×

मध्यप्रदेश: बड़वानी में नर्मदा के ‘मझधार’ से मेधा पाटकर ने भरी हुंकार

By: Arvind Mishra

Feb 02, 20263:17 PM

view8

view0

मध्यप्रदेश: बड़वानी में नर्मदा के ‘मझधार’ से मेधा पाटकर ने भरी हुंकार

नर्मदा घाटी के विस्थापित मछुआरों ने मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

  • मछुआरों के अधिकार के लिए नदी में निकाली नाव रैली

  • नर्मदा घाटी के मछुआरे विस्थापन के सबसे बड़े पीड़ित

बड़वानी। स्टार समाचार वेब

नर्मदा बचाओ आंदोलन के बैनर तले नर्मदा घाटी के विस्थापित मछुआरों ने आज यानी सोमवार को अपने संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर के नेतृत्व में मछुआरों ने कसरावद से राजघाट तक नर्मदा नदी में 30 से अधिक नावों के साथ नाव रैली निकाली। वहीं नर्मदा नदी में नाव में सवार होकर मेधा पाटकर ने कहा-नर्मदा घाटी के मछुआरे विस्थापन के सबसे बड़े पीड़ित हैं, लेकिन दशकों बाद भी उन्हें उनके कानूनी अधिकार नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन ने जल्द फैसला नहीं लिया तो आंदोलन को और अधिक व्यापक और तीव्र किया जाएगा। यह नाव रैली सरकार और प्रशासन का ध्यान वर्षों से लंबित मछुआरा समुदाय की समस्याओं की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई । इसके बाद मछुआरा संगठनों ने बड़वानी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ठेकेदारी से दिलाई जाए मुक्ति

ज्ञापन में सरदार सरोवर परियोजना से प्रभावित मछुआरों को नर्मदा ट्रिब्यूनल के फैसले के अनुरूप अधिकार देने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई है। इसमें प्रस्तावित नर्मदा मत्स्य सहकारी उत्पादन व विपणन संघ के पंजीकरण, विस्थापित मछुआरों को पुनर्वास लाभ, आवास और आजीविका उपलब्ध कराने मत्स्य व्यवसाय को ठेकेदारी से मुक्त कर सहकारी समितियों को सौंपने की मांग शामिल है।

मछुआरों को मिले किसान का दर्जा

आंदोलनकारियों ने जलाशय में बढ़ते प्रदूषण, अवैध रेत खनन, क्रूज संचालन, जलस्तर में लगातार गिरावट से मत्स्याखेट पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव, मछुआरों को किसान का दर्जा, केसीसी कार्ड, बंद अवधि में आर्थिक सहायता राशि बढ़ाने और पुलिस-प्रशासन द्वारा कथित उत्पीड़न के मामलों पर त्वरित कार्रवाई की भी मांग की। कुल मिलाकर ज्ञापन में 10 प्रमुख मांगें रखी गई हैं। नाव रैली और जल भरो आंदोलन में बड़वानी, धार, खरगोन और अलीराजपुर जिलों के बड़ी संख्या में मछुआरा परिवार शामिल हुए। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

बैरागढ़ में किराना कारोबारी ने लगाई फांसी, पत्नी से तलाक के बाद डिप्रेशन में थे उमेश खत्री

बैरागढ़ में किराना कारोबारी ने लगाई फांसी, पत्नी से तलाक के बाद डिप्रेशन में थे उमेश खत्री

भोपाल के बैरागढ़ में 41 वर्षीय व्यापारी उमेश कुमार खत्री ने सुसाइड कर लिया। 2016 में पत्नी से तलाक और बच्चों से दूरी के कारण मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है।

Loading...

Mar 29, 20263:10 PM

खाद और कीटनाशकों के उपयोग से धरती माता बीमार हो गई है: उप मुख्यमंत्री

खाद और कीटनाशकों के उपयोग से धरती माता बीमार हो गई है: उप मुख्यमंत्री

रीवा में आयोजित कृषि सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रासायनिक खाद और कीटनाशकों के दुष्प्रभाव बताते हुए प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया, ताकि धरती और आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ रह सकें।

Loading...

Mar 29, 20263:04 PM

रीवा में गैस एजेंसी गोदाम में अवैध रिफिलिंग का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

रीवा में गैस एजेंसी गोदाम में अवैध रिफिलिंग का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

रीवा में पापुलर गैस एजेंसी के गोदाम में अवैध रिफिलिंग का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सिलेंडरों से गैस चोरी कर ब्लैक में बेचने का खुलासा हुआ, प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल उठे हैं।

Loading...

Mar 29, 20263:01 PM

17 शराब समूहों को नीलाम कर 526 करोड़ कमाए, 14 प्लस में गईं और तीन दे गईं घाटा

17 शराब समूहों को नीलाम कर 526 करोड़ कमाए, 14 प्लस में गईं और तीन दे गईं घाटा

रीवा और मऊगंज में 17 शराब समूहों की नीलामी से 526 करोड़ की कमाई हुई, 14 समूह आरक्षित मूल्य से अधिक में बिके जबकि तीन में घाटा हुआ, कुल कारोबार हजार करोड़ पार जाने की उम्मीद है।

Loading...

Mar 29, 20262:57 PM

मध्यप्रदेश 169 नगरीