खबरों के सफरनामे स्टार सुबह में आपका स्वागत है। आज सुबह (09 नवंबर) के बुलेटिन में बात करें बिहार चुनाव में मोदी के विपक्ष पर प्रहार की...लोकसभा के शीतकालीन सत्र की... जम्मू में हुए अजीब ट्रेन हादसे की.... देश को मिली चार वंदेभारत की सौगात की.. पचमढ़ी में राहुल के प्रवास की... एमपी में रेत माफिया की गुंडागर्दी की और तमाम खबरों से रूबरू कराएंगे

नमस्कार,
खबरों के सफरनामे स्टार सुबह में आपका स्वागत है। आज सुबह (09 नवंबर) के बुलेटिन में बात करें बिहार चुनाव में मोदी के विपक्ष पर प्रहार की...लोकसभा के शीतकालीन सत्र की... जम्मू में हुए अजीब ट्रेन हादसे की.... देश को मिली चार वंदेभारत की सौगात की.. पचमढ़ी में राहुल के प्रवास की... एमपी में रेत माफिया की गुंडागर्दी की और तमाम खबरों से रूबरू कराएंगे
पटना. बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने सीतामढ़ी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी महागठबंधन पर जमकर सियासी हमले किए। मोदी ने कहा कि बिहार का बच्चा अब रंगदार नहीं, बल्कि इंजीनियर, डॉक्टर, एडवोकेट और अदालत में जज बनेगा। विस्तार से पढ़िए..
नई दिल्ली. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर जानकारी दी कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के शीतकालीन सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह सत्र 1 से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा। विस्तार से पढ़िए...
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बारामूला-बनिहाल रूट पर शनिवार सुबह एक ट्रेन की विंडशील्ड से पक्षी टकराया गया। इससे शीशा टूट गया और लोको पायलट घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बिजबेहरा और अनंतनाग सेक्शन के बीच हुई। विस्तार से पढ़िए...
वाराणसी. प्रधानमंत्री ने काशी से मध्यप्रदेश सहित देश को चार नई वंदे भारत का बड़ा तोहफा दिया है। काशी से खजुराहो वंदे भारत के अलावा, फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत, लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत और एनार्कुलम-बेंगलुरू वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई गई है। इन 4 नई वंदे भारत ट्रेनों के साथ ही अब देश में 160 से ज्यादा नई वंदे भारत ट्रेनों का संचालन होने लगा है। विस्तार से पढ़िए..
ग्वालियर. वीडियो पुराना है, लेकिन रेत माफिया की करतूत को उजागर कर रहा है। ग्वालियर जिले के गिजौर्रा क्षेत्र से एक वीडियो सामने आने के बाद यहाँ की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में गुंडागर्दी की पराकाष्ठा दिखाई दे रही है, जहाँ एक आदतन अपराधी खेत में जमीन पर उल्टा लिटाए गए दो लोगों को बेल्ट से बेरहमी से पीट रहा है। विस्तार से पढ़िए...
नीमच: ASI की कार से शिक्षक की मौत, हाईवे जाम
नीमच. मध्य प्रदेश के नीमच जिले में शुक्रवार रात जावद थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) मनोज यादव की कार (बोलेरो) से हुए भीषण सड़क हादसे में शिक्षक दशरथसिंह की मौत के मामले ने शनिवार सुबह गंभीर रूप से तूल पकड़ लिया। विस्तार से पढ़िए...
राहुल का पचमढ़ी दौरा: MP कांग्रेस नेताओं संग मैराथन बैठक
पचमढ़ी. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में पार्टी संगठन को सक्रिय करने के उद्देश्य से पचमढ़ी में प्रदेश के सीनियर लीडर्स की अहम बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन को नीचे के स्तर (बूथ लेवल) तक मजबूत करने पर जोर देने की नसीहत दी। विस्तार से पढ़िए..
चलते-चलते..
आपको कोई नहीं हरा सकता लेकिन आपकी गलत सोच आपको धीरे-धीरे हार के द्वार पर खड़ा कर देगी। अतः अच्छा सोचो और जीत जाओ।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।
हर सुबह खबरों से अपडेट रहें.. स्टार सुबह का 12 फरवरी का बुलेटिन
स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।
इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।
आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।
देश-दुनिया की प्रमुख खबरें: संसद का बजट सत्र शुरू, बीटिंग द रिट्रीट 2026 संपन्न, मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सहित 14 IPS बदले गए और फास्टैग KYC की अनिवार्यता खत्म।
आज की सुर्खियां मदर ऑफ ऑल डील... धार्मिक मर्यादा और प्रशासनिक निष्ठा के बीच के टकराव से लेकर मध्य प्रदेश के विकास पथ पर बढ़ते कदमों तक फैली हुई हैं।
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 20 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
खबरों के सफरनामे में आज ( 19 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 17 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.