आज यानी जून महीने के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की है। अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र की मजबूती और एशियाई बाजारों में तेजी का सकारात्मक असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला।

निजी-सरकारी बैंकों के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली
आईटी कंपनियों के शेयरों में भी निवेशकों ने रुचि दिखाई
मुंबई। स्टार समाचार वेब
आज यानी जून महीने के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की है। अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र की मजबूती और एशियाई बाजारों में तेजी का सकारात्मक असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला। जापान, दक्षिण कोरिया और हांगकांग के प्रमुख सूचकांकों में बढ़त के बीच घरेलू निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। दरअसल, घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 206.16 अंक चढ़कर 74,981.90 पर पहुंच गया। निफ्टी 42.65 अंक बढ़कर 23,604.80 पर पहुंच गया। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 9 पैसे गिरकर 94.94 पर आ गया।
साउथ कोरिया का बाजार 4% से ज्यादा चढ़ा
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 8866 | 375 | 4.42% |
| निक्केई (जापान) | 67038 | 705 | 1.04% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 25397 | 215 | 0.72% |
सकारात्मक बदलाव
अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिनों के युद्धविराम की खबरों के बाद वैश्विक बाजार में सकारात्मक बदलाव आया है, जिससे भू-राजनीतिक तनाव कम होने और होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के सुचारू रूप से आवागमन की उम्मीदें बढ़ी हैं। सकारात्मक माहौल के बाद भी घरेलू और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण निवेशक सतर्क रहने की संभावना है।
प्रमुख सूचकांकों में 0.5 फीसदी बढ़त
शुक्रवार के कारोबारी सत्र में हुई भारी गिरावट के बाद, सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार वापसी की है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों में 0.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। बाजार में उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडेक्स भी 3 प्रतिशत से अधिक गिरकर 15.64 पर आ गया है, जो बाजार में घबराहट कम होने और स्थिरता लौटने का साफ संकेत देता है।
टॉप गेनर्स और लूजर्स
चौथी तिमाही के शानदार नतीजों के बाद एविएशन कंपनी इंडिगो के शेयरों में 4.5 प्रतिशत से ज्यादा का भारी उछाल आया। इसके अलावा इंफोसिस, एशियन पेंट्स, टीसीएस, टेक महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी 1 से 3 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके विपरीत, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।
30 दिन में विदेशी निवेशकों ने 56 हजार करोड़ के शेयर बेचे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | 16,764 | 21,947 | 82,669 |
| FII/FPI | -21,106 | -24,557 | -55,963 |
ब्रॉडर मार्केट की स्थिति
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी निवेशकों की अच्छी दिलचस्पी रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.5 फीसदी से अधिक और स्मॉलकैप 100 में 0.8 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कुल 1,823 शेयरों में तेजी आई, 841 में गिरावट रही और 125 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
अमेरिकी बाजार चढ़कर बंद हुए
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 51032 | 363 | 0.72% |
| नैस्डैक | 26973 | 55 | 0.20% |
| S&P 500 | 7580 | 16 | 0.22% |
बिकवाली का भारी दबाव
बाजार में इस रिकवरी के बावजूद विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की तरफ से बिकवाली का भारी दबाव बना हुआ है। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने भारतीय इक्विटी बाजार से 21,105.86 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की, जो मई महीने में किसी एक दिन की सबसे बड़ी निकासी है।

स्मार्टफोन की दुनिया में फोल्डेबल फोन कभी महज एक महंगा प्रयोग माने जाते थे, लेकिन अब यह प्रीमियम मोबाइल बाजार का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इस बदलाव में सैमसंग की भूमिका सबसे बड़ी रही है। यानी जिस बाजार को सैमसंग ने कई साल तक तैयार किया, वहां अब एपल सीधे प्रीमियम सेगमेंट में मुकाबले के लिए उतरने वाला है।
भारतीय शेयर बाजार आज कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सेंसेक्स 533 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,044 और निफ्टी 135 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,498 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी और सर्विसेज सेक्टर ने किया।
भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 400 अंक लुढ़क गया। निफ्टी भी 23,700 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे आ गया। अडानी एंटरप्राइजेज और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में रहे। दरअसल, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बाजार पर दबाव डाल रही हैं।
सोना-चांदी की कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को खुलने के साथ ही गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड-सिल्वर के वायदा भाव बीते सप्ताह की गिरावट जारी रही और दोनों कीमती धातुएं सस्ती हो गईं।
भारतीय शेयर बाजार में आज से प्री-ओपन आक्शन सेशन के नियमों में बड़ा बदलाव लागू हो गया है। एनएसई द्वारा शुरू किए गए इस नए सिस्टम का मुख्य उद्देश्य शुरूआती कीमतों के निर्धारण को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है। इसके साथ ही, अंतिम क्षणों में होने वाले भारी उतार-चढ़ाव को भी कम किया जा सकेगा।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त हो रहा है। जानिए टाटा समूह के अगले चेयरमैन की रेस में सबसे आगे चल रहे टी.वी. नरेंद्रन, सौरभ अग्रवाल और आशीष चौहान का पूरा प्रोफाइल।
CBI ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा और अन्य के खिलाफ LIC हाउसिंग फाइनेंस से ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। जानिए क्या है पूरा मामला और फर्जी नेटवर्थ सर्टिफिकेट का विवाद।
भारतीय शेयर बाजार में जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को एक बार फिर मजबूत शुरुआत देखने को मिली। प्रमुख सूचकांकों में आज बड़ा अंतर दर्ज किया गया। सेंसेक्स में 550 अंक से अधिक का उछाल आया, जबकि निफ्टी ने मामूली बढ़त के साथ 23,950 का स्तर पार किया।
देश के रिटेल बाजार में चीनी की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है। पिछले एक हफ्ते में चीनी का औसत रिटेल भाव 3.85 फीसदी घटकर 62.57 रुपए प्रति किलो पर आ गया है, जो एक हफ्ते पहले 65.08 रुपए प्रति किलो था।
3 सितंबर को सोने और चांदी के दामों में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है। जानिए 24 कैरेट सोने और चांदी के ताजा भाव, सालभर का ट्रेंड और ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह