मध्यप्रदेश के प्रशासनिक नक्शे में एक और नए जिले के जुड़ने की संभावनाएं तेज हो गई हैं। शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले पिछोर को अलग जिला बनाने की पुरानी मांग ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। आयोग की सिफारिशों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो पिछोर प्रदेश का 56वां जिला बन जाएगा।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में दो सगी बहनों ने अपने बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पति की मौत और बहन के सदमे में हुई इस घटना में कुल 6 लोगों की जान चली गई।
मध्यप्रदेश शिवपुरी जिले के करैरा नगर में आयोजित बागेश्वर सरकार की सात दिवसीय श्रीराम कथा में भगवान श्रीरामलला का प्राकट्योत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कथा के चौथे दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर पूरा कथा पंडाल बधाई गीतों से गूंज उठा। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए भक्ति में झूमते नजर आए।
शिवपुरी के करैरा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा पंडाल में शॉट सर्किट से आग लग गई। कथा का समय बदलने के कारण पंडाल खाली था और बड़ा हादसा टल गया।
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर ओबीसी महासभा के बैनर तले आयोजित एक विशाल प्रदर्शन के दौरान तीखी नोक-झोंक का मामला सामने आया है। कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रदर्शनकारियों के बीच शिवपुरी से भाजपा के विधायक देवेंद्र जैन भी पहुंचे थे।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी द्वारा थार गाड़ी से तीन राहगीरों को टक्कर मारने के मामले ने नया रंग ले लिया है। विधायक ने कहा है कि एसडीओपी आईपीएस डॉ. आयुष जाखड़ ने हादसे को लेकर पूछताछ में उनके बेटे से कहा कि करैरा में दिख मत जाना।
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में करैरा में कोर्ट जाते समय वकील संजय सक्सेना को गोली मारकर उनकी हत्या करने वाले शूटरों गोलू पुत्र अरविंद रावत, पपेंद्र पुत्र हरदास रावत, जहीर पुत्र रफीक को पुलिस ने अलसुबह हुए शॉर्ट एनकांउटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आज दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर एक वकील को मौत के घाट उतार दिया। इससे वकीलों में दहशत फैल गई है। दरअसल, शिवपुरी के करैरा सिविल कोर्ट जाते समय वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अधिवक्ता संजय सक्सेना कोर्ट जा रहे थे।





















