इंदौर से रायपुर के लिए उड़ान भरने वाले विमान की इमरजेंसी लैंडिंग इंदौर के देवी अहिल्या विमानतल पर करानी पड़ी। उड़ान भरने के बाद ही विमान में फॉल्स अलार्म के संकेत आने लगे। इसके बाद पायलेट ने इंदौर एटीसी को आपात लैंडिंग की सूचना दी।


इंदौर से रायपुर के लिए उड़ान भरने वाले विमान की इमरजेंसी लैंडिंग इंदौर के देवी अहिल्या विमानतल पर करानी पड़ी। उड़ान भरने के बाद ही विमान में फॉल्स अलार्म के संकेत आने लगे। इसके बाद पायलेट ने इंदौर एटीसी को आपात लैंडिंग की सूचना दी। विमान फिर इंदौर एयरपोर्ट पर उतारा और उसकी जांच की गई। सुरक्षा कारणों से इंदौर-रायपुर उड़ान निरस्त कर दी गई और यात्रियों का पैसा लौटा दिया गया। दरअसल, मंगलवार को सुबह इंदौर एयरपोर्ट पर इंदौर से उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान के लगभग आधे घंटे बाद तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद फ्लाइट की आपात लैंडिंग इंदौर में कराई गई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में अचानक एक जोर का झटका महसूस हुआ, जिसके कुछ ही देर बाद पायलट ने फ्लाइट को वापस इंदौर लाने की घोषणा की। फ्लाइट की इंदौर में सुबह 7:15 बजे सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इंदौर लौटने के बाद आगे की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। यात्रियों को टिकट का पैसा वापस करने या अपनी बुकिंग को रीशेड्यूल करने का विकल्प दिया गया है।
इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर ने बताया कि फ्लाइट अपने तय समय पर रवाना हुई थी, लेकिन उड़ान के दौरान पायलट को तकनीकी फॉल्स अलार्म (गलत तकनीकी संकेत) मिले। इसके बाद फ्लाइट को बीच रास्ते से ही वापस इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करवा लिया गया। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया।
इंदौर एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 7295 रोजाना सुबह 6:35 बजे इंदौर से उड़ान भरती है और सुबह 8:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। वहीं वापसी में यह फ्लाइट 6 ई 7296, रायपुर एयरपोर्ट से सुबह 10:30 बजे उड़ान भरती है और दोपहर करीब 12 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर वापस आती है।
15 दिन पहले इंदौर से भुवनेश्वर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 6332 रनवे के बीच से लौट आई। बताया गया कि फ्लाइट में 80 से ज्यादा यात्री सवार थे। लौटने की वजह प्लेन में तकनीकी खराबी बताई गई। विमान में माइनर टेक्निकल फॉल्ट की जानकारी सामने आई थी। सुधार के बाद विमान इंदौर से भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गया थौ। विमान करीब ढाई घंटे तक रनवे पर खड़ा रहा। इस दौरान सभी यात्री विमान में ही बैठे रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।