भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन आज शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए।

दूसरे कारोबारी दिन आज शुरुआत पॉजिटिव रही।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन आज शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। दरअसल, पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी दर्ज की गई। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत की खबरों और ब्रेंट क्रूड आयल के 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने के कारण बाजार में सकारात्मक रुख देखने को मिला है। निवेशकों को उम्मीद है कि राजनयिक प्रयासों से जल्द ही मौजूदा वैश्विक संघर्ष का समाधान निकल सकता है।
निफ्टी 24,450 के पार
सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, निफ्टी 24,450 के पार के पार चला गया है। अदाणी पोर्ट्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर दो फीसदी तक चढ़े हैं। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 445.82 अंक चढ़कर 78,966.12 पर पहुंच गया। निफ्टी 121.15 अंक बढ़कर 24,486 के स्तर पर पहुंचने में सफल रहा।
बाजार के मुख्य आंकड़े
शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांकों ने मजबूत शुरूआत की, जो बाजार के लचीलेपन को दर्शाता है। 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 445.82 अंक की छलांग लगाकर 78,966.12 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 121.15 अंक बढ़कर 24,486 के स्तर पर आ गया।
अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर पिछड़ गए
सेंसेक्स की 30 कंपनियों के समूह में से एक्सिस बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, आईटी और सीमेंट सेक्टर में दबाव देखा गया, जहां इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर शुरुआती कारोबार में पिछड़ गए।
रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर
मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 16 पैसे गिरकर 93.32 पर आ गया। अमेरिकी मुद्रा स्थिर रही और रिजर्व बैंक ने भारतीय मुद्रा पर सट्टेबाजी पर लगे प्रतिबंधों में ढील दी। विदेशी मुद्रा व्यापारियों का कहना है कि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुझान और विदेशी निधियों के प्रवाह ने स्थानीय मुद्रा को सहारा दिया। वहीं, पश्चिम एशिया शांति समझौते को लेकर बनी अनिश्चितताओं ने निवेशकों को चिंतित रखा।
कमोडिटी बाजार का विश्लेषण
शेयर बाजार में आई इस उछाल के पीछे अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में नरमी एक बड़ा कारण है। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 94.99 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार अभी खबरों पर निर्भर है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, निकट भविष्य में बाजार मुख्य रूप से समाचारों से संचालित रहेगा और उम्मीद और डर के बीच झूलता रहेगा।
गतिशीलता के बीच संतुलन
एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कमोडिटी मोर्चे पर स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि ब्रेंट क्रूड आयल 93-96 डॉलर प्रति बैरल की कंसोलिडेशन रेंज (दायरे) के भीतर कारोबार कर रहा है, जो भू-राजनीतिक जोखिम प्रीमियम और मांग-आपूर्ति की गतिशीलता के बीच संतुलन को दर्शाता है।
विदेशी निवेश और वैश्विक बाजारों का रुख
एशियाई बाजारों में कुल मिलाकर सकारात्मक रुझान रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स नीचे था। अमेरिकी बाजार सोमवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे। विदेशी निवेश के मोर्चे पर, एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, एफआईआई ने 1,059.93 करोड़ मूल्य की इक्विटी बेची थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
वित्त मंत्रालय ने ईपीएफ और ईपीएस के तहत अनिवार्य कवरेज की वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जानिए इसके नियम, कंपनियों और सरकार पर पड़ने वाले असर की पूरी जानकारी।
सरकार ने LIC में ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 6.5% हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। इसके लिए फ्लोर प्राइस 382 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। जानिए इससे जुड़ी सभी खास बातें, शेयर बाजार पर असर और पूरी डिटेल।
पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने का असर शेयर बाजार पर भी दिखा। महीने के दूसरे कारोबारी दिन यानी आज 30 शेयरों वाला बीएसई सेसेंक्स बढ़त के साथ कारोबार करते हुए हरे निशान पर खुला। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला।
3 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और भोपाल समेत देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड तथा चांदी के ताजा रेट्स की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज भारतीय शेयर बाजार मजबूत बढ़त के साथ खुला। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट और अमेरिका-ईरान तनाव कम होने के संकेतों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा।
Gold Silver Price Today 2 August 2026: 2 अगस्त को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी स्थिर बने हुए हैं। जानिए 24K, 22K और 18K सोने के साथ 1 किलो चांदी की ताजा कीमतें।
केंद्र सरकार ने राज्यों की वित्तीय स्थिति मजबूत करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए 1,09,019 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कर हस्तांतरण राशि जारी की है। इसके साथ ही, पीएम-वीबीआरवाई योजना के तहत पहले वर्ष में 72 लाख से अधिक युवाओं को औपचारिक रोजगार मिला है। जानिए पूरी विस्तार से जानकारी।
भारतीय रेलवे ने ट्रेन में तय सीमा से अधिक सामान ले जाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू कर दी है। अब पार्सल ऑफिस में लाइन लगाने की जरूरत नहीं, जानिए पूरी प्रक्रिया, शुल्क और नियम।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार ने आज शुरुआती कारोबार में सामान्य बढ़त के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 49.91 अंक चढ़कर 77,970.95 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 28 अंक की बढ़त के साथ 24,343.65 अंक पर कारोबार कर रहा था।
अगस्त 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी जानकारी यहाँ देखें। त्योहारों, स्वतंत्रता दिवस, रविवार और शनिवार के वीकेंड पर किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक