गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज के दुर्लभ संयोग पर आज तड़के से ही प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह की भस्म आरती से लेकर दोपहर के शुभ मुहूर्त तक मंदिरों में पूजा-पाठ, विशेष शृंगार और बप्पा की स्थापना का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया।

प्रदेशभर में दिनभर चलता रहा स्थापना और पूजा-पाठ का दौर
भस्मारती में महाकाल को आभूषण के साथ भांग-चंदन अर्पित
खजराना गणेश को हीरे जड़ित नवीन नेत्र धारण कराए गए
रोज विभिन्न किस्म के लड्डुओं का भोग अर्पित किया जाएगा
मंदिर को फूलों से सजाया गया, झिलमिल रोशनी लगाई गई

भोपाल/इंदौर। स्टार समाचार वेब
गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज के दुर्लभ संयोग पर आज तड़के से ही प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह की भस्म आरती से लेकर दोपहर के शुभ मुहूर्त तक मंदिरों में पूजा-पाठ, विशेष शृंगार और बप्पा की स्थापना का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में बप्पा का लगभग 7 करोड़ रुपए के सोने-हीरे जड़ित आभूषणों से अलौकिक शृंगार किया गया। भगवान को हीरे से जड़े नवीन नेत्र धारण कराए गए और सवा लाख मोदक का भोग अर्पित किया गया। कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर की मौजूदगी में महाआरती के साथ 12 दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य आगाज हुआ। वहीं, 125वें वर्ष में प्रवेश कर रहे इंदौर के बड़ा गणपति मंदिर में 101 किलो शुद्ध देशी घी के लड्डुओं का भोग लगाकर संगीतमय आरती की गई।
महाकाल का गणेश स्वरूप में विशेष शृंगार
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के 4 बजे भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का गणेश स्वरूप में विशेष शृंगार किया गया। भांग, चंदन, त्रिपुंड और मोगरे-गुलाब के फूलों से सजे महाकाल के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। उधर, उज्जैन के चिंतामन गणेश मंदिर में भी भक्तों ने उल्टा स्वास्तिक बनाकर संतान प्राप्ति और सुख-समृद्धि की मनोकामनाएं मांगी।

स्थापना का मुहूर्त और भक्ति का संयोग
राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में दिनभर 1,000 से अधिक पंडालों और लाखों घरों में मंत्रोच्चार व ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रीगणेश की स्थापना की गई। भक्तों ने अपने-अपने आशियानों और झांकियों में बप्पा को विराजमान किया। इस बार गणेशोत्सव 10 के बजाय 12 दिनों (14 से 25 सितंबर) तक मनाया जाएगा।

रातभर करेंगी आराधना
एक ही दिन तीज और गणेश चतुर्थी होने से सुबह जहां महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर शुरुआत की, वहीं बप्पा की स्थापना हुई और शाम को प्रदोष काल में शिव-पार्वती पूजन के बाद रातभर रतजगा कर आराधना की जाएगी।
15 को ऋषि पंचमी, 19 को राधा अष्टमी
तीज और गणेश चतुर्थी के बाद 15 सितंबर को ऋषि पंचमी मनाई जाएगी। इस दिन सप्त ऋषियों और अरुंधती का पूजन किया जाएगा। इसके बाद 19 सितंबर को राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस तरह तीज, गणेश चतुर्थी और ऋषि पंचमी का क्रम लगातार धार्मिक आयोजनों से जुड़ा रहेगा।

गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज के दुर्लभ संयोग पर आज तड़के से ही प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह की भस्म आरती से लेकर दोपहर के शुभ मुहूर्त तक मंदिरों में पूजा-पाठ, विशेष शृंगार और बप्पा की स्थापना का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया।
अंक ज्योतिष के आधार पर 14 सितंबर 2026 का दिन मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा। जानिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी भविष्यवाणियां।
14 सितंबर 2026 का राशिफल पढ़ें। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें यहाँ।
जानिए 14 सितंबर 2026 का संपूर्ण पंचांग। आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय, शुभ मुहूर्त (अभिजीत मुहूर्त) और राहुकाल की सटीक जानकारी।
भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक दीपोत्सव के जरिए भव्यता की नई मिसाल पेश करने को तैयार है। आगामी 7 नवंबर को आयोजित होने वाले दीपोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
जानिए 13 सितंबर 2026 का मूलांक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के लिए कैसा रहेगा यह दिन? पढ़ें अपना भाग्यफल और उपाय।
13 सितंबर 2026 का विस्तृत राशिफल पढ़ें। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी भविष्यवाणियां।
जानिए 13 सितंबर 2026 का संपूर्ण पंचांग हिंदी में। आज की तिथि, नक्षत्र, करण, योग, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय, राहुकाल और सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त की विस्तृत जानकारी।
जानिए 12 सितंबर 2026 का दिन मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें करियर, बिजनेस, सेहत और प्रेम जीवन से जुड़ी भविष्यवाणियां।
12 सितंबर 2026 का मूलांक राशिफल विस्तार से पढ़ें। अंक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह