पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के न्यूयॉर्क में दिए भाषण का भारत ने करारा जवाब दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को आईना दिखाया है। संयुक्त राष्ट्र में पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा, आज दोपहर, जनरल असेंबली ने पाकिस्तान के प्रतिनिधि की कुछ अजीब बातें सुनीं।

फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने आतंकवाद पर पाक को घेरा
ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान में रहने का मुद्दा उठाया
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के न्यूयॉर्क में दिए भाषण का भारत ने करारा जवाब दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को आईना दिखाया है। संयुक्त राष्ट्र में पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा, आज दोपहर, जनरल असेंबली ने पाकिस्तान के प्रतिनिधि की कुछ अजीब बातें सुनीं। यह सब तब हुआ है जब न्यूयॉर्क शहर और दुनिया ने भयानक 9/11 आतंकी हमले की 25वीं बरसी मनाई है। पेटल गहलोत ने कहा-इस संदर्भ को ध्यान में रखना जरूरी है, क्योंकि इस हमले का मास्टरमाइंड, ओसामा बिन लादेन, पाकिस्तानी सेना की मुख्य अकादमी के ठीक पास रह रहा था। यही वह संस्था है जिसके सामने आज पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने इतना ज्यादा सिर झुकाया, लेकिन पाकिस्तान के लोग जिसे खुद फॉर्म 47 सरकार कहते हैं, उससे ऐसी ही उम्मीद की जा सकती है।
पाकिस्तान की झूठी बातों की खोली पोल
पाकिस्तान ने यूएन में लोकतांत्रिक अधिकारों और मानवीय मूल्यों की बात की थी। इस पर भारत ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के हालात के बारे में दुनिया के सामने सच्चाई उजागर की। पेटल ने कहा, हमने एक ऐसी सरकार से लोकतांत्रिक अधिकारों और मानवीय मूल्यों पर पाखंडपूर्ण बातें सुनीं, जिसकी राजधानी में इस समय अपने ही लोगों के खिलाफ किलेबंदी की जा रही है।
मिस्टर प्रेसिडेंड भ्रम में मत रहना...
गहलोत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कहा, मिस्टर प्रेसिडेंट, ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि यह सरकार सेना की है, सेना के द्वारा है और सेना के लिए है। उनके कठपुतली नेता आ-जा सकते हैं, लेकिन हमें इस बात में कोई भ्रम नहीं होना चाहिए कि असली फैसले कौन लेता है। पाकिस्तान की असलियत उसके 27वें संशोधन और उसके असली शासक को मिली आजीवन छूट से साफ होती है।
जम्मू-कश्मीर भारत का है और रहेगा...
भारत ने यूूएन जनरल असेंबली और संयुक्त राष्ट्र में भी कई बार मंचों पर जम्मू-कश्मीर के बारे में पाकिस्तान की बातों को बार-बार खारिज किया है। भारत का कहना है कि जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश देश का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहा है, है और हमेशा रहेगा।

उत्तरप्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज सुबह तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीन लोग डिवाइडर के ऊपर से उछलकर एक्सप्रेसवे की जाली पार करते हुए आरओडब्ल्यू क्षेत्र में पत्थरों पर जा गिरे।
अर्नब चक्रवात के प्रभाव से देश के उत्तर और मध्य राज्यों में भारी तबाही का मंजर है। उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तंत्र अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के न्यूयॉर्क में दिए भाषण का भारत ने करारा जवाब दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को आईना दिखाया है। संयुक्त राष्ट्र में पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा, आज दोपहर, जनरल असेंबली ने पाकिस्तान के प्रतिनिधि की कुछ अजीब बातें सुनीं।
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम के गबन मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैट और भारी नकदी बरामदगी का खुलासा हुआ है।
इसरो प्रमुख डॉ. वी नारायणन ने आईआईटी दिल्ली के कार्यक्रम में भारत के भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों की रूपरेखा साझा की है। गगनयान, चंद्रयान-4, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (2028) और 2040 तक चांद पर मानव भेजने से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
बीजेपी के पूर्व सांसद हरनाथ सिंह यादव ने SC/ST कानून के दुरुपयोग को रोकने और OBC-General के सम्मान की बात कही है। साथ ही उन्होंने आरक्षित वर्गों में क्रीमी लेयर को बाहर करने की मांग उठाई है।
दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों को डिफॉल्ट जमानत पर रिहा कर दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों नहीं लगा UAPA
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन। बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर याचिकाएं दायर। जानिए इस विवाद से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की जनहित याचिका खारिज कर दी है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसे बदलाव चरणबद्ध तरीके से होते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर की प्रेरक यात्रा पर निकले युवाओं के दल से खास संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने रास्ते में मिले जन-आशीर्वाद, जमीनी अनुभवों और सेवा कार्यों की अपनी अनूठी कहानियों को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह