बालों की सही देखभाल के लिए नियमित रूप से तेल लगाना सबसे जरूरी स्टेप माना जाता है, जिसके चलते सदियों ने लोग अपने घर में जो भी तेल रखा होता है, उसे गुनगुना करके बालों में लगा लेते हैं। जबकि ऐसा कभी भी नहीं करना चाहिए।

बालों की सही देखभाल के लिए नियमित रूप से तेल लगाना सबसे जरूरी स्टेप माना जाता है, जिसके चलते सदियों ने लोग अपने घर में जो भी तेल रखा होता है, उसे गुनगुना करके बालों में लगा लेते हैं। जबकि ऐसा कभी भी नहीं करना चाहिए।
दरअसल, हर किसी के बालों का टेक्सचर और जरूरतें अलग होती हैं। ऐसे में हमेशा हर व्यक्ति को अपने हेयर टाइप के अनुसार तेल चुनना चाहिए। गलत तेल का इस्तेमाल बालों को रूखा, चिपचिपा या डैमेज्ड बना सकता है। जबकि अगर आप सही तेल का इस्तेमाल करेंगे तो ये न केवल स्कैल्प को पोषण देता है, बल्कि बालों को मजबूत, मुलायम और चमकदार भी बनाता है।
ज्यादतर लोगों को ये पता ही नहीं है कि उनके बालों के लिए कौन सा तेल बेहतर है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किस हेयर टाइप के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा रहता है और कैसे सही तरीके से तेल लगाकर आप अपने बालों की खूबसूरती वापस पा सकती हैं।
1. ड्राई हेयर के लिए
अगर आपके बाल ड्राई यानी कि काफी ज्यादा रूखे हैं तो आपको हमेशा नारियल के तेल का ही चयन करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि नारियल का तेल डीप मॉइस्चराइजिंग के लिए बेस्ट, स्कैल्प को हाइड्रेट करता है। इससे सर्दी के मौसम में भी बालों को नमी मिलती रहती है।
2. ऑयली हेयर के लिए
अगर आपके बाल ऑयली यानी कि काफी ज्यादा चिपचिपे हैं तो आपके लिए जोजोबा हेयर से बेहतर कोई तेल हो नहीं सकता। ऐसा इसलिए क्योंकि जोजोबा तेल हल्का और नॉन-ग्रीसी होता है, जो ऑयल प्रोडक्शन को बैलेंस करता है। इससे बालों का चिपचिपापन कम होता है और बालों को पोषण भी मिलता है।
3. डैमेज बालों के लिए
अगर आपके बाल डैमेज हैं यानि कि दोमुंहे हैं, बेजान हैं तो आपके लिए बादाम का तेल सबसे सही विकल्प है। बादाम के तेल में भर-भर के विटामिन ई पाया जाता है, जोकि बालों को रिपेयर करता है। इसकी मदद से आपके बालों में फिर से जान आ सकती है।
4. नॉर्मल बालों के लिए
अगर आपके बालों में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है, और न ही रूखापन या ऑयलीनेस है तो आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते है। इसके इस्तेमाल से आपके बालों को प्राकृतिक रूप से पोषण मिलेगा, जिससे बाल जड़ से मजबूत बनेंगे।
5. हेयर ग्रोथ के लिए
अगर आप अपने बालों की ग्रोथ को बढ़ाना चाहते हैं तो कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करें। कैस्टर ऑयल के इस्तेमाल से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। इसी वजह से हेयर फॉल कम होता है। ये तेल आपके बालों की ग्रोथ को भी बढ़ाता है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

वॉट्सऐप ने करोड़ों यूजर्स के लिए 'शेड्यूल्ड मैसेज' फीचर का ऐलान किया है। जानें 10 मिनट से 14 दिन आगे तक मैसेज शेड्यूल करने का तरीका, एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और अन्य खासियतें।
सर्दियों में टाइल्स, मार्बल और ग्रेनाइट के ठंडे फर्श से परेशान हैं? जानें पुराने समय के 7 बेहतरीन देसी उपाय, जिनसे बिना बिजली खर्च किए आपका घर और फर्श प्राकृतिक रूप से गर्म रहेंगे।
सर्दियों में बिना चीनी, गुड़ या शहद के शुगर फ्री आंवले का मुरब्बा घर पर कैसे बनाएं? जानें स्टीविया और मोंक फ्रूट से मुरब्बा तैयार करने की पूरी विधि तथा सेहत से जुड़े खास फायदे।
जानिए कैसे हमारे कपड़े, घर की सजावट, मनोरंजन के विकल्प और रोज़मर्रा की खरीदारी हमारी सोच, जीवनशैली और व्यक्तित्व को दर्शाते हैं। आधुनिक उपभोग संस्कृति पर एक गहरा विमर्श।
बच्चे के जन्म के बाद शुरुआती कुछ दिन उसकी सेहत और भविष्य के विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान नवजात पूरी तरह स्वस्थ दिखाई दे, तब भी उसमें कुछ जन्मजात बीमारियां या शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं, जिनके लक्षण शुरुआत में नजर नहीं आते।
डायबिटीज का खतरा बढ़ने पर अक्सर लोग सबसे पहले अपनी थाली से चावल, रोटी और मीठे फल हटा देते हैं, जबकि बीमारी से बचाव और नियंत्रण के लिए खानपान पूरी तरह छोड़ने के बजाय उसे संतुलित करना ज्यादा महत्वपूर्ण है।
हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी सोचने-समझने की क्षमता समय के साथ घटती जा रही है, जबकि कुछ लोग जरूरी काम ऐसे भूल जाते हैं जैसे उन्हें कोई भूलने की बीमारी हो। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय से डायबिटीज की परेशानी है, तो यह स्थिति और भी चिंताजनक हो जाती है।
ट्रेन का सफर हो और अपनी सीट पर बैठे-बैठे मनपसंद खाना मिल जाए, तो सफर का मजा डबल हो जाता है। आजकल ज्यादातर यात्री अपने मोबाइल से ही खाना आर्डर करना पसंद करते हैं, लेकिन एक गलत क्लिक यात्रियों की सेहत भी बिगाड़ सकता है। यही नहीं, बैंक खाते को खाली कर सकता है।
सर्दियों के मौसम में बुजुर्गों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को कैसे सुरक्षित रखें? जानिए फिजियोथेरेपी, सामाजिक जुड़ाव और घरेलू सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां।
आज की बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों का असर अब केवल शहरी इलाकों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण भारत भी इसकी गंभीर गिरफ्त में आ चुका है। हाल ही में सामने आई एक चौंकाने वाली रिसर्च बताती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी चुनौती तेजी से विकराल रूप ले रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह