×

हिमाचल के मंडी फटा बादल, तीन की मौत, 30 लोग लापता

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। मंगलवार को बादल फटने, अचानक आई बाढ़ और भारी बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोगों के बह जाने की आशंका है।

By: Arvind Mishra

Jul 01, 20259:47 AM

view16

view0

हिमाचल के मंडी फटा बादल, तीन की मौत, 30 लोग लापता

  • भारी तबाही: कई घरों और गौशालाओं को हुआ नुकसान

  • करसोग, सराज और धर्मपुर में और मंडी में हालात गंभीर

    मंडी।  स्टार समाचार वेब

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। मंगलवार को बादल फटने, अचानक आई बाढ़ और भारी बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोगों के बह जाने की आशंका है। कांगड़ा जिले में मनुनी खड्ड से दो शव बरामद किए गए, जबकि इंदिरा प्रियदर्शिनी जलविद्युत परियोजना स्थल के पास एक श्रमिक कॉलोनी में रह रहे 15-20 श्रमिकों के खनियारा मनुनी खड्ड में जल स्तर बढ़ने के कारण बह जाने की आशंका है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रात और मंगलवार तड़के बादल फटने की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई। करसोग, सराज और धर्मपुर उपमंडलों में आसमानी कहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। करसोग में जहां तीन की मौत हो गई। वहीं कई घर, गौशालाएं और वाहन मलबे में दबकर तबाह हो गए। इतना ही नहीं, 30 से अधिक लोग लापता हैं। भारी बारिश व भूस्खलन से कीतरपुर-मनाली फोरलेन पूरी तरह बंद हो गई है, जिससे यातायात पर असर पड़ा है। इससे सैकड़ों लोग सुरंगों व मार्ग पर जगह-जगह फंसे हुए हैं। प्रशासन की ओर से उन्हें पानी उपलब्ध करवाया गया है। प्रशासन ने एहतियातन मंडी जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में एक दिन की छुट्टी घोषित कर दी है।

भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे प्रशासन सतर्क हो गया है। आधी रात को भारी बारिश के बीच रघुनाथ का पद्धर में कुष्ठ रोगियों के आश्रम में पानी भर गया, जिससे वहां रह रहे लोगों की जान पर बन आई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। यहां 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

पंडोह डैम के गेट खोलने पड़े

लारजी और पंडोह डैम के गेट खोलने पड़े हैं, क्योंकि ब्यास नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। खतरे की आशंका को देखते हुए लारजी और डैहर जलविद्युत परियोजनाओं का बिजली उत्पादन बंद कर दिया गया है। इसके अलावा कोल डैम से भी 800 मेगावाट क्षमता वाले टरबाइन से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है ताकि डैम का संतुलन बना रहे।

10 घर-गौशाला पूरी तरह बह गए

ब्यास नदी में पानी की आवक 1.68 लाख क्यूसेक तक पहुंच गई है। यानी हालात 2023 जैसे बनते दिख रहे हैं। धर्मपुर के लौंगनी में बादल फटने से 10 से अधिक घर व गौशाला पूरी तरह बह गए, जबकि पांच मवेशियों के मरने की सूचना है। खेतों में लगी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। क्षेत्र में बिजली और संचार सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। कई ग्रामीणों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।

मंडी में भी गंभीर स्थिति

मंडी शहर में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। थनेहड़ा के पास एक नाले के अवरुद्ध हो जाने से पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया। आधी रात को प्रशासन को अलर्ट मोड पर आना पड़ा और नगर निगम के साथ मिलकर घरों से पानी बाहर निकाला गया। प्रशासन की ओर से लोगों को निचले इलाकों से हटने की अपील की गई है।

विशेष टीमें तैनात

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि राहत और बचाव कार्यों के लिए विशेष टीमें तैनात कर दी गई हैं। प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं, कुल्लू जिले के स्याज में 9 लोगों के बहने की सूचना है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी मंडी के हालात पर चिंता जताई है और त्वरित राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

24,634 करोड़ की मल्टी-ट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी: 4 राज्यों को लाभ

8

0

24,634 करोड़ की मल्टी-ट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी: 4 राज्यों को लाभ

केंद्रीय कैबिनेट ने महाराष्ट्र, MP, गुजरात और छत्तीसगढ़ में 24,634 करोड़ रुपये की लागत से 4 मल्टी-ट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी। जानें कैसे 3,633 गांवों को मिलेगा फायदा।

Loading...

Oct 07, 202510 hours ago

विश्व बैंक ने बढ़ाई भारत की GDP ग्रोथ, AI के प्रभाव पर चेतावनी

6

0

विश्व बैंक ने बढ़ाई भारत की GDP ग्रोथ, AI के प्रभाव पर चेतावनी

चालू वित्त वर्ष के लिए विश्व बैंक ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.3% से बढ़ाकर 6.5% की। उपभोग में मजबूती से भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा, पर AI और अमेरिकी टैरिफ से चुनौती।

Loading...

Oct 07, 202510 hours ago

हरियाणा IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड: चंडीगढ़ में खुद को गोली मारी, IAS पत्नी जापान दौरे पर

5

0

हरियाणा IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड: चंडीगढ़ में खुद को गोली मारी, IAS पत्नी जापान दौरे पर

हरियाणा कैडर के सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित आवास पर खुदकुशी की। जानें 2001 बैच के इस ADGP/IG अधिकारी के जीवन, विवादों और घटना से जुड़ी प्रमुख बातें।

Loading...

Oct 07, 202511 hours ago

प्रभु राम की नगरी अयोध्या में बनेगा दीपोत्सव का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

7

0

प्रभु राम की नगरी अयोध्या में बनेगा दीपोत्सव का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

पवित्र नगरी अयोध्या एक बार फिर आस्था की रोशनी से जगमगाने की तैयारी में है। उत्तर प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दीपोत्सव अब तक का सबसे भव्य और यादगार आयोजन होना चाहिए।

Loading...

Oct 07, 202513 hours ago

सीजेआई की टिप्पणी से आहत हूं... मुझे कोई अफसोस या पछतावा नहीं 

6

0

सीजेआई की टिप्पणी से आहत हूं... मुझे कोई अफसोस या पछतावा नहीं 

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई पर जूता उछालने वाले आरोपी वकील राकेश किशोर ने कहा है कि वह सीजेआई की टिप्पणी से आहत हैं और उन्हें अपने किए पर कोई अफसोस या पछतावा नहीं है। वकील ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब भी सनातन धर्म से जुड़े केस आते हैं तो सुप्रीम कोर्ट ऐसे ही आदेश देता है।

Loading...

Oct 07, 202517 hours ago