भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स टूट गया, जबकि निफ्टी नीचे फिसल गया है। निवेशकों के बीच मिडिल ईस्ट की स्थिति और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता बरकरार है। वहीं एयरटेल और इंडिगो जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी ने भी बाजार पर दबाव बनाया।

मध्य पूर्व के तनाव ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया
रुपया डॉलर के मुकाबले 8 पैसे गिरकर 95.38 पर आ गया
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स टूट गया, जबकि निफ्टी नीचे फिसल गया है। निवेशकों के बीच मिडिल ईस्ट की स्थिति और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता बरकरार है। वहीं एयरटेल और इंडिगो जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी ने भी बाजार पर दबाव बनाया। दरअसल, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 320.14 अंक गिरकर 78,204.40 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 94.35 अंक टूटकर 24,490.85 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.13 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 87.61 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 8 पैसे गिरकर 95.38 पर आ गया।
Eicher Motors के शेयर कमजोर बाजार में भी उछले
शेयर बाजार में आज कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है लेकिन इस गिरावट के बीच बुलेट बाइक बनाने वाली कंपनी आइशर मोटर्स (Eicher Motors Share) के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। खास बात है कि शेयरों में तेजी पिछले 5 हफ्तों से जारी है और यह स्टॉक अब अपने ऑल टाइम हाई के करीब पहुंच रहा है।आइशर मोटर्स के शेयर कमजोर बाजार में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह शेयर 7955 रुपए पर खुले और 8110 रुपए का हाई लगा दिया। इस शेयर का 52 वीक लो 5643 रुपए है।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 6353 | +47 | +0.77% |
| निक्केई (जापान) | 66970 | +1364 | +2.08% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 25791 | -146 | -0.52% |
एयरटेल-बजाज फाइनेंस नुकसान में रहे
सेंसेक्स पैक से इंटरग्लोब एविएशन, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, इटरनल और बजाज फाइनेंस नुकसान में रहे। टाइटन, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और इंफोसिस लाभ में रहे। एनरिच मनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पोनमुडी आर ने बताया कि भू-राजनीतिक अनिश्चितता ने कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ला दिया है। इससे वॉल स्ट्रीट पर कमजोर बंद और एशियाई बाजारों में सुस्त शुरुआत हुई।
संभावित समझौते के समय पर संदेह
पोनमुडी ने कहा कि निवेशक भावनाएं अभी भी नियंत्रित हैं। बातचीत एक अधिक जटिल चरण में प्रवेश कर गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से मुआवजे की मांग की है। वहीं, तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की शर्तें दोहराई हैं। इससे किसी भी संभावित समझौते के समय और स्थायित्व पर संदेह बढ़ गया है। जब तक अधिक स्पष्टता नहीं आती, बाजार सुर्खियों से प्रेरित रहेंगे। निवेशक आक्रामक स्थिति लेने से हिचकिचाएंगे।
एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक लाभ में रहा। शंघाई का एस एस ई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार नुकसान के साथ बंद हुए। एच एस टी वेल्थ के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिसलवन राधाकृष्णन ने कहा कि बाजार के प्रतिभागी इंतजार करो और देखो का रुख अपनाएंगे। घरेलू आय का मौसम शेयर-विशिष्ट कार्रवाई का प्राथमिक चालक बना रहेगा। निकट अवधि में, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें व्यापक बाजार के लिए तेजी को सीमित कर सकती हैं। यह तेल-संवेदनशील क्षेत्रों पर दबाव बनाए रखेंगी।
अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 53976 | -61 | -0.11% |
| नैस्डैक | 26605 | -85 | -0.32% |
| S&P 500 | 7753 | -5 | -0.06% |
इसलिए बढ़ रहीं कच्चे तेल की कीमतें
डब्ल्यू टी आई क्रूड 82 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के निशान की ओर वापस चढ़ गया है। ब्रेंट क्रूड 87 अमेरिकी डॉलर से ऊपर कारोबार कर रहा है। यह होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ी व्यवधानों पर लगातार चिंताओं को दर्शाता है। भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में यह उछाल आया है। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे गतिरोध से बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। निवेशकों को डर है कि आपूर्ति बाधित हो सकती है। इससे वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतें और बढ़ सकती हैं।

गुरुवार को बाजार में चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के अरबों रुपए डूब गए। लेकिन आज बाजार ने थोड़ी सी राहत की सांस ली है। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और क्रूड आयल में मामूली नरमी की वजह से आज दलाल स्ट्रीट ने हरे निशान के साथ शुरुआत की है।
सोना और चांदी दोनों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इन धातुओं की कीमत इन दिनों बिल्कुल भी स्थिर नहीं रह रही हैं। लगातार सोने में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में कई दिग्गज बैंक गोल्ड के भाव को लेकर अनुमान लगा रहे हैं कि सोने के दाम सारे रिकॉर्ड तोड़ महंगे होने वाले हैं।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की शुरुआत भारी बिकवाली के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी भी 23,250 के नीचे फिसल गया। बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में दबाव ज्यादा रहा।
मध्य प्रदेश के बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट! 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों की हड़ताल और छुट्टियों के चलते 5 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित। जानें पूरी खबर और जरूरी निर्देश।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 74,640.85 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23,350 के ऊपर कारोबार करता दिखा।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को बिना इंटरनेट वाले सस्ते कॉलिंग और SMS प्लान लॉन्च करना अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए TRAI के इस नए आदेश की पूरी जानकारी।
आज सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। जानें एमसीएक्स (MCX) और इंटरनेशनल कमोडिटी मार्केट (Comex) पर गोल्ड और सिल्वर के ताज़ा रेट।
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती तेजी के बाद गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आईटी शेयरों में कमजोरी मुख्य वजह रही। जानिए बाजार की पूरी अपडेट।
टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच एन. चंद्रशेखरन के पुनर्नियुक्ति विवाद को विस्तार से जानें। जानिए क्यों टाटा ट्रस्ट्स ने इस फैसले को नियमों के खिलाफ बताया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह