हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी भी गिरकर नीचे पहुंच गया। इटरनल और इंडिगो के शेयरों में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे गिरकर 93.07 पर आ गया।

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गई।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी भी गिरकर नीचे पहुंच गया। इटरनल और इंडिगो के शेयरों में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे गिरकर 93.07 पर आ गया। इधर, एशियाई शेयर बाजार में सतर्कतापूर्ण कारोबार के बीच मिला-जुला रुख देखने को मिला। दरअसल, घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का पैमाना बढ़ता ही जा रहा है। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स अभी 950 अंक लुढ़कर 73150 और निफ्टी-50 288 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 22680 के स्तर पर पहुंच चुका है। बैंक निफ्टी का भी हाल बेहाल है। 550 अंक या 1.11 परसेंट की गिरावट के साथ यह अभी 48900 के रेंज में है।

निवेशकों का बढ़ा टेंशन
आज हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। एक तरफ सेंसेक्स 700 अंक लुढ़ककर 73400 के स्तर पर खुला। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 180 अंक नीचे 22780 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। निवेशकों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की आज रात की डेडलाइन को लेकर काफी चिंता है।
ट्रंप की डेडलाइन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को आज रात 8 बजे की समय सीमा तक स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने की डेडलाइन दी है। इसने वैश्विक निवेशकों को सतर्क कर दिया है। युद्ध की फिर से बढ़ती आशंकाओं के बीच बाजार में बिकवाली बढ़ी है।
एशियाई बाजार में तेजी
वॉल स्ट्रीट में रातोंरात हुई बढ़त के बाद मंगलवार सुबह एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिली। इस दौरान जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.35 परसेंट चढ़ा। टॉपिक्स ने भी 0.62 परसेंट की बढ़त हासिल की। दक्षिण कोरिया का ब्लू-चिप कोस्पी में 1.5 परसेंट का उछाल आया और स्मॉल-कैप कोस्डैक इंडेक्स में 0.5 परसेंट की तेजी आई। ईस्टर की छुट्टी के कारण आज हांगकांग के बाजार बंद रहे।
फ्यूचर्स में मामूली गिरावट
ईरान के लिए स्ट्रेट आफ होर्मुज को फिर से खोलने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंगलवार की डेडलाइन के साथ मंगलवार सुबह वर इक्विटी बेंचमार्क से जुड़े फ्यूचर्स में गिरावट देखने को मिली। एसएंडपी 500 इंडेक्स से जुड़े फ्यूचर्स में मामूली गिरावट आई। ट्रंप की डिमांड है कि ईरान कारोबार के लिए स्ट्रेट आफ होर्मुज को पूरी तरह से खोल दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो ईरान को पूरी तरह से तबाह कर देंगे।
क्रूड आयल की कीमत
वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड वायदा 0.95 परसेंट बढ़कर 113.47 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया, जो 100 डॉलर के मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण स्तर से ऊपर है। बेंचमार्क ब्रेंड क्रूड का 113 डॉलर के स्तर को पार करना इस बात का संकेत है कि अमेरिकी बाजारों में भी सप्लाई को लेकर घबराहट है। आज सुबह ब्रेंट क्रूड वायदा 0.54 परसेंट बढ़कर 110.37 डॉलर पर था। कोमेक्स पर कच्चे तेल की कीमतें 0.74 परसेंट बढ़कर 113.24 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करती दिखीं।

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी भी गिरकर नीचे पहुंच गया। इटरनल और इंडिगो के शेयरों में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे गिरकर 93.07 पर आ गया।
सोमवार को सोने की कीमत ₹1,283 और चांदी ₹3,215 महंगी हुई। DGFT के नए नियमों के कारण सप्लाई पर असर। जानें आपके शहर में रेट अलग होने की वजह और खरीदारी के टिप्स।
भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुलने के चंद मिनटों बाद लाल निशान पर पहुंच गया। सेंसेक्स लुढ़ककर 72,822.60 पर आ गया। इसी तरह से निफ्टी भी गिरावट के साथ 22,571.90 के लेवल पर आ गया।
भारतीय सर्राफा बाजार में आज 4 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल। चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1.52 लाख के पार। जानें वैश्विक तनाव और कच्चे तेल का कीमतों पर असर।
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD) में निवेश कर सुरक्षित भविष्य बनाएं। जानें 5 साल की मैच्योरिटी पर मिलने वाले फंड, ब्याज दरों और जमा राशि पर लोन लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी
बढ़ते हवाई किराए को लेकर सरकार ने एयरलाइंस को चेतावनी दी है। ATF की कीमतें दोगुनी होने के बाद इंडिगो और अन्य एयरलाइंस ने किराए में ₹10,000 तक की वृद्धि की है। जानें सरकार का अगला कदम।
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 टूटकर कारोबार करते नजर आए। इससे निवेशक मायूस दिखे और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के कारण MCX के सुबह के सत्र में कारोबार बंद है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई सहित प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के आज के ताजा भाव और एमसीएक्स अपडेट यहाँ पढ़ें।
Share Market Today Update: 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के अवसर पर NSE और BSE में ट्रेडिंग बंद है। जानें कल के सेटलमेंट हॉलिडे और गुड फ्राइडे की छुट्टी के बारे में विस्तार से।
भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट! डॉलर के मुकाबले पहली बार रुपया 95 के पार पहुँचा। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और डॉलर की मजबूती से शेयर बाजार भी टूटा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह