हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार की शुरुआत बाजार में तेजी के साथ हुई है। बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स जहां 210 अंक यानी 0.26 प्रतिशत ऊपर उछला तो वहीं निफ्टी 50 भी 25000 के ऊपर जाकर खुला है। इन्फोसिस के स्टॉक्स में बढ़त देखी गई।

शुक्रवार की शुरुआत बाजार में तेजी के साथ हुई है।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार की शुरुआत बाजार में तेजी के साथ हुई है। बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स जहां 210 अंक यानी 0.26 प्रतिशत ऊपर उछला तो वहीं निफ्टी 50 भी 25000 के ऊपर जाकर खुला है। इन्फोसिस के स्टॉक्स में बढ़त देखी गई। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे गिरकर 88.42 पर पहुंच गया। दरअसल, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से अगले सप्ताह ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी देखी गई। इसी वजह से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 287.93 अंक चढ़कर 81,836.66 पर पहुंच गया। ऐसे ही 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 84.25 अंक बढ़कर 25,089.75 पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में से इंफोसिस में 1.50 प्रतिशत की तेजी आई। आईटी सेवा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने कहा कि उसके बोर्ड ने कंपनी के 18,000 करोड़ के अब तक के सबसे बड़े शेयर बायबैक कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। टाटा मोटर्स, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और लार्सन एंड टुब्रो भी फायदे में रहे।
हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और टाइटन पिछड़ते नजर आए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 3,472.37 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,045.54 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
एशियाई बाजार की बात करें तो वहां पर शानदार तेजी देखी गई है। हांगकांग का हैंगसेंग जहां 1.65 प्रतिशत उछला तो वहीं जापान का निक्केई 0.56 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.15 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। जबकि चीन का सीएसआई 300 भी 0.01 प्रतिशत चढ़ा। वहीं अमेरिकी शेयर बाजार में भी मजबूती देखी गई और ऊंचाई पर बंद हुआ। डाउ जोन्स 1.36 प्रतिशत ऊपर चढ़ा तो वहीं एसएंडपी 500 0.85 प्रतिशत और नैस्डेक 0.72 प्रतिशत ऊपर उछला।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
2 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख। MCX पर सोना सस्ता हुआ, जबकि सर्राफा बाजार में तेजी। देखें प्रमुख शहरों में चांदी के ताजा दाम।
भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी। सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल। कच्चे तेल में गिरावट और अमेरिका-ईरान वार्ता का बाजार पर सकारात्मक असर। जानें आज की बड़ी अपडेट्स।
1 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट। MCX और सर्राफा बाजार में सोने के ताजा रेट और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान यहां जानें।
शेयर बाजार अपडेट 1 जुलाई 2026: सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी, एशियाई बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों का ताजा हाल। जानिए आज बाजार की चाल कैसी है।
सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानें आज का ताजा गोल्ड-सिल्वर रेट और एमसीएक्स (MCX) पर बाजार के हाल की पूरी जानकारी
आज के शेयर बाजार का हाल जानें। भारतीय बाजार में सुस्ती, एशियाई बाजारों की स्थिति, कच्चे तेल की घटती कीमतें और अमेरिकी बाजारों के रिकॉर्ड स्तर की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दाम गिरे हैं। 24 कैरेट सोना 680 रुपये सस्ता हुआ। प्रमुख महानगरों में सोने-चांदी के आज के लेटेस्ट रेट्स यहाँ देखें।
29 जून का शेयर बाजार अपडेट: अमेरिका-ईरान तनाव और बढ़ते क्रूड ऑयल के दामों के बीच भारतीय बाजार सुस्त। जानें निफ्टी, सेंसेक्स और ग्लोबल मार्केट का पूरा हाल।
जुलाई 2026 में किन कंपनियों के शेयर एक्स-बोनस और एक्स-स्प्लिट होने जा रहे हैं? यहाँ जानें डिवाइन हीरा ज्वैलर्स, कृष्णा फॉस्केम सहित 5 कंपनियों के स्टॉक स्प्लिट और बोनस की पूरी जानकारी
EPFO की ऑनलाइन सेवाएं 26 जून से 30 जून 2026 तक सिस्टम माइग्रेशन के कारण बंद रहेंगी। जानें मेंबर पोर्टल, एम्प्लॉयर पोर्टल और UMANG ऐप पर क्या प्रभाव पड़ेगा।