मध्यप्रदेश के शिवपुरी में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर ओबीसी महासभा के बैनर तले आयोजित एक विशाल प्रदर्शन के दौरान तीखी नोक-झोंक का मामला सामने आया है। कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रदर्शनकारियों के बीच शिवपुरी से भाजपा के विधायक देवेंद्र जैन भी पहुंचे थे।

27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन
शिवपुरी। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर ओबीसी महासभा के बैनर तले आयोजित एक विशाल प्रदर्शन के दौरान तीखी नोक-झोंक का मामला सामने आया है। कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रदर्शनकारियों के बीच शिवपुरी से भाजपा के विधायक देवेंद्र जैन भी पहुंचे थे। इस दौरान एक युवक और विधायक के बीच हुई बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक विधायक से कहता नजर आ रहा है कि वह ग्रेजुएट है, जिस पर विधायक देवेंद्र जैन ने पलटकर पूछा कि तो क्या मैं गधा हूं? इस सवाल के जवाब में युवक ने बेझिझक हां, आप गधे हो कह दिया। युवक के इस बेबाक जवाब पर वहां मौजूद भीड़ ने तालियां बजाकर समर्थन जताया, जिसके बाद स्थिति को देखते हुए विधायक अपनी गाड़ी में सवार होकर वहां से रवाना हो गए।
आफिस से बाहर नहीं निकले कलेक्टर
प्रदर्शन के दौरान लोगों का गुस्सा न केवल आरक्षण के मुद्दे को लेकर, बल्कि जिला प्रशासन के रवैये को लेकर भी देखने को मिला। कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शनकारियों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी थी कि खुद कलेक्टर उनका ज्ञापन लेने बाहर नहीं आए। प्रदर्शन में पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैलाश कुशवाह भी शामिल हुए और जनता के सुर में सुर मिलाया।
प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लोकतंत्र में अपनी जायज मांगों को लेकर प्रशासन और सरकार के समक्ष बात रखना उनका संवैधानिक अधिकार है, इसलिए कलेक्टर को स्वयं आकर ज्ञापन स्वीकार करना चाहिए था। कलेक्टर के न आने पर आक्रोशित लोगों ने प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सात दिन का अल्टीमेटम
ओबीसी महासभा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं राज्य सरकार से 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को प्रदेश में पूरी तरह लागू करने के लिए तत्काल अध्यादेश लाने की मांग की है। उन्होंने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि सात दिनों के भीतर इस दिशा में ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए।
अधर में युवाओं का भविष्य
प्रदर्शनकारियों ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि आरक्षण के उलझे मामलों के कारण प्रदेश के युवाओं का भविष्य अधर में लटका है। उन्हें लगातार अदालती व कानूनी प्रक्रियाओं के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने ओबीसी समाज से आने वाले सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस मुद्दे पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपनी स्थिति स्पष्ट करें और समाज के हक में खुलकर सामने आएं।

मध्यप्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट एक बार फिर सियासी और कानूनी चर्चा के केंद्र में है। कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह को नामांकन पत्र में आपराधिक मामले की जानकारी नहीं देने के केस में ग्वालियर हाईकोर्ट से नोटिस जारी होने की जानकारी सामने आई है।
मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। हाईकोर्ट के हालिया फैसले के बाद ओबीसी प्रतिनिधियों, प्रकरण के याचिकाकर्ताओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की।
प्रतियोगी परीक्षाओं और बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और परीक्षा से जुड़े अन्य अपराधों पर लगाम लगाने और उनकी जल्द सुनवाई के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में चार विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया है।
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर ओबीसी महासभा के बैनर तले आयोजित एक विशाल प्रदर्शन के दौरान तीखी नोक-झोंक का मामला सामने आया है। कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रदर्शनकारियों के बीच शिवपुरी से भाजपा के विधायक देवेंद्र जैन भी पहुंचे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर को उज्जैन से अयोध्या तक 950 किमी की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' शुरू करेंगे। जानिए इस 70 दिवसीय पैदल यात्रा का रूट, धार्मिक अनुष्ठान और मुख्य उद्देश्य।
भोपाल के नीलम पार्क में कोरोना काल के आयुष डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का 11वें दिन भी प्रदर्शन जारी। अर्धनग्न होकर और PPE किट पहनकर स्वास्थ्यकर्मियों ने संविदा बहाली की मांग की।
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पोर्टल दोबारा खोलने को लेकर मंत्री निर्मला भूरिया और नरेंद्र शिवाजी पटेल के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। जानें पूरी खबर और कांग्रेस की प्रतिक्रिया।
भोपाल के ऐशबाग इलाके में डबल मर्डर सनसनीखेज मामला। पूर्व एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की थी। कोर्ट ने आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह