अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध काफी आक्रामक हो चुका है. ईरान के कई शहरों में हाल ही में धमाके हुए। तेहरान ने दावा किया कि उसके 8 जवानों की मौत हो गई। इस बीच एक अहम जानकारी सामने आई है। इजरायल ने अमेरिका को इनपुट दिया है कि ईरान ने उनकी हत्या का प्लान बनाया है।

इजरायली खुफिया एजेंसी की जारी रिपोर्ट में अमेरिका को चेतावनी
नेतन्याहू के इनपुट के बाद ही ट्रंप ने ईरान पर दोबारा हमला किया
वाशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध काफी आक्रामक हो चुका है. ईरान के कई शहरों में हाल ही में धमाके हुए। तेहरान ने दावा किया कि उसके 8 जवानों की मौत हो गई। इस बीच एक अहम जानकारी सामने आई है। इजरायल ने अमेरिका को इनपुट दिया है कि ईरान ने उनकी हत्या का प्लान बनाया है। इस खुफिया इंटेल की वजह से ही अमेरिका ने ईरान पर दोबारा अटैक किया। इजरायल ने वॉशिंगटन के साथ इंटेलिजेंस शेयर की है, जिससे पता चलता है कि ईरान ने हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या का प्लान बनाया है। दरअसल, अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हालिया हमलों और पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की अंतिम यात्रा के बीच इजरायल ने पेंटागन के साथ नई खुफिया जानकारी साझा की है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, इस जानकारी में संकेत दिया गया है कि तेहरान एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है।
अमेरिका को पहले ही लग गई थी भनक
इस साजिश की जानकारी ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव को ऐसे समय में और बढ़ा दिया है, जब दोनों देशों के बीच हुआ संघर्ष विराम समझौता पहले से ही खतरे में है। ईरान की हत्या की योजना के बारे में यह चेतावनी इसी सप्ताह मिली है। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को हाल के हफ्तों में इस योजना की सुगबुगाहट मिल रही थी, लेकिन इजरायल से मिली चेतावनी नई थी और एक विशिष्ट साजिश से संबंधित थी।
ट्रंप के फैसलों को प्रभावित करने का एक प्रयास
कुछ अमेरिकी अधिकारियों को इस बात की चिंता है कि यह इजरायली खुफिया जानकारी केवल ट्रंप के फैसलों को प्रभावित करने का एक प्रयास हो सकती है। ट्रंप इस बात पर विचार कर रहे हैं कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को तेज किया जाए या संघर्ष विराम योजना के साथ ही आगे बढ़ा जाए। इजरायल द्वारा दी गई चेतावनी का विवरण अभी तक स्पष्ट नहीं है। अमेरिका ने खुद अभी इसकी पुष्टि नहीं की है, और ना ही इजरायल की चेतावनी से पहले वह इस विशिष्ट साजिश को ट्रैक कर रहा था।
ट्रंप के लिए ईरान का खतरा
ईरान ने राष्ट्रपति ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के शीर्ष जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या में अमेरिका की कथित भूमिका के लिए वर्षों से खुले तौर पर उनसे बदला लेने की धमकी दी है। यहां तक कि 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल के हमलों में मारे गए अली खामेनेई और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के जनाजे के दौरान भी ईरानी प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप की मौत के नारे लगाए और एक बैनर भी फहराया जिस पर लिखा था कि हम ट्रंप को मार देंगे। अमेरिकी कमांडर-इन-चीफ ने खुद इस सप्ताह संकेत दिया कि उनकी जान को ईरान से खतरा है।
मैं उनकी हर एक सूची में शामिल हूं
अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान संवाददाताओं से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वे अमेरिकी नेता यानी मुझे खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं उनकी हर सूची में हूं। मैंने आज सुबह देखा कि मैं उनकी हर एक सूची में शामिल हूं। अब तक, मुझे लगता है कि मैं थोड़ा भाग्यशाली रहा हूं, लेकिन शायद यह बहुत लंबे समय तक नहीं चले।
ट्रंप और नेतन्याहू के रिश्तों में सुधार
हाल के हफ्तों में ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संबंधों में भी सुधार देखने को मिला है। इससे पहले, ईरान युद्ध को जारी रखने पर दोनों नेताओं के अलग-अलग विचारों के कारण उनके रिश्तों में खटास आ गई थी। इजरायली नेता ने युद्ध के अधिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए लड़ाई जारी रखने की वकालत की है। दूसरी ओर, ट्रंप ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान की चिंताओं का हवाला देते हुए इस संघर्ष से बाहर निकलने का रास्ता तलाशा है।
यह भी पढ़िए....
