देशभर की अदालतों और ट्रिब्यूनल में मुकदमेबाजी के स्थान पर बातचीत और समझौते का माहौल रहा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की। इसमें आपसी सहमति से 2.10 करोड़ से ज्यादा मामले सुलझाए गए।

चेक बाउंस से वैवाहिक विवादों तक बनी सहमति
नालसा ने विवादों के समाधान का माहौल बनाया
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देशभर की अदालतों और ट्रिब्यूनल में मुकदमेबाजी के स्थान पर बातचीत और समझौते का माहौल रहा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की। इसमें आपसी सहमति से 2.10 करोड़ से ज्यादा मामले सुलझाए गए। नालसा के अनुसार, 26 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों में लोक अदालत की बेंच बनाई गई। इनमें हाई कोर्ट से लेकर तालुका कोर्ट स्तर पर न्यायिक अधिकारी, वकील, पैरा-लीगल वालंटियर और मुकदमा करने वाले शामिल हुए। बीती देर शाम तक के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार (कर्नाटक, राजस्थान और दिल्ली को छोड़कर और कुछ अन्य क्षेत्रों से डेटा आना बाकी है), 2,10,39,112 मामले सुलझाए गए।
19,63,369 मामले पहले से ही लंबित थे
बयान में कहा गया है कि इनमें से 1,90,75,743 मामले प्री-लिटिगेशन (मुकदमे से पहले के) थे, जिन्हें सीधे लोक अदालत के सामने लाया गया था, जबकि 19,63,369 मामले पहले से ही अदालतों में लंबित थे। कर्नाटक, राजस्थान और दिल्ली में यह आयोजन 19 सितंबर, 10 अक्टूबर और 25 अक्टूबर को होना है।
इससे लंबित केसों की सख्या होगी कम
मुख्य न्यायाधीश और नालसा के संरक्षक जस्टिस सूर्य कांत ने लोक अदालत से पहले अपने एक संदेश में कहा कि विवादों को सुलझाने के लिए लोग इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल करें। नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा कि यह तरीका अदालतों में लंबित मामलों की संख्या को कम करने में मदद करता है।
ट्रैफिक चालान तक का हुआ समझौता
यह दोनों पक्षों को ऐसे नतीजे तक पहुंचने का मौका देता है जो दोनों को मंजूर हो। इससे उन्हें लंबे मुकदमों के खर्च और देरी से बचाया जा सकता है। जिन विवादों को सुलझाया गया, उनमें चेक बाउंस के मामले, मोटर दुर्घटना के दावे, वैवाहिक विवाद, श्रम विवाद, उपभोक्ता शिकायतें, जमीन अधिग्रहण के मामले, उत्तराधिकार से जुड़े विवाद, छोटे कारोबार से जुड़े मध्यस्थता के दावे, समझौता योग्य आपराधिक मामले और ट्रैफिक चालान शामिल थे।

देशभर की अदालतों और ट्रिब्यूनल में मुकदमेबाजी के स्थान पर बातचीत और समझौते का माहौल रहा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की। इसमें आपसी सहमति से 2.10 करोड़ से ज्यादा मामले सुलझाए गए।
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और अंतिम दिन है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इस सम्मेलन के आखिरी दिन कई महत्वपूर्ण कूटनीतिक और रणनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। अंतिम दिन की बैठकों से पहले भारत मंडपम में सुरक्षा एजेंसियों ने जांच और निगरानी बढ़ा दी है।
BRICS शिखर सम्मेलन के साझा बयान में पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की गई है। साथ ही, टेरर फंडिंग रोकने और आतंकवादियों को शरण देने वालों के खिलाफ मिलकर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया है।
दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने यूएन सुरक्षा परिषद में सुधार, ग्लोबल साउथ की भागीदारी और समुद्री नाविकों के लिए सपोर्ट नेटवर्क का प्रस्ताव रखा।
असम के सोनितपुर जिले में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को असम के सोनितपुर जिले में कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रंगापारा पुलिस स्टेशन इलाके के बालीपारा में एक पेट्रोल पंप के पास हुआ।
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह स्थित सेओज धार इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकी कमांडर का शव बरामद किया। आतंकी को पहले एक संयुक्त अभियान के दौरान मार गिराया गया था।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला उनके निज सचिव चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी के एक दिन बाद आया है। रावत ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनकी वजह से कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे संघर्ष पर कोई सवाल उठे। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ईरान, दक्षिण अफ्रीका व मिस्र के राष्ट्रपतियों सहित कई वैश्विक नेता हिस्सा ले रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए ब्रिक्स के 20 साल पूरे होने और इसकी आर्थिक ताकत पर चर्चा की। जानिए ब्रिक्स की वैश्विक हिस्सेदारी और विकास से जुड़ी खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले हुई द्विपक्षीय बैठक की विस्तृत जानकारी। व्यापार, रक्षा और ऊर्जा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह