महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार एक वायरल वीडियो के कारण चर्चा में हैं। वीडियो में उन्हें सोलापुर में एक महिला आईपीएस को धमकाते हुए दिखाया गया है जिसने अवैध मुरम खनन के खिलाफ कार्रवाई की थी। पवार ने फोन पर अधिकारी को डांटा और कार्रवाई रोकने के लिए कहा।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार एक वायरल वीडियो के कारण चर्चा में हैं।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार एक वायरल वीडियो के कारण चर्चा में हैं। वीडियो में उन्हें सोलापुर में एक महिला आईपीएस को धमकाते हुए दिखाया गया है जिसने अवैध मुरम खनन के खिलाफ कार्रवाई की थी। पवार ने फोन पर अधिकारी को डांटा और कार्रवाई रोकने के लिए कहा। इस घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। दरअसल, महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के करमाला में सड़क निर्माण के लिए हो रहे अवैध मुरुम उत्खनन पर कार्रवाई करने पहुंचीं महिला आईपीएस डीएसपी अंजना कृष्णा और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बीच फोन कॉल और वीडियो कॉल पर बहस हो गई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
माढा तालुका के कुर्डू गांव में अवैध उत्खनन की शिकायत के बाद डीएसपी अंजना कृष्णा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची थीं। कार्रवाई के दौरान गांव वालों और पुलिस टीम के बीच बहस शुरू हो गई। इसी बीच एनसीपी कार्यकर्ता बाबा जगताप ने सीधे उपमुख्यमंत्री अजित पवार को फोन मिलाया और कॉल डीएसपी अंजना कृष्णा को थमा दिया।
वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पवार ने कार्रवाई रोकने को कहा, लेकिन अंजना कृष्णा ने उन्हें पहचानने से इंकार कर दिया। इस घटना पर अब तक पुलिस की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। वहीं, डीएसपी अंजना कृष्णा, तहसीलदार और प्रांताधिकारी ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।
कॉल पर अजित पवार को कहते सुना जा सकता है कि मैं आपको आदेश देता हूं कि वो रुकवाओ और आप जाओ तहसीलदार को बताओ कि अजित पवार का फोन आया था। डिप्टी सीएम ने मुझसे कहा है कि ये सब रुकवाने के लिए क्योंकि अभी मुंबई का माहौल अभी खराब है।
जवाब में आईपीएस अधिकारी ने कहा-मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं उपमुख्यमंत्री से बात कर रही हूं। कृपया मेरे नंबर पर सीधे कॉल करें। इस बात पर अजित पवार भड़क गए। उन्होंने गुस्से में जवाब दिया- एक मिनट में मैं तेरे ऊपर एक्शन लूंगा। मैं खुद बात कर रहा हूं और तू कह रही है सीधे कॉल करो। तुम्हें मुझे देखना है। तुम नंबर दो मैं व्हाट्सएप कॉल करता हूं। मेरा चेहरा तो पहचान जाओगी। इतनी डेरिंग हैं आप।
इस पूरे विवाद पर एनसीपी प्रवक्ता आनंद परांजपे ने कहा कि उस कॉल का गलत मतलब निकाला जा रहा है। पवार ने सिर्फ प्रोफेशनल तरीके से बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि अंजना कृष्णा का यह कहना कि उन्हें राज्य के डिप्टी सीएम के बारे में जानकारी नहीं है, गलत है। लोकतंत्र में हर किसी की बात सुनी जानी चाहिए और इस वीडियो का गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वह राज्य की यूडीएफ सरकार की कमान संभालेंगे। उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। उनके साथ 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ली है।
बिहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आज को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खरी के पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर आज सुबह सिसैया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए।
केरल में 10 साल बाद कांग्रेस-UDF की वापसी। वीडी सतीशन सोमवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन समेत 11 विधायक बनेंगे मंत्री। जानें पूरा समीकरण
UIDAI जल्द ही बंद करने जा रहा है mAadhaar ऐप। करोड़ों आधार यूजर्स के लिए जारी हुआ नया सिक्योर ऐप। जानिए नए ऐप के खास प्राइवेसी फीचर्स, QR बेस्ड शेयरिंग और डाउनलोड करने का तरीका।
भारत ने सिंधु जल संधि पर हेग स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CoA) के 15 मई 2026 के फैसले को पूरी तरह खारिज किया। विदेश मंत्रालय ने कहा- अवैध अदालत का फैसला शून्य और अमान्य।
कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग। 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित। जानिए पूरी डिटेल।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के यूनियन कैबिनेट के फैसले को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्री ने आज ने एक्स पर यह जानकारी दी। दरअसल, केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 कर दिया है।
नीट यूजी 2026 पेपर लीक केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन। NTA पेपर-सेटिंग कमेटी की सदस्य मनीषा मंधारे दिल्ली से गिरफ्तार। लाखों रुपये लेकर घर पर रटवाए थे असली प्रश्न-उत्तर।
चार यूरोपीय देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के पहले चरण में देर रात नीदरलैंड पहुंचे। नीदरलैंड के एम्सटर्डम में गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया गया। उन्होंने भारतीय प्रवासियों से भी संक्षिप्त मुलाकात की।