गुजरात में आज यानी शनिवार सुबह-सुबह उन्झा-मेहसाणा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां, राजस्थान में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे कुमावत परिवार की कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।

सुबह-सुबह उन्झा-मेहसाणा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया।
अहमदाबाद। स्टार समाचार वेब
गुजरात में आज यानी शनिवार सुबह-सुबह उन्झा-मेहसाणा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां, राजस्थान में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे कुमावत परिवार की कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा राजस्थान में एक शादी में शामिल होने के बाद अहमदाबाद के रामोल इलाके में हुआ, जब परिवार वापस लौट रहा था। इस हादसे में छह अन्य घायल हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह डैमेज हो गई। एक ही परिवार के चार लोगों - रामलाल कुमावत, कैलाश कुमावत, कोमल कुमावत और एक बच्चे - की मौके पर ही मौत हो गई। मंथरादेवी नाम की एक बुजुर्ग महिला की बाद में मेहसाणा सिविल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे मरने वालों की कुल संख्या पांच हो गई।
घायलों की हालत गंभरी

पुलिस के मुताबिक, उनावा के पास ईको कार के ड्राइवर ने गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया, जिससे वह बीच के डिवाइडर से टकरा गई। ड्राइवर समेत गाड़ी में सवार छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
राजस्थान के रहने वाले सभी
कुमावत परिवार मूल रूप से राजस्थान के पाली जिले और भावनगर का निवासी है। वे वर्तमान में अहमदाबाद के रामोल इलाके में रहते हैं। परिवार राजस्थान में एक शादी में शामिल होने के बाद अपनी इको कार से अहमदाबाद लौट रहा था। इसी दौरान उन्झा-मेहसाना राजमार्ग पर उनावा के पास हादसा हो गया। सूचना मिलने के तुरंत बाद उनावा पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़िए...


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट IGO1452 की राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग। कार्गो में धुआं दिखने के बाद उतरा विमान, सभी 194 यात्री सुरक्षित। जानिए पूरी खबर।
लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा संशोधन बिल पर विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार को गतिरोध जारी रहा। मंगलवार दोपहर 12 बजे से छह घंटे से अधिक चर्चा होने की संभावना है।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने नई एसआईटी जांच पर संतोष जताते हुए टीम में फोरेंसिक ऑडिटर को शामिल करने के निर्देश दिए हैं।
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को आज यानी सोमवार को छुट्टी मिल गई। दोपहर पौने दो बजे अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वो राजघाट के लिए गांधी जी को श्रद्धांजलि देने निकले। उन्होंने कार से हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।
नीट पेपर लीक और अन्य परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ज्यादती के केस में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। साथ ही कोर्ट ने इस मामले से जुड़ी सभी याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई करने का फैसला किया है।
देशभर में जारी नीट-यूज पेपर लीक विवाद की गूंज आज संसद के दोनों सदनों में स्पष्ट रूप से सुनाई दी। 25 जुलाई को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने वाले पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचे। संसद भवन परिसर में एनडीए सांसदों ने उन्हें शॉल और पारंपरिक मिथिला पाग पहनाकर सम्मानित किया और साथ लेकर सदन के अंदर गए।
स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले पंजाब को दहलाने की एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस और जालंधर देहात पुलिस ने एक संयुक्त आपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के मॉड्यूल को तबाह कर दिया।
नीट पेपर लीक को लेकर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस बीच तीन राज्यों में अलग-अलग मामलों को लेकर शिक्षामंत्री का इस्तीफा मांगा जा रहा है।
उत्तरप्रदेश के संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कुर्तियां गांव में आज सुबह छह बजे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने टीनशेड में घुस गया। हादसे में शेड के नीचे बैठे पति-पत्नी समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सीआरपीएफ और आरएएफ की 83 कंपनियां 15 अगस्त तक दिल्ली में तैनात रहेंगी, जिनमें तीन महिला कंपनियां भी शामिल हैं।