24 घंटे में दो विमान कै्रश की घटनाओं ने लोगों का हिलाकर रख दिया है। झारखंड विमान हादसे के बाद अब अंडमान के समुद्र में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हेलीकॉप्टर में भी सात लोग सवार थे। अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में मायाबंदर के पास एक पवन हंस हेलीकॉप्टर की लैंडिंग में शॉर्ट क्लाइंबिंग हुई।

अंडमान के समुद्र में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
24 घंटे में दो विमान कै्रश की घटनाओं ने लोगों का हिलाकर रख दिया है। झारखंड विमान हादसे के बाद अब अंडमान के समुद्र में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हेलीकॉप्टर में भी सात लोग सवार थे। अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में मायाबंदर के पास एक पवन हंस हेलीकॉप्टर की लैंडिंग में शॉर्ट क्लाइंबिंग हुई। ये हादसा आज यानी मंगलवार को सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर हुआ। पवन हंस के प्रवक्ता ने बताया, हेलीकॉप्टर ने पोर्ट ब्लेयर से दो क्रू मेंबर और पांच पैसेंजर के साथ उड़ान भरी थी। इस हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों को बचा लिया गया है और वे सभी सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
टेक्निकल खराबी का खुलासा
एक अधिकारी ने बताया कि बीच समुद्र से बचाए गए सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को यहां एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एक और अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। सीनियर सिविल एविएशन अधिकारी ने कहा, हेलीकॉप्टर ने सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर श्री विजयपुरम से उड़ान भरी थी और सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर ये हेलीकॉप्टर समुद्र में क्रैश हो गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ टेक्निकल खराबी थी और पायलट ने समुद्र में क्रैश-लैंडिंग की।
झारखंड एयर एम्बुलेंस प्लेन क्रैश
गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार शाम को झारखंड के चतरा जिले के घने जंगलों में एक मेडिकल एयर एम्बुलेंस प्लेन क्रैश हो गया। इस प्लेन में सात लोग सवार थे। इस हादसे में सभी सात लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से शाम करीब 7 बजकर 11 मिनट पर उड़ान भरने के कुछ समय बाद हुआ। उड़ान के 20-25 मिनट के अंदर ह, प्लेन का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स से कम्युनिकेशन और रडार कॉन्टैक्ट टूट गया। इसके बाद ये प्लेन सिमरिया के पास कसारिया/बरियातू पंचायत इलाके में जंगल के अंदर क्रैश हुआ मिला।
लेह जा रहे स्पाइसजेट के विमान का इंजन फेल

इधर, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से मंगलवार सुबह लेह के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के एक विमान को तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। विमान के इंजन में आई खराबी के बाद पायलट ने एहतियात बरतते हुए विमान को सुरक्षित दिल्ली में लैंड कराया। विमान में करीब 150 यात्री सवार थे। स्पाइसजेट की उड़ान एसजी-121 ने मंगलवार सुबह दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही विमान के इंजन में कुछ तकनीकी समस्या महसूस की गई। पायलट ने तुरंत इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी और विमान को वापस दिल्ली ले जाने का निर्णय लिया। एटीसी की अनुमति के बाद विमान एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतरा और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
यह भी पढ़िए...


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।