अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है।

कहा- ओम चैप्टर 1 इस साल दिवाली के दौरान रिलीज नहीं होगी
मुंबई। स्टार समाचार वेब
अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है। दरअसल, धनुष की फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट 15 अक्टूबर थी, जो कि रजनीकांत की जेलर 2 से सिर्फ एक दिन पहले रिलीज होने वाली थी।
फिल्म से कॉम्पटीशन नहीं...
अब एक्टर का कहना है कि वो रजनीकांत की फिल्म से कॉम्पटीशन नहीं करना चाहते हैं। एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए धनुष ने लिखा- ऐसे समय में, किसी फिल्म की रिलीज की तारीख बदलना अपने आप में एक चुनौती भरा काम है।
धनुष ने किया लंबा-चौड़ा पोस्ट
हमारे सुपरस्टार रजनीकांत सर जिन्हें हम सभी सालों से पसंद करते और मानते आए हैं। उनकी फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है, यानी हमारी फिल्म से ठीक एक दिन पहले। उनके प्रति बहुत सम्मान रखते हुए, हमने अपनी फिल्म ओम की रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
दिवाली के दौरान रिलीज नहीं होगी
धनुष ने यह भी साफ किया कि ओम चैप्टर 1 इस साल दिवाली के दौरान रिलीज नहीं होगी। इस त्योहार के लिए सूर्या की फिल्म की घोषणा पहले ही हो चुकी है, और एक्टर ने कहा कि उनकी टीम पहले से तय तारीख का सम्मान करती है।
ओम में सितारे आएंगे नजर
ओम चैप्टर 1 में धनुष मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ ममूटी, साई पल्लवी, श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह और इंद्रन्स जैसे कलाकार भी हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी हैं। यह फिल्म 2019 में आई फिल्म पेरन्बु के बाद ममूटी की तमिल सिनेमा में वापसी है। साथ ही, यह लंबे समय के बाद नसीरुद्दीन शाह की भी तमिल सिनेमा में वापसी होगी। उनकी पिछली तमिल फिल्म हे राम थी, जो 2000 में रिलीज हुई थी और जिसमें कमल हासन और शाहरुख खान ने काम किया था।

अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है।
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।
99वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2027 के लिए मराठी फिल्म 'गोंधल' को भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। फिल्म निर्देशक संतोष डावखर की इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा है।
निर्देशक अपूर्व लखिया संग अभिनेता सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म मातृभूमि का नाम बीते दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। तय रिलीज डेट होने के बावजूद इस फिल्म को आगे बढ़ाया गया है और अभी तक इसकी थिएटर्स रिलीज की तारीख तय नहीं हो पाई है।
गणेश चतुर्थी के मौके पर सैफ अली खान ने खुद मिट्टी से इको-फ्रेंडली बप्पा तैयार किए। करीना कपूर ने सैफ और छोटे बेटे जेह की मिट्टी की मूर्ति बनाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।
बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में कंटेस्टेंट काजी तौकीर ने अपने 'I am a Rockstar, Baby!' अंदाज से सलमान खान को भी अपना फैन बना लिया है। जानिए शो के लेटेस्ट अपडेट और वायरल मीम्स के बारे में।
हनुमान अंश बॉक्स आफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म भारत में 150 करोड़ रुपए के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। इसी बीच फिल्म को रिलीज हुए 33 दिन पूरे हो गए हैं और इसकी टीम ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।
बिग बॉस 20 के घर में शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा। माही विज के खुलासे, अरिश्फा-काजी की तीखी झड़प और कंटेस्टेंट्स के बीच की तकरार की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।
जानिए ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू के संघर्ष की कहानी। कैसे उन्होंने ट्रक ड्राइवर बनने का सपना देखा, आधे घंटे में पहली नौकरी छोड़ी और शेफ से सोशल मीडिया क्रिएटर बने।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह