दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट पर हादसा हो गया। स्विस एयर की उड़ान संख्या एल एक्स147 जब विमान दिल्ली से ज्यूरिख के लिए उड़ान भरने वाला था, तब टेक-आफ के दौरान विमान के इंजन नंबर 1 में तकनीकी खराबी आई और आग लग गई।

विमान से पैंसजर्स को उतारने के लिए इमरजेंसी स्लाइड का इस्तेमाल किया गया।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट पर हादसा हो गया। स्विस एयर की उड़ान संख्या एल एक्स147 जब विमान दिल्ली से ज्यूरिख के लिए उड़ान भरने वाला था, तब टेक-आफ के दौरान विमान के इंजन नंबर 1 में तकनीकी खराबी आई और आग लग गई। पायलट ने तुरंत टेक-आॅफ रद कर दिया और विमान को रनवे पर ही रोक दिया। विमान में सवार 232 यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया। इमरजेंसी स्लाइड से उतरते समय 6 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रनवे संख्या 28 को बंद कर दिया गया है और स्विस एयर ने यात्रियों के लिए होटल और दूसरी उड़ानों का इंतजाम करने के लिए एक टास्क फोर्स तैनात की है।

चार बच्चे भी झुलसे, अस्पताल में भर्ती
दरअसल, दिल्ली एयरपोर्ट में टेकआफ के दौरान स्विस विमान का इंजन फेल हो गया। स्विस एयरलाइंस की एलएक्स-147 फ्लाइट बीती देर रात 1:08 बजे टेकआफ करने वाली थी। तभी उसका एक इंजन फेल हो गया और उसमें आग लग गई। जिसके बाद पायलट ने तुरंत विमान रोक दिया। आनन-फानन में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 6 यात्री घायल हो गए हैं। इसमें चार बच्चे भी शामिल हैं।
एअर इंडिया दिल्ली-लंदन फ्लाइट तकनीकी खराबी: 7 घंटे हवा में रहने के बाद दिल्ली लौटा विमान
लैंडिंग गियर में धुआं दिखा
एयरलाइन ने एक बयान में कहा, हमें दिल्ली में फ्लाइट से जुड़ी एक घटना के बारे में जानकारी मिली है। जिस विमान में खराबी आई वह एयरबस ए-330 है। घटना भारतीय समय के अनुसार रात 1 बजे के बाद की है। जैसे ही विमान टेकआॅफ करने के लिए रनवे में आया। विमान के बाईं ओर लैंडिंग गियर से धुआं निकलता देखा गया। जिसके बाद तुरंत फ्लाइट को रोक दिया गया। एयरलाइन ने कहा, हमारी स्थानीय टीमें मौके पर मौजूद हैं और यात्रियों की देखभाल कर रही हैं। हम स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर इस मामले पर काम कर रहे हैं। इस घटना के पीछे के कारणों को पूरी तरह से समझने के लिए हमारी टीम जल्द ही दिल्ली जाएगी।
10 दिन में विमान हादसे की दूसरी घटना
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पिछले 10 दिनों में विमान हादसे की दूसरी बड़ी घटना है। 16 अप्रैल को स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमान आपस में टकरा गए थे। अकासा का विमान हैदराबाद जाने के लिए तैयार खड़ा था। उसी समय लेह से आया स्पाइसजेट का विमान उससे टकरा गया। हादसे में स्पाइसजेट के दाहिने पंख का हिस्सा अकासा के बाएं तरफ के पिछले पंख में जा घुसा। घटना के बाद एयरपोर्ट स्टाफ ने दोनों प्लेन में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया। हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं लगी।
यह भी पढ़िए...
दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग: 161 यात्रियों की बची जान
अमेरिका: न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर ट्रक से टकराया विमान, 2 की मौत, 70 घायल
एअर इंडिया की बड़ी चूक: विमान मॉडल की गलती से चीन से वापस लौटी कनाडा की फ्लाइट, लगा लाखों का फटका


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग में मतभेद और फॉर्म-6 में बदलाव के दावों को खारिज किया। साथ ही राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी और चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में एंटी इनकंबेंसी का नियम बीजेपी पर लागू क्यों नहीं होता? जानिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की सभी बड़ी बातें।
नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर के पास बुधवार रात एक चलती स्लीपर AC बस में आग लगने से 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। बस दिल्ली से महोबा जा रही थी।
चुनाव आयोग के भीतर SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन, मुख्य मांगों और विरोध प्रदर्शन के पूरे प्लान की पूरी जानकारी पढ़ें।
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर (SIR) को रोकने समेत तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। पढ़ें पूरी खबर।
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अर्नब देर रात उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों से टकरा गया। लैंडफॉल के दौरान तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तूफान के असर से कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सेवा संकल्प यात्रा में शामिल प्रतिभागियों से संवाद किया। उन्होंने यात्रियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जीवन में सेवा ही हमारा मुख्य मकसद होना चाहिए। हमें सिर्फ उपदेशों से नहीं, बल्कि अपने आचरण और कर्मों से सेवा का संदेश देना है।
झारखंड के जमशेदपुर स्थित सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने एक स्विफ्ट डिजायर कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एयरपोर्ट इंटरचेंज के पास 35 किमी माइलस्टोन पर डबल डेकर स्लीपर बस आग का गोला बन गई। हादसे में बस के अंदर फंसे नौ यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतकों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल बताए जा रहे हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तानाशाही का आरोप लगाया है। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने और संसद से सीईसी को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।