जापान भूकंप के भीषण झटके से कांप उठा। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई है। भूकंप के तुरंत बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। इस कारण जापान के उत्तर-पश्चिमी तट पर तीन मीटर ऊंची सुनामी आ सकती है।

जापान भूकंप के भीषण झटके से कांप उठा। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई है।

टोक्यो। स्टार समाचार वेब
जापान भूकंप के भीषण झटके से कांप उठा। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई है। भूकंप के तुरंत बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। इस कारण जापान के उत्तर-पश्चिमी तट पर तीन मीटर ऊंची सुनामी आ सकती है। मछुआरों और छोटी बोट को तुरंत समुद्र से दूर रहने की चेतावनी जारी की गई है। दरअसल, बीती रात जापान में आए 7.5 की तीव्रता वाले भूकंप से लोग अभी भी दहशत में है। भूकंप के बाद जापान के तटीय इलाकों में सुनामी ने भी दस्तक दे दी है। इस आपदा ने पूरे जापान को हिलाकर रख दिया है। जापान की पीएम साने ताकाइची इमरजेंसी टास्क फोर्स का गठन किया है। सड़के धंसने से लेकर इमारतें क्षतिग्रस्त होने तक, जापान से चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। भूकंप के कारण 33 लोगों के जख्मी होने की सूचना है, जिनमें से 1 की हालत गंभीर है। फायर और आपदा प्रबंधन एजेंसी ने यह जानकारी दी है।
लोगों की जिंदगी बचाना जरूरी
प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि इमरजेंसी टास्क फोर्स बनाई गई है। हमारे लिए लोगों की जिंदगी ज्यादा जरूरी है और उनकी जान बचाने के लिए हम सब कुछ करेंगे। क्षेत्र के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा जांच की जा रही है।
भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट
रात लगभग 11:15 बजे जापान के होन्शू आइलैंड से कुछ ही दूरी पर भूकंप का केंद्र था, जिसके कारण भूकंप के झटके जापान के ज्यादातर इलाकों में महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इससे समुद्र में भी लहरें उठने लगी हैं और जापान समेत प्रशांत महासागर के आसपास मौजूद देशों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी।
यहां था भूकंप का केंद्र
भूकंप का केंद्र आओमोरी प्रांत के तट से 80 किमी दूर और 50 किमी की गहराई पर था। जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि होक्काइडो प्रांत के उराकावा शहर और आओमोरी प्रांत के मुत्सु ओगावारा बंदरगाह पर 40 सेंटीमीटर की सुनामी आई। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके की रिपोर्ट के अनुसार, आओमोरी के हाचिनोहे शहर के एक होटल में कई लोग घायल हो गए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने हॉर्मुज पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्ण नियंत्रण के दावे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
कनाडा में कड़े इमिग्रेशन नियमों के कारण 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है। जानिए कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) के आंकड़े और पूरी रिपोर्ट।
जाको राखे सांइयां मार सके न कोई कहावत चरितार्थ हो गई। जी हां... कोलंबिया के पश्चिमी शहर पेरिरा में कुदरत के कहर के बीच एक चमत्कार देखने को मिला है। भयानक भूकंप के 36 घंटे बाद मलबे के नीचे दबी 32 वर्षीय महिला, डेनिएला लार्गो सांचेज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
अमेरिका की अदालत ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ चल रहे क्रिमिनल चार्ज को 'with prejudice' खारिज कर दिया है।
साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार रात आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से अब तक 132 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 570 लोगों के घायल हो गए हैं। देशभर में 86 इमारतें ढह गईं, जबकि 2000 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।
नेपाल के इमिग्रेशन विभाग के हालिया आंकड़ों ने वीजा नियमों के उल्लंघन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पिछले पांच वर्षों (2021-2025) में नेपाल से बाहर निकाले गए कुल 2,267 विदेशी नागरिकों में 30.65 प्रतिशत से अधिक अकेले चीन के थे। इस सूची में चीन के बाद अमेरिका और बांग्लादेश का स्थान रहा।
सऊदी अरब के रियाद स्थित मूसा सनैया इलाके में एक सोफा कारखाने में लगी भीषण आग में 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई है। सोमवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की।
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो स्थित एक दुर्गम जंगली इलाके में भीषण हादसा हो गया। यहां एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में पायलट और 3 पर्यटकों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय फायर अधिकारियों ने पुष्टि की कि मरने वालों में पायलट और तीन यात्री शामिल हैं।
कई देशों पर टैरिफ लगाने को लेकर अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार चर्चा में रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, सीनेट से पारित एक विधेयक के बाद ट्रंप को नई ताकत मिलने का अनुमान है। इसका मकसद रूस की तेल से होने वाली कमाई को कम करना है, ताकि उसकी युद्ध लड़ने की क्षमता कमजोर हो सके।
अमेरिकी शोधकर्ताओं ने विज्ञान के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की टीम ने एआई का इस्तेमाल करके बिल्कुल नए वायरल डिजाइन तैयार किए हैं, जो लैब के भीतर अपनी कॉपी बनाने में पूरी तरह सक्षम हैं।