उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ की कोचिंग में आग लगने की घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। आज यानी मंगलवार को सुबह 11 बजे हादसे की जांच के लिए एसआईटी और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने बिल्डिंग सील कर जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश और हरियाणा के एक- एक छात्र की जान गई
बंगाल की अनामिका के शव को देखकर मां हो गई बेहोश
जांच में खुलासा,जिस बिल्डिंग में आग लगी,वो अवैध थी
बिल्डिंग मालिक को नोटिस जारी,15 दिन में जवाब तलब
-जान गंवाने के अंतिम संस्कार में पहुंचे उप-मुख्यमंत्री

लखनऊ। स्टार समाचार वेब
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ की कोचिंग में आग लगने की घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। आज यानी मंगलवार को सुबह 11 बजे हादसे की जांच के लिए एसआईटी और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने बिल्डिंग सील कर जांच शुरू कर दी है। एसआईटी टीम में आईपीएस प्रवीण कुमार और आईएएस अमृत अभिजात भी शामिल हैं। शवों का 7 घंटे तक पीएम चला। सभी शव परिजनों को सौंप दिए गए। पीएम हाउस पहुंची बंगाल की अनामिका (23) का शव देखकर उसकी मां बेहोश हो गईं। मृतकों में 5 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं। इनमें ज्यादातर 20 से 30 साल के छात्र हैं। मृतकों में यूपी के 11 लोग हैं। इनमें लखनऊ के 8, कानपुर के 2 और बाराबंकी का 1 व्यक्ति शामिल है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल की 2 लड़कियों और मध्य प्रदेश और हरियाणा के 1-1 लोगों की जान गई है। इधर, जांच में पता चला है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह अवैध थी। इसे गिराने का आदेश 2016 में हुआ था, लेकिन बाद में निरस्त कर दिया गया था। लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया- बिल्डिंग मालिक को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा गया है। इसके बाद बिल्डिंग पर बुलडोजर चलेगा।

गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा
बिल्डिंग रामेश्वरम इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज के मालिक वीरेंद्र शुक्ला की है। पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर वीरेंद्र समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एलडीए के चार अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है। बिल्डिंग को अनुमति देने वाले 16 अफसरों पर भी गाज गिरेगी। इधर, पुलिस ने दावा किया है कि बिल्डिंग में फायर सेफ्टी की कोई व्यवस्था नहीं थी। इमरजेंसी में बाहर निकलने के लिए कोई अलग रास्ता नहीं था। हादसे के वक्त छत का दरवाजा भी बंद था, इसलिए लोग बाहर नहीं निकल पाए और दम घुटने से जान चली गई।
एडीजी बोले- पीड़ित परिवार से बात करेंगे
घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने बताया कि जहां घटना हुई, वहां का निरीक्षण किया। हमारे साथ फॉरेंसिक टीम भी थी। हमने प्रारंभिक सबूत जुटाए हैं। इसके तहत लोगों से पूछताछ की जाएगी। पीड़ित परिवारों से भी बात की जाएगी। इसके बाद जो निष्कर्ष निकलेगा, उस बारे में सभी को जानकारी दी जाएगी।
जांच रिपोर्ट आने पर सख्त एक्शन लेंगे
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हजरतगंज के बैकुंठ धाम पहुंचे। अग्निकांड में जान गंवाने वालों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने कहा-कल रात से 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। एसआईटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद इसमें कड़ी कार्रवाई होगी, कोई बचेगा नहीं।
यह भी पढ़िए...
जयपुर पटाखा गोदाम आग: खोह नागोरियान में भीषण अग्निकांड, बच्चे समेत 4 की मौत, 4 गंभीर
इंदौर अग्निकांड: परिजनों से मिले CM, दिए उच्च स्तरीय जांच केआदेश, हादसे में आठ की हुई थी मौत
लखनऊ : कोचिंग सेंटर में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे छात्र, 14 की मौत की खबर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।