25 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत पार्टी घर-घर जाकर वोटर्स का सत्यापन करेगी।
भोपाल स्थित बीएचईएल (BHEL) ऑफिसर्स क्लब में दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ। जानिए विजेताओं के नाम और कार्यक्रम की पूरी झलकियाँ।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की समीक्षा की। 20,000 करोड़ के 175 निर्माण कार्यों, घाटों के एप्रोच रोड, टेंट सिटी और प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास के लिए दिए अहम निर्देश।
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रिछाई औद्योगिक क्षेत्र की पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
मध्यप्रदेश सरकार ने बीती देर रात एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस अचानक हुए बदलाव के तहत भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को उनके पद से हटाकर मंत्रालय भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के रूपापुर स्थित हाईवे के ओवरब्रिज पर आज सुबह ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद सीएम मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लिया है। लापरवाह सीएसपी और 8 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के साथ मुआवजे का ऐलान किया गया है।
पांढुर्णा के तिगांव हाईवे पर बीती देर रात 12 बजे फोरलेन सड़क पार करते समय कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी तीन मासूम बेटियां घायल हो गईं। परिवार देवियों के दर्शन कर अपने गांव चाटवा लौट रहा था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह