अभी हाल ही में आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है, जो पिछले वित्त वर्ष की 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर से बेहतर है। वहीं आज एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर अनुमान जताया है।

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर अनुमान जताया है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अभी हाल ही में आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है, जो पिछले वित्त वर्ष की 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर से बेहतर है। वहीं आज एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर अनुमान जताया है। रेटिंग्स एजेंसी के अनुसार चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वहीं अगले वित्त वर्ष में यह 6.7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। इसमें कहा गया है कि कर कटौती और मौद्रिक नीति में ढील से उपभोग आधारित वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव के बावजूद, मजबूत खपत के कारण घरेलू विकास बेहतर स्थिति में है। एसएंडपी ने यह भी कहा कि यदि भारत अमेरिका के साथ व्यापार समझौता कर लेता है तो इससे अनिश्चितता कम होगी और विश्वास बढ़ेगा, जिससे श्रम-प्रधान क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा।
28 को जारी होंगे दूसरी तिमाही के आंकड़े
एसएंडपी का दावा है कि भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि ने चालू वित्त वर्ष की पहली तमाही (अप्रैल-जून) में पांच तिमाहियों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 7.8 फीसदी की रफ्तार पकड़ी है। इधर, दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के जीडीपी आंकड़े 28 नवंबर को जारी किए जाएंगे, जिनसे अर्थव्यवस्था की मासिक स्थिति और स्पष्ट होगी।
इसलिए जीडीपी दर बढ़ने के उम्मीद
एसएंडपी ने कहा कि कम जीएसटी दरें मध्यम वर्ग के उपभोग को बढ़ावा देंगी। इस वर्ष शुरू की गई आयकर कटौती और ब्याज दरों में कटौती का पूरक बनेंगी। इन बदलावों से इस वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में निवेश की तुलना में उपभोग वृद्धि का एक बड़ा चालक बन सकता है।
आम उपभोग की वस्तुएं सस्ती
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में आईटी छूट को 7 लाख रुपए से बढ़ाकर 12 लाख रुपए कर दिया है। इससे मध्यम वर्ग को 1 लाख करोड़ रुपए की कर राहत मिली है। इसके अलावा, जून में आरबीआई ने प्रमुख नीतिगत दरों में 50 आधार अंकों की कटौती कर इसे 3 साल के निचले स्तर 5.5 प्रतिशत पर ला दिया था। वहीं 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर जीएसटी दरें घटा दी गईं, जिससे आम उपभोग की वस्तुएं सस्ती हो गईं।
अमेरिकी टैरिफ से विनिर्माण क्षेत्र होगा प्रभावित
वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने कहा-भारत पर बढ़ाए गए प्रभावी अमेरिकी टैरिफ का असर देश के निर्यात-उन्मुख विनिर्माण क्षेत्र के विस्तार पर पड़ रहा है। ऊंचे शुल्क के कारण भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मकता घट रही है और कंपनियों के विस्तार की गति पर दबाव बना हुआ है। हालांकि, एजेंसी ने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका भारतीय उत्पादों पर लगने वाले कुछ शुल्कों में कमी ला सकता है, जिससे व्यापारिक रिश्तों में राहत मिलने की उम्मीद है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर देखा गया। पिछले सत्र में बढ़त के बाद आज बाजार लाभ और हानि के बीच झूलता रहा। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और विदेशी निवेश की लगातार निकासी ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया। निवेशक कंपनियों की तिमाही आय का भी आकलन कर रहे थे।
14 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जानिए आज के ताजा भाव, सितंबर का ट्रेंड, विशेषज्ञों की राय और सोना खरीदते वक्त किन बातों का रखें ध्यान।
UPI पेमेंट पर लगने वाले नए MDR चार्ज को दिवाली तक टाल दिया गया है। जानिए ₹2,000 से अधिक के ट्रांजैक्शन पर किन व्यापारियों को चार्ज देना होगा, किसे छूट मिलेगी और क्या हैं नए नियम।
Gold Silver Price Today: हफ्ते के दूसरे दिन सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट। जानें MCX वायदा भाव और दिल्ली, मुंबई, भोपाल सहित प्रमुख शहरों में 24K, 22K सोने व चांदी के आज के लेटेस्ट रेट्स।
13 अक्टूबर शेयर बाजार LIVE अपडेट्स: सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी, RBL Bank का मुनाफा 170% बढ़ा। जानें FII-DII आंकड़े, क्रूड ऑयल और इरकॉन ऑर्डर से जुड़ी बड़ी खबरें।
सितंबर 2026 में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% हो गई है। आलू, प्याज और खाने-पीने की चीजों के महंगे होने से आम आदमी की मुश्किलें बढ़ी हैं। जानिए पूरी रिपोर्ट और RBI का रुख।
स्वीडिश अकादमी ने वर्ष 2026 के 'अर्थशास्त्र में नोबेल स्मृति पुरस्कार' की घोषणा कर दी है। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है। जानिए इसके महत्व और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव को।
आज शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई। हालांकि उसके बाद बाजार में बिकवाली हावी हो गई। पिछले सत्र की जोरदार तेजी को आगे बढ़ाते हुए बाजार ऊपर चढ़े, लेकिन अपनी बढ़त को बरकरार नहीं रख सके।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की हिस्सेदारी वाली प्रमुख ईंधन कंपनी जियो-बीपी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया है। इस साल जियो-बीपी द्वारा कीमतें बढ़ाने का यह पहला मौका है, और नई दरें देशभर में लागू हो चुकी हैं।
बायोटेक्नोलॉजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी बायोकॉन लिमिटेड को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 3.2 करोड़ रुपये से ज्यादा का जीएसटी नोटिस मिला है, जिसमें ब्याज और जुर्माना भी शामिल है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसे आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम-2 स्थित जीएसटी दफ्तर से यह नोटिस मिला है।