×

लाल निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार... सेंसेक्स लुढका, निफ्टी फिसली

भारतीय शेयर बाजार आज लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लुढक गया और 50 शेयरों वाले निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई। सत्र के शुरुआती दौर में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.66 पर स्थिर बना हुआ है।

By: Arvind Mishra

Feb 16, 202610:25 AM

view4

view0

लाल निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार... सेंसेक्स लुढका, निफ्टी फिसली

सोमवार वाले कारोबारी दिन की शुरुआत निगेटिव रही।

  • एनर्जी और आईटी शेयर्स में खरीदारी, एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 0.27% गिरकर 56,790 पर पर कारोबार कर रहा
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.23% गिरकर 26,629 पर कारोबार कर रहा

मुंबई। स्टार समाचार वेब

भारतीय शेयर बाजार आज लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लुढक गया और 50 शेयरों वाले निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई। सत्र के शुरुआती दौर में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.66 पर स्थिर बना हुआ है। दरअसल, भारतीय शेयर मार्केट में सोमवार वाले कारोबारी दिन की शुरुआत निगेटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। हालांकि, शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में तेजी लौट आई और यह हरे निशान पर ट्रेड करने लगा था।

सेंसेक्स 146.36 अंक टूटा

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 146.36 अंक या 0.18 प्रतिशत फिसल गया। दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 82,480.40 के लेवल पर की है। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी 50  47.50 अंक या 0.19 फीसदी टूटकर 25,423.60 के लेवल पर ओपन हुआ। सुबह सेंसेक्स 35 अंक की गिरावट के साथ 82,591 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 2 अंक टूट गई थी और 25,469 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी।

टॉप गेनर और लूजर

बीएसई के टॉप गेनर पावरग्रिड, टीसीएस, एनटीपीसी, कोटक बैंक और एचसीएल टेक रहे थे. वहीं टॉप लूजर की बात करें तो अडानी पोर्ट, टाइटन, एसबीआई एन और ट्रेंट थे।

अमेरिकी बाजार में मिला-जुला कारोबार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन अमेरिका के प्रमुख शेयर सूचकांकों की दिशा अलग-अलग रही। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 48.95 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,500.93 पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 भी 3.41 अंक या 0.05 प्रतिशत चढ़कर 6,836.17 के स्तर पर पहुंचा। हालांकि नैस्डैक कंपोजिट में कमजोरी दिखी और यह 50.48 अंक यानी 0.22 प्रतिशत फिसलकर 22,546.67 पर बंद हुआ।

मार्केट खुलते ही चांदी 8000 गिरी

सोमवार को कमोडिटी मार्केट खुलते ही 8000 रुपए प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट आई है। सोने में भी गिरावट है, हालांकि ये चांदी जितनी नहीं है। सुबह एक किलो चांदी का दाम 2,36,459 रुपए चल रहा है। 

शहर चांदी की कीमत
पटना ₹237,810
जयपुर ₹237,910
कानपुर ₹238,000
लखनऊ ₹238,000
भोपाल ₹238,190
इंदौर ₹238,190
चंडीगढ़ ₹237,940
रायपुर ₹237,850

COMMENTS (0)

RELATED POST

Gold Silver Price Today 16 Feb 2026: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट के बाद रिकवरी, जानें आज का ताजा भाव

Gold Silver Price Today 16 Feb 2026: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट के बाद रिकवरी, जानें आज का ताजा भाव

Gold-Silver Price Today Live Updates: 16 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी हलचल। जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के ताजा रेट और एक्सपर्ट्स की निवेश सलाह

Loading...

Feb 16, 20263:57 PM

लाल निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार... सेंसेक्स लुढका, निफ्टी फिसली

लाल निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार... सेंसेक्स लुढका, निफ्टी फिसली

भारतीय शेयर बाजार आज लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लुढक गया और 50 शेयरों वाले निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई। सत्र के शुरुआती दौर में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.66 पर स्थिर बना हुआ है।

Loading...

Feb 16, 202610:25 AM

Gold Silver Price Today 14 Feb 2026: सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल, देखें आज का ताजा भाव

Gold Silver Price Today 14 Feb 2026: सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल, देखें आज का ताजा भाव

14 फरवरी 2026 को 24 कैरेट गोल्ड और चांदी की कीमतों में आई तेजी। जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत बड़े शहरों के लेटेस्ट रेट्स।

Loading...

Feb 14, 20264:37 PM

सराफा धड़ाम!  सोना 8 हजार से ज्यादा और चांदी 17 हजार रुपये गिरी

सराफा धड़ाम! सोना 8 हजार से ज्यादा और चांदी 17 हजार रुपये गिरी

13 फरवरी को सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट। 22 कैरेट सोना ₹8,655 सस्ता हुआ, जबकि चांदी में ₹17,188 की कमी आई। देखें शुद्धता के अनुसार ताज़ा भाव।

Loading...

Feb 13, 20264:07 PM

शेयर बाजार: निवेशकों के डूबे करोड़ों, सेंसेक्स 1000+ अंक नीचे फिसला

शेयर बाजार: निवेशकों के डूबे करोड़ों, सेंसेक्स 1000+ अंक नीचे फिसला

13 फरवरी को शेयर बाजार में हाहाकार। सेंसेक्स 1048 अंक टूटकर 82,627 पर बंद हुआ। जानें क्यों अमेरिकी AI के डर से गिरे भारतीय IT शेयर

Loading...

Feb 13, 20263:59 PM