केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इथेनॉल ईंधन का पुरजोर समर्थन करते हुए इस पर लगे निजी हितों के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में 100 फीसदी पेट्रोल का विकल्प मौजूद है, लेकिन इसके लिए उपभोक्ताओं को अधिक कीमत चुकानी होगी।

इथेनॉल ईंधन का पुरजोर समर्थन
इथेनॉल पर निजी हित के आरोपों को केंद्रीय मंत्री ने नकारा
इथेनोल प्रोग्राम मंत्रालय चलाता है,मेरा इसमें कोई रोल नहीं
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इथेनॉल ईंधन का पुरजोर समर्थन करते हुए इस पर लगे निजी हितों के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में 100 फीसदी पेट्रोल का विकल्प मौजूद है, लेकिन इसके लिए उपभोक्ताओं को अधिक कीमत चुकानी होगी। गडकरी ने अपने बेटों के बिजनेस पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उनके बेटों की कंपनियों का देश के कुल इथेनॉल कारोबार में 0.5 फीसदी से भी कम हिस्सा है और उन पर 1600 करोड़ का कर्ज है। दरअसल, एक साख चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इथेनोल फ्यूल का समर्थन करते हुए कहा है कि इसमें उनका कोई निजी हित नहीं है। मैं हमेशा से ही वैकल्पिक ईंधन के समर्थक रहा हूं और केवल इथेनोल ही नहीं, बल्कि थनॉल, हाइड्रोजन और इलेक्ट्रिक वाहनों सहित अन्य सभी प्रकार के वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देता हूं।
इसलिए मेरा इसमें कोई रोल नहीं
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने बेटों के बिजनेस पर भी खुलकर बोलते हुए कहा- मेरे बेटों के बिजनेस में इथेनोल का हिस्सा बेहद कम है और कमाई पर इसका कोई खास असर नहीं है। इस बिजनेस पर 1600 करोड़ का कर्ज भी था। मेरे परिवार के पास चीनी मिल पहले से है। वह बिजनेस मेरे बेटे चलाते हैं, जबकि इथेनोल ब्लेडिंग का प्रोग्राम पेट्रोलियम मंत्रालय चलाता है। इसलिए मेरा इसमें कोई रोल नहीं है।
फैलाया जा रहा झूठ
गडकरी ने कहा, मेरे बेटों के बिजनेस में इथेनोल का हिस्सा केवल 10 फीसदी का है। पूरे देश के इथेनोल बिजनेस में सिर्फ मेरे बेटों के फैक्टरियों की हिस्सेदारी 0.5 फीसदी से भी कम है। जबकि उनकी कंपनियों पर 1600 करोड़ का कर्ज भी है। यह सारी बातें झूठी फैलाई जा रही हैं।
पराली से इथेनोल बन रहा
भारत कच्चे तेल का एक बहुत बड़ा आयातक है। मैं केवल गन्ने से बनने वाले इथेनोल की वकालत नहीं करता। इसकी शुरुआत तो मक्के से हुई थी। पानीपन में पराली से इथेनोल बन रहा है। असम में बांस से और कई जगह चावल से भी। ब्राजील दशकों से इथेनोल का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन वहां कोई समस्या नहीं आई है।
शुद्ध पेट्रोल पर चुकानी होगी ज्यादा कीमत
100 फीसदी पेट्रोल उपलब्ध करवाने के सवाल पर गडकरी ने कहा कि इसके लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। गडकरी ने कहा कि ई-85 की कीमत ई-20 से भी कम है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशियाई देशों और अमेरिका के पास काफी तेल है। इंडोनेशिया और थाईलैंड भी बायोफ्यूल की ओर बढ़ रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने गुणवत्ता मानकों पर खरा न उतरने के कारण एवरेस्ट और लालजी गोधू (Laljee Godhoo) की हींग की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा जांच में अन्य मसालों में भी गड़बड़ी पाई गई है।
भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को तेजी के साथ खुला। पिछले दिन महीने के अंत की समाप्ति सत्र में तेज गिरावट के बाद निवेशकों में घबराहट थी। आज बाजार में सकारात्मक शुरुआत से निवेशकों को राहत मिली है।
रक्षाबंधन के मौके पर शेयर बाजार खुले रहेंगे या बंद? जानें NSE, BSE और MCX के ट्रेडिंग शेड्यूल के साथ साल 2026 की आगामी छुट्टियों की पूरी जानकारी।
भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को जोरदार शुरुआत की पर फिर बिकवाली हावी हो गई। प्रीओपनिंग के दौरान प्रमुख सूचकांकों में तेजी देखी गई। निवेशकों के चेहरे पर शुरुआती खुशी दिखी, लेकिन फिर सूचकांक सपाट कारोबार करते दिखे।
आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। तेल की कीमतों में गिरावट ने बाजार को बड़ा सहारा दिया। ईरान ने ओमान के साथ हॉर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन पर बातचीत फिर से शुरू की है।
आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले। अमेरिका द्वारा ईरान पर कड़े द्वितीयक प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कच्चे तेल के दाम स्थिर रहे। हालांकि, पिछले कारोबारी सत्र में तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट आई थी।
त्योहारी सीजन से ठीक पहले चीनी की बेलगाम होती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कच्ची चीनी के आयात नियमों में संशोधन करते हुए आयातकों के लिए 2 महीने के भीतर रिफाइनिंग और बिक्री को अनिवार्य कर दिया है।
आज सोना महंगा हुआ है तो वहीं, चांदी के रेट गिर ही गए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के अनुसार, 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.67 फीसदी बढ़कर यानी 1087 रुपए तेजी के साथ 1,63,525 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।
आज हफ्ते का पहला दिन है और सावन का आखिरी सोमवार भी है। इस दौरान शेयर बाजार में भी जबरदस्त हरियाली छाई हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स में कारोबार की शुरुआत 88 अंकों की बढ़त के साथ हुई। वहीं, निफ्टी 33 अंक उछलकर 24000 के पार चल गया।
केंद्र सरकार ने नियमों का पालन न करने पर कई प्रमुख फूड ब्रांड्स और रिटेल चेन के खिलाफ हाल के महीनों में करीब 150 नोटिस जारी किए हैं। भारत की खाद्य सुरक्षा नियामक संस्था एफएसएसएआई ने ये नोटिस भ्रामक विज्ञापनों, झूठे दावों और लेबल से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने पर दिए हैं।