आईपीएल-2026 के फाइनल मैच के वेन्यू को लेकर असमंजस बना हुआ है। आम तौर पर फाइनल डिफेंडिंग चैंपियन के होम ग्राउंड पर होता है, लेकिन बेंगलुरु में राजनीतिक विवाद के कारण चिन्नास्वामी स्टेडियम में फाइनल की संभावना कम लग रही है।

बेंगलुरु ने पिछले साल पंजाब को हराकर IPL जीता था।
बेंगलुरु में टिकट विवाद ने बढ़ाई परेशानी
प्लेआफ पंजाब व कर्नाटक में बंट सकते हैं
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
आईपीएल-2026 के फाइनल मैच के वेन्यू को लेकर असमंजस बना हुआ है। आम तौर पर फाइनल डिफेंडिंग चैंपियन के होम ग्राउंड पर होता है, लेकिन बेंगलुरु में राजनीतिक विवाद के कारण चिन्नास्वामी स्टेडियम में फाइनल की संभावना कम लग रही है। दरअसल, कर्नाटक में विधायकों को आईपीएल टिकट देने का मुद्दा गर्माया हुआ है। इससे सीसीसीआई बैकफुट पर है। प्लेआफ मुकाबले पंजाब और कर्नाटक के बीच बांटे जा सकते हैं। कांग्रेस विधायक विजयानंद काशप्पनवर ने सुझाव दिया था कि हर विधायक को कम से कम 5 आईपीएल टिकट मिलने चाहिए। उन्होंने तर्क दिया था कि चुने हुए प्रतिनिधि होते हैं और उन्हें लाइन में नहीं लगना चाहिए।
31 मई को फाइनल मैच
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने घोषणा की थी कि मौजूदा आईपीएल में विधायकों और सांसदों को आरसीबी के मैचों के लिए 3 टिकट दिए जाएंगे। आईपीएल के मौजूदा सीजन का फाइनल मैच 31 मई को खेला जाना है। अभी टीम वेन्यू का ऐलान नहीं किया गया है।
परंपरा पर सबकी नजर
आईपीएल की परंपरा रही है कि पिछले सीजन की विजेता टीम के होम ग्राउंड पर फाइनल खेला जाता है। इस लिहाज से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गढ़ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में फाइनल होना चाहिए।
तो दूसरे शहर होगा शिफ्ट
नियम के मुताबिक पिछले विजेता को फाइनल की मेजबानी मिलनी चाहिए, लेकिन बेंगलुरु में आईपीएल टिकट का मुद्दा दिक्कतें पैदा कर रहा है। अगर इसका समाधान नहीं निकला, तो बीसीसीआई फाइनल को किसी दूसरे शहर शिफ्ट कर सकता है।
टिकट का दुरुपयोग नहीं हो रहा
विधायकों के टिकटों के दुरुपयोग के आरोपों पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने सफाई देते हुए कहा-टिकट आॅनलाइन बुक किए जाते हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए टिकट नॉन-ट्रांसफरेबल हैं। इसका मतलब है कि विधायक या उनके परिवार के सदस्य ही मैच देख सकते हैं। अन्य व्यक्ति इन टिकटों का उपयोग नहीं कर सकता है।
पिछले साल मची थी भगदड़
पिछले साल तीन जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को आईपीएल फाइनल में 6 रन से हराया। टीम ने 18 सीजन में पहली बार खिताब जीता, जिसकी खुशी में अगले दिन ही होमग्राउंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री सेलिब्रेशन किया। उसी दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं 33 से ज्यादा लोग घायल हुए। हादसे के बाद कर्नाटक हाईकोर्ट ने मुकदमे की जांच शुरू करवाई। जांच जारी है।
यह भी पढ़िए...
आईपीएल-2026: सूर्यवंशी के वैभव का दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज इयान बिशॉप भी हो गए फैन
IPL 2026: खलील अहमद चोट के कारण आईपीएल से बाहर, CSK को लगा बड़ा झटका
IPL 2026: बांग्लादेश ने आईपीएल ब्रॉडकास्ट पर से बैन हटाया, भारत के साथ सीरीज है बड़ी वजह


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जापान के नगोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के सोमवार को भारत ने दो नए पदक अपने नाम किए। पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने रजत पदक (सिल्वर) जीता, जबकि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल ने कांस्य पदक हासिल किया।
एशियन गेम्स महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हराया। शेफाली वर्मा के नाबाद शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत फाइनल में पहुंचा, जहां 22 सितंबर को श्रीलंका से मुकाबला होगा।
एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों और जीत का खाता खोल दिया है। रविवार को मुकाबले शुरू होते ही भारतीय दल ने कई स्पर्धाओं में अपना दबदबा साबित किया।
इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज टी-20 मैच के टिकट 25 तारीख से ऑनलाइन मिलेंगे। कीमत 1 हजार से शुरू, जोमेटो पर करें बुकिंग।
एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम ने जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। श्री चरणी के 4 विकेट और शेफाली वर्मा की नाबाद 40 रनों की पारी की पूरी खबर पढ़ें।
दिल्ली में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से मात दी। अभिषेक शर्मा के 34 गेंदों पर 108 रन और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की। पूरी मैच रिपोर्ट यहां पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 70वीं शालेय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शहडोल में आयोजित इस स्पर्धा में 10 संभागों के 240 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा।
ICC की ताजा पुरुष खिलाड़ी रैंकिंग में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा T20I बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने T20I गेंदबाजों की टॉप-10 में जगह बना ली है। इसके अलावा वनडे और टेस्ट रैंकिंग में कई अन्य खिलाड़ियों को भी बड़ा फायदा हुआ है।
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार खिताब जीता। कप्तान हरमनप्रीत कौर बनीं सबसे सफल कप्तान, जानिए मैच और प्राइज मनी की पूरी डिटेल।
भारत ने पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की आक्रामक पारी खेलकर तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड। जानिए मैच की पूरी हाइलाइट्स।