भारत ने संयुक्त राष्ट्र में स्ट्रेट आफ होर्मुज में वाणिज्यिक जहाजों पर बढ़ते खतरों को लेकर गंभीर चिंता जताई। भारत ने सुरक्षित नौवहन की तुरंत बहाली की मांग की और मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच संयम और तनाव कम करने का आह्वान किया।

भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरिश पी
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में स्ट्रेट आफ होर्मुज में वाणिज्यिक जहाजों पर बढ़ते खतरों को लेकर गंभीर चिंता जताई। भारत ने सुरक्षित नौवहन की तुरंत बहाली की मांग की और मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच संयम और तनाव कम करने का आह्वान किया। यूएन में मध्य पूर्व की स्थिति पर वीटो पहल के तहत बहस को संबोधित करते हुए भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरिश पी ने कहा कि समुद्री सुरक्षा भारत के ऊर्जा और आर्थिक हितों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। स्ट्रेट आफ होर्मुज के जरिए होने वाली वाणिज्यिक आवाजाही भारत के लिए चिंता का विषय बन गई है। इस क्षेत्र में जहाजों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं की भारत ने कड़ी निंदा की है।
जहाजों पर हमले अस्वीकार्य
स्ट्रेट आफ होर्मुज में नागरिक जहाजों को निशाना बनाने को भारत ने पूरी तरह अस्वीकार्य बताया। हरिश पी ने कहा कि निर्दोष नाविकों की जान जोखिम में डालना और व्यापारिक आवाजाही को बाधित करना अंतरराष्ट्रीय मानकों के खिलाफ है। इस तरह की घटनाएं न केवल क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा को भी प्रभावित करती हैं।
अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन जरूरी
भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आह्वान किया कि इस महत्वपूर्ण जलमार्ग में व्यापार और आवागमन की स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाए। अंतरराष्ट्रीय कानून का पूर्ण रूप से पालन किया जाना चाहिए और सुरक्षित तथा निर्बाध नौवहन को जल्द बहाल किया जाए। इस टकराव के दौरान भारतीय नाविकों की जान भी गई है, जो बेहद दुखद है।
तनाव कम करने और कूटनीति पर जोर
भारत ने ईरान और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव को लेकर संयम बरतने की अपील दोहराई। हरिश पी ने बताया कि 28 फरवरी 2026 को संघर्ष शुरू होने के बाद से ही भारत सभी देशों से तनाव न बढ़ाने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील करता रहा है। उन्होंने कहा कि सभी देशों को संवाद और कूटनीति के रास्ते पर चलकर मूल समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान
भारत ने एक बार फिर सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान की बात दोहराई। भारत का मानना है कि किसी भी समाधान के लिए यह आधारभूत सिद्धांत होना चाहिए। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच स्ट्रेट आफ होर्मुज से गुजरने वाले ऊर्जा आपूर्ति मार्गों पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। यह जलमार्ग दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक और तेल परिवहन मार्गों में से एक है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न गंगा घाटों पर कर्मा-धर्मा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसे सामने आए हैं। अथमलगोला, बख्तियारपुर और बाढ़ थाना क्षेत्रों में गंगा नदी में स्नान और विसर्जन के दौरान 11 लोग डूबने लगे।
बिहार के जमुई में छात्रा से बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है, जबकि भागने की कोशिश में दूसरे आरोपी का पैर टूट गया।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानिए पूरी चुनावी प्रक्रिया, तारीखें और जरूरी नियम।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरी की 105 घटनाएं कैद हुई हैं। एसआईटी 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी।
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी सूची।
दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर तंबाकू कारोबार और आपसी रंजिश के चलते अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की हत्या। आरोपियों भोला और मुकेश पर धारदार हथियार से हमले का आरोप।
आईआईटी बॉम्बे ने छात्र साहिल की आत्महत्या मामले में पहले दिए गए बयान पर माफी मांगी है। डीन प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित
भारतीय रेलवे में 15 अक्टूबर 2026 से यूपीआई टिकट बुकिंग पर नए MDR नियम लागू हो रहे हैं। जानें 2000 रुपये से ज्यादा के टिकट पर क्या पड़ेगा असर और क्या यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क।
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में जोड़ने के मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और कोर्ट की टिप्पणियां।