अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी के हाई-प्रोफाइल मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) की अंतिम रिपोर्ट आते ही देशभर में सियासी तूफान और आस्था से जुड़ा नया विवाद छिड़ गया है।

एसआईटी की टीम ने सरकार को सौंपी अंतिम रिपोर्ट
टीम ने दस्तावेजों और लोगों के बयानों की पड़ताल की
अयोध्या। स्टार समाचार वेब
अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी के हाई-प्रोफाइल मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) की अंतिम रिपोर्ट आते ही देशभर में सियासी तूफान और आस्था से जुड़ा नया विवाद छिड़ गया है। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र राम मंदिर से जुड़ी इस जांच रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा को क्लीन चिट दे दी गई है, जिसके बाद एक तरफ समर्थकों ने इसे सत्य की जीत बताया है, तो दूसरी तरफ विपक्ष और साधु-संतों के एक धड़े ने जांच पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
जांच रिपोर्ट और मिली राहत
लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में गठित 3-सदस्यीय एसआईटी (जिसमें आईजी किरण एस और विशेष सचिव नील रतन कुमार शामिल थे) ने अपनी अंतिम रिपोर्ट गृह विभाग को सौंपी, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए ट्रस्ट को भेज दिया गया है।
शीर्ष पदाधिकारियों को राहत
रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें पूरी तरह दोषमुक्त पाया गया है। ज्ञात हो कि विवाद गहराने पर दोनों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था।
आठ नामजद आरोपी
ट्रस्ट सदस्य कृष्णमोहन की शिकायत के आधार पर 25 जून को दर्ज एफआईआर में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और राम शंकर यादव (टिन्नू) को आरोपी बनाया गया था। बीएनएस की धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
आस्था, सियासत और बवाल
यह मामला महज एक कानूनी जांच तक सीमित न रहकर सीधे देश के करोड़ों रामभक्तों की आस्था और देश की राजनीति से जुड़ गया है। राम मंदिर में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के चढ़ावे में धांधली की खबर ने पहले ही भक्तों को आहत किया था। अब क्लीन चिट मिलने के बाद जहां एक वर्ग राहत महसूस कर रहा है, वहीं दूसरा वर्ग पारदर्शिता को लेकर असमंजस में है।
विपक्ष का आक्रामक रुख
राजनीतिक गलियारों में इस रिपोर्ट को लेकर घमासान शुरू हो गया है। विपक्षी दलों का आरोप है कि बड़ी मछलियों को बचाने के लिए जल्दबाजी में जांच पूरी की गई है, जबकि निचले स्तर के कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाया गया।
संत समाज की प्रतिक्रिया
अयोध्या के साधु-संतों और धार्मिक संगठनों के बीच भी इस निर्णय को लेकर दो फाड़ देखने को मिल रहे हैं। कई संतों का कहना है कि मंदिर की साख बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़िए...
अयोध्या राम मंदिर: स्थापना से लेकर 31 मार्च-2026 तक रामलला के चढ़ावे के रूप में मिले 582 करोड़ रुपए
इस्तीफे के बाद चंपत राय की प्रतिक्रिया, बोले- 'SIT की अंतिम रिपोर्ट के बाद रखूंगा अपना पक्ष'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार, कृष्ण मोहन बने कार्यवाहक महासचिव

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे से जुड़े आगजनी मामले में आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी करार दिया है। हालांकि, कोर्ट ने अन्य 12 आरोपियों को बरी कर दिया है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी खबर।
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेताओं को पुलिस ने डिटेन किया। इस पर क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने नाराजगी जताते हुए इसे 'अघोषित इमरजेंसी' बताया और पदयात्रा की चेतावनी दी।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली प्रदर्शन से पहले पुलिस ने भारी कार्रवाई की। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, तुषार गांधी और मनीष सिसोदिया समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और रकफ रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में तनाव और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है।
उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज में बीती देर रात चलती कार आग का गोला बन गई। कार में सवार चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। आग बुझने के बाद कार के अवशेष में कुछ हड्डियां ही बची थीं।
दिल्ली में कड़े प्रतिबंधों और मेट्रो-ट्रेन रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका। कपिल सिब्बल की दलीलों पर कोर्ट ने विरोध प्रदर्शन के अधिकार और नागरिकों की सहूलियत के बीच संतुलन बनाने की बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम अब बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किया जाएगा।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी अनुमति। कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए। जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू।
देश के 4 राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे LIVE। पुडुचेरी में AINRC जीती, बंगाल और असम में बीजेपी की बढ़त। तमिलनाडु में टीवीके और AIADMK में टक्कर।
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते सुरक्षा कड़ी, रेल यातायात प्रभावित। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली कई ट्रेनें रद्द, 5000 से अधिक यात्रियों की ट्रेन छूटी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह