×

इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन: मनीष अध्यक्ष, अभिषेक उपाध्यक्ष और मनीष सचिव 

सीनियर एडवोकेट मनीष यादव इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए। बीती देर रात बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें अभिषेक तुगनावत उपाध्यक्ष, मनीष गडकर सचिव और अमित राज सह सचिव बने।

By: Arvind Mishra

Jan 29, 202611:56 AM

view17

view0

इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन: मनीष अध्यक्ष, अभिषेक उपाध्यक्ष और मनीष सचिव 

मनीष यादव इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

  • देर रात बार चुनाव के परिणाम हुए घोषित
  • इस चुनाव में कुल 23 प्रत्याशी मैदान में थे
  • 2632 वोटर में से 1914 ने किया मतदान

इंदौर। स्टार समाचार वेब

सीनियर एडवोकेट मनीष यादव इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए। बीती देर रात बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें अभिषेक तुगनावत उपाध्यक्ष, मनीष गडकर सचिव और अमित राज सह सचिव बने। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे अधिवक्ताओं की समस्याओं, सुविधाओं और हाईकोर्ट परिसर से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएंगे। दरअसल, शुरुआती राउंड में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गौरव श्रीवास्तव को बढ़त मिली थी। जबकि अगले चार से पांच राउंड में दोनों के बीच बराबरी की टक्कर रही। वोटों की गिनती में कभी गौरव तो कभी मनीष आगे-पीछे होते रहे। 17वें राउंड के बाद मनीष यादव काफी बढ़त मिल गई थी और फिर मनीष 20वें राउंड तक बढ़त बनाए रहे। अंत में वे 20 वोट से विजयी बने। उन्हें 512 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी गौरव श्रीवास्तव को 492 वोट मिले। जबकि अध्यक्ष पद के तीन अन्य दावेदारों जीपी सिंह को 406, मनीष जैन को 282 और पवन जोशी के पक्ष में 95 वोट आए।

अभिषेक की एकतरफा जीत

उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक तुगनावत की जीत शुरू से ही साफ दिखाई दे रही थी। उन्होंने 858 मत हासिल किए और बड़े अंतर से चुनाव जीता। एक तरह से अभिषेक ने रिकॉर्ड 547 मतों से विजय हासिल की। उनकी निकट प्रतिद्वंदी अपूर्वा शुक्ला को 311 वोट मिले। इस पद के अन्य उम्मीदवार- धर्मेंद्र साहू को 232, मधुसूदन यादव को 216 और भावना साहू को 162 मत मिले।

गडकर की 70 वोट से जीते

सचिव पद पर तीनों प्रत्याशियों के बीच कड़ा संघर्ष रहा। शुरुआती राउंड में बढ़त बदलती रही, लेकिन अंत में मनीष गडकर ने 652 मत हासिल कर जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर गोविंद राय को 582 और निलेश मनोरे को 533 वोट मिले। वहीं सह सचिव पद पर अमित राज ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की। अमित को 1027 वोट मिले और रिकॉर्ड बढ़त के साथ विजय हासिल की। उनके प्रतिद्वंदी ज्ञानेंद्र शर्मा को 739 मत मिले।

चुनाव में 1914 वोट पड़े

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज द्विवेदी के अनुसार हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद शाम 7 बजे से काउंटिंग शुरू हुई जो रात 1 बजे तक चली। इसके बाद परिणाम घोषित किए गए। इस चुनाव में कुल 23 प्रत्याशी मैदान में थे। 2632 वोटर्स में से 1914 मतदाताओं ने वोट डाले।

फाइनल परिणाम

अध्यक्ष पद

  • मनीष यादव-512 मत (विजयी)
  • गौरव श्रीवास्तव -492 मत
  • जीपी सिंह-406 मत
  • मनीष जैन-282 मत
  • पवन जोशी-95 मत

उपाध्यक्ष पद

  • अभिषेक तुगनावत-858 मत (विजयी)
  • अपूर्वा शुक्ला-311 मत
  • धर्मेंद्र साहू-232 मत
  • मधुसूदन यादव-216 मत
  • भावना साहू-162 मत

सचिव पद

  • मनीष गडकर-652 मत (विजयी)
  • गोविंद राय-582 मत
  • निलेश मनोरे-533 मत

सह सचिव पद

  • अमित राज-1027 मत (विजयी)
  • ज्ञानेंद्र शर्मा-739 मत

COMMENTS (0)

RELATED POST

स्पेशल ट्रेन लेट, बांसापहाड़ में यात्रियों का हंगामा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

स्पेशल ट्रेन लेट, बांसापहाड़ में यात्रियों का हंगामा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी से सतना-मानिकपुर रेलखंड में यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। बांसापहाड़ स्टेशन पर हंगामा, ट्रैक पर उतरे यात्री, सुरक्षा और रेलवे प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

Loading...

Mar 19, 20263:21 PM

इंदौर अग्निकांड: परिजनों से मिले CM, दिए उच्च स्तरीय जांच केआदेश, हादसे में आठ  की हुई थी मौत

इंदौर अग्निकांड: परिजनों से मिले CM, दिए उच्च स्तरीय जांच केआदेश, हादसे में आठ की हुई थी मौत

इंदौर के तिलक नगर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से हुए अग्निकांड में 8 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईआईटी विशेषज्ञों से जांच के आदेश दिए हैं।

Loading...

Mar 19, 20263:19 PM

मध्यप्रदेश: बच गई कांग्रेस के श्योपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा विधायकी

मध्यप्रदेश: बच गई कांग्रेस के श्योपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा विधायकी

आखिरकार कांग्रेस के श्योपुर विधायक की विधायकी फौरीतौर पर बच ही गई। सुप्रीम कोर्ट ने मप्र हाईकोर्ट का फैसला पलट दिया है। लेकिन कुछ शर्तें भी लगा दी है। वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांग्रेस ने राहत की सांस ली है।

Loading...

Mar 19, 20262:17 PM

सुप्रीम फैसला आज... मल्होत्रा की जाएगी विधायकी या रामनिवास बनेंगे विधायक

सुप्रीम फैसला आज... मल्होत्रा की जाएगी विधायकी या रामनिवास बनेंगे विधायक

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा के निर्वाचन को लेकर आज यानी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। दोपहर तक इस मामले में सुप्रीम कोर्ट निर्णय दे सकता है।

Loading...

Mar 19, 202610:10 AM

विक्रमोत्सव 2026: मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों में सूर्य उपासना और सम्राट विक्रमादित्य नाट्य का आयोजन

विक्रमोत्सव 2026: मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों में सूर्य उपासना और सम्राट विक्रमादित्य नाट्य का आयोजन

मध्य प्रदेश में 19 मार्च 2026 को विक्रमोत्सव के तहत सभी जिला मुख्यालयों में सूर्य उपासना और सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाटकों का मंचन होगा। जानिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इस विशेष पहल के बारे में।

Loading...

Mar 18, 20267:41 PM