ईरान-अमेरिका समझौता : 6 अरब डॉलर की फ्रीज संपत्तियों का उपयोग ईरान जरूरी सामान खरीदने में करेगा
ईरान-अमेरिका वार्ता और होर्मुज जलडमरूमध्य का संकट: जाने ताजा अपडेट्स

स्पेन के कैनरी आइलैंड्स के पास इंजन खराब होने से तीन दिन समुद्र में फंसी प्रवासियों की नाव में 15 शव मिले हैं। खारा पानी पीने से मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि 6 गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
इटली ने अपने स्कूलों में बुर्का और नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नए कानून के अनुसार, अब छात्रों को स्कूल परिसर और क्लासरूम में चेहरा इस तरह ढकने की अनुमति नहीं होगी जिससे उनकी पहचान छिप सके। हालांकि, ऐसे नकाब या आवरण को छूट दी गई है जिनसे व्यक्ति का चेहरा स्पष्ट रूप से पहचाना जा सके।
हैकरों ने अमेरिकी वायुसेना के क्लाउड वन सिस्टम के कंट्रोल प्लेन की खामी का फायदा उठाकर सेंध लगाई। सुरक्षा के चलते अपडेट रोके गए और साइबर कमांड ने जांच शुरू की।
अमेरिकी दिग्गज कंपनी आइबीएम (IBM) ने अपने कंसल्टिंग डिवीजन के अधिकांश पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड प्रायोजन बंद कर दिया है। प्रभावित कर्मचारियों को स्थानांतरण या विच्छेद वेतन के साथ कंपनी छोड़ने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया गया है।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के बादल गहराते नजर आ रहे हैं। विपक्षी खेमे ने नेतन्याहू को सत्ता से बेदखल करने के लिए नई राजनीतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी है, जिससे उनकी सरकार के पुराने सहयोगी दलों के भी पाला बदलने की संभावना बढ़ गई है।
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की 16 दिसंबर को संभावित वापसी और अवामी लीग के लॉकडाउन आह्वान से पहले बांग्लादेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गोपालगंज समेत 7 जिलों में BGB की 108 प्लाटून तैनात की गई हैं।
मिस्र की राजधानी काहिरा के पास वाराक जिले के हाईवे पर तेल टैंकर पलटने से बड़ा धमाका हुआ। इस हादसे में 31 लोगों की मौत और 21 से अधिक घायल हो गए। 39 एम्बुलेंस के साथ राहत व बचाव कार्य जारी है।
ईरान के सनंदाज में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स में गर्भावस्था की जानकारी के बाद हत्या के दावे और उम्र को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है।
तुर्की के एस्कीशेहिर से ट्रेनिंग उड़ान भरने के बाद वायुसेना का AS-532 कूगर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच सैनिकों की मौत हो गई। दो सप्ताह पहले हुए S-70 क्रैश के बाद इस घटना से सैन्य सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और चीन समेत 16 देशों पर नए और भारी टैरिफ लगाने की तैयारी में हैं। इंडस्ट्रियल सब्सिडी की जांच के बाद संभावित कदमों से भारतीय निर्यातकों और भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर क्या असर पड़ सकता है, जानें पूरी रिपोर्ट।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह