ईडी ने केरलम में दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनकी बेटी वीणा विजयन के ठिकाने भी शामिल हैं। ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ी है, जिसमें विजयन की बेटी और उनकी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड का नाम सामने आया था।

वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले
सीएम की कुर्सी जाते ही एक्शन,सुबह घर पहुंची टीम
तिरुवंनतपुरम। स्टार समाचार वेब
ईडी ने केरलम में दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनकी बेटी वीणा विजयन के ठिकाने भी शामिल हैं। ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ी है, जिसमें विजयन की बेटी और उनकी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड का नाम सामने आया था। दरअसल, विजयन के तिरुवनंतपुरम स्थित घर पर आज सुबह-सुबह ईडी ने छापेमारी की। ईडी ने केरलम में एक साथ 12 ठिकानों पर छापेमारी, जिसमें विजयन का किराए का घर भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि ईडी की ये छापेमारी कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड केस से जुड़ी हुई है। ईडी तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और कन्नूर में पिनाराई विजयन की बेटी वीणा विजयन से जुड़े 12 ठिकानों पर रेड मारकर सर्च आपरेशन चला रही है। केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी बेटी भी इस मामले की जांच के दायरे में हैं।
बेटी की कंपनी को 1.72 करोड़
आरोप है कि कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड नाम की एक प्राइवेट कंपनी ने 2018 से 2019 के बीच तत्कालीन सीएम विजयन की बेटी वीणा की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपए का गैर-कानूनी पेमेंट किया, जबकि आईटी फर्म ने कंपनी को कोई सर्विस नहीं दी थी। ईडी की ये छापेमारी केरल हाई कोर्ट द्वारा मंगलवार को सीएमआरएल की उस याचिका को खारिज करने के बाद हुई, जिसमें इस मामले में ईडी की कार्रवाई को रद्द करने की मांग की गई थी।
2024 में दर्ज किया था पीएमएलए केस
गौरतलब है कि ईडी ने 2024 में आरोपों की जांच के लिए पीएमएलए केस फाइल किया था। यह मुद्दा विजयन सरकार के सामने सबसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील विवादों में से एक रहा है। ईडी जांच के अलावा, इस मामले की जांच सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन आॅफिस भी कर रहा है। मंगलवार को विजयन से जुड़े पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया, जिसमें उनके गनमैन भी शामिल थे। जबकि राज्य सरकार ने जांच को पटरी से उतारने की कोशिश के आरोपों पर पुलिस आफिसर एमआर अजित कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पर भी विचार किया है।
अब केरलम में नेता विपक्ष बने विजयन
यह कार्रवाई एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद हुई, जिसे वीडी सतीशन के मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद बनाया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, एसआईटी जांच में सामने आया है कि अधिकारियों ने दिसंबर 2023 में अलप्पुझा में विजयन की नव केरल यात्रा के विरोध प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस और ङरव कार्यकर्ताओं पर हमला करते समय गैर-कानूनी तरीके से बल और हथियारों का इस्तेमाल किया था। सतीशन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पिनाराई विजयन केरल विधानसभा में नेता विपक्ष बने हैं।
यह भी पढ़िए...
केरलम: छह दशक बाद पहला ऐसा मौका होगा, जब मुख्यमंत्री ने पूरे मंत्रिमंडल के साथ ली शपथ


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अंकिता भंडारी हत्याकांड में CBI ने हरिद्वार के BHEL गेस्ट हाउस में पूर्व BJP विधायक सुरेश राठौर से 3 घंटे पूछताछ की। पढ़ें VIP एंगल और केस से जुड़ी पूरी अपडेट।
दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच CJP के अभिजीत दिपके को जमानत मिल गई है। जानें 17 अक्टूबर के सभी बड़े घटनाक्रम, पुलिस मार्च और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का बयान।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका है। कोर्ट ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) को रोकने के लिए केंद्र को नेशनल डेटाबेस बनाने और 2 घंटे में रिपोर्टिंग का निर्देश दिया।
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। विकास संस्कृत्यायन की शिकायत और मामले की पूरी डिटेल पढ़ें
FSSAI ने प्रियागोल्ड बिस्कुट, डोडला डेयरी और यूईर ऑर्गेनिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। प्रियागोल्ड में मवेशियों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट और किशमिश में घातक कीटनाशक मिले।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की एक और नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है। घुसपैठ का यह प्रयास किरण सेक्टर के जमगुंड में हुआ है।
उत्तरप्रदेश के नोएडा के रबूपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में एक ही परिवार के पति-पत्नी और तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिया। कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू होने के बाद भी तिरंगा रैली के लिए पहुंचे समर्थकों के बीच 6 दिनों में दीपके की यह दूसरी कस्टडी है।
संसद की लोक लेखा समिति (PAC) ने एससी (SC) छात्रों की छात्रवृत्ति में भारी देरी और पेश न होने पर उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा और बिहार के मुख्य सचिवों के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष से विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का फैसला किया है।
मेरठ कोर्ट ने चर्चित सांप कांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए पति अमित कश्यप की हत्या की दोषी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है। जानिए कोर्ट रूम का पूरा घटनाक्रम।