राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।

अभी-अभी...
मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों और सरकार के बीच बातचीत सफल रही। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से इंटर्न्स, जूडा और एमटीए प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात में स्टाइपेंड बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। छात्रों पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन इस्तेमाल के मामले में 2 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है। इसके साथ ही जांच के लिए टीम भी गठित की गई है। घायल छात्रों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं
12 बजे के बाद ओपीडी पूरी तरह बंद, हमीदिया में मरीज परेशान
देर रात कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद डॉक्टरों से मिलने पहुंचे

भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में सुबह 10 से 12 बजे तक सीनियर डॉक्टरों ने किसी तरह ओपीडी संभाली, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद सेवाएं पूरी तरह ठप कर दी गईं। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन और सीनियर रेजिडेंट्स ने भी इंटर्न डॉक्टरों के समर्थन में नियमित ओपीडी और इलेक्टिव ओटी का बहिष्कार कर दिया है। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं चालू रखी गई हैं।
डॉक्टरों ने सड़क पर गुजारी रात
प्रदर्शनकारी डॉक्टर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात कमला पार्क के पास सड़क पर ही डटे रहे। देर रात कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद डॉक्टरों से मिलने पहुंचे और उनकी मांगों का समर्थन किया। रात में स्थानीय लोगों ने धरना स्थल पर मौजूद डॉक्टरों के लिए खाने और पानी का प्रबंध किया।

कमला पार्क के पस लगा लंबा जाम
डॉक्टरों के सड़क पर बैठने के कारण भोपाल के कमला पार्क इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई। पुलिस और प्रशासन को यातायात सुचारू रखने के लिए वन-वे और रूट डायवर्जन करना पड़ा। पुलिस अधिकारी डॉक्टरों को सड़क से हटाने और जाम खुलवाने के लिए लगातार मान-मनौव्वल में जुटे हैं।
लाठीचार्ज से डॉक्टरों में भारी आक्रोश
सोमवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के इस्तेमाल से मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन और प्रदेशभर के डॉक्टरों में भारी नाराजगी है। डॉक्टरों का कहना है कि सरकार बल प्रयोग के बजाय संवेदनशीलता से बातचीत करे और दोषियों पर कार्रवाई करे।
इंटर्न डॉक्टर्स की मुख्य मांग
यह भी पढ़िए...
संविदा चिकित्सकों के दस्तावेज सत्यापन पर विवाद, नियमित डॉक्टरों की जांच नहीं होने से नाराजगी बढ़ी

भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर रविवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की बसों में भीषण आग लग गई। आग ने पास खड़ी कई बसों को चपेट में ले लिया। राहत व बचाव कार्य जारी, देखें पूरी खबर।
इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
शिवपुरी के करैरा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा पंडाल में शॉट सर्किट से आग लग गई। कथा का समय बदलने के कारण पंडाल खाली था और बड़ा हादसा टल गया।
बीना रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग व नॉन-इंटरलाकिंग के चलते 26 और 27 अक्टूबर को बीना-रूठियाई मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। भोपाल, कोटा, कटनी व मुंगावली रूट की ट्रेनें भी प्रभावित।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में टेंडर और खरीदी गड़बड़ी के वायरल वीडियो पर ACS संजय दुबे ने दी सफाई। जानें कैसे AI और ई-नगरपालिका से पकड़ी गई करोड़ों की अनियमितता।
ग्वालियर के दारुल कुरआन मदरसे से 26 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। बच्चों ने लोहे की रॉड से पिटाई, भूखा रखने और बच्चियों पर जबरन हिजाब थोपने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रशासन ने मदरसे को सील कर दिया है।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के प्रारूप पर कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने आपत्ति दर्ज कराई है। कानूनी खामियों, पानी संकट, सार्वजनिक परिवहन और बजट की कमी को लेकर संशोधित ड्राफ्ट जारी करने की मांग की गई है।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शाजापुर में प्रेस वार्ता कर हिंदुत्व को सनातन धर्म से अलग बताया। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मां राजराजेश्वरी मंदिर से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आगाज किया।
खरगोन के महेश्वर में नर्मदा नदी के किनारे इंदौर के 343 डिजिटल वोटर कार्ड तैरते मिले। कांग्रेस ने इसे वोट चोरी का सबूत बताते हुए चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ FIR की मांग की और धरने पर बैठी।
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ शुरू किए जा रहे अपने आगामी राजनीतिक अभियान के नारे (स्लोगन) में बड़ा बदलाव किया है। पहले इस अभियान का नारा लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ तय किया गया था, जिसे अब संशोधित कर लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कर दिया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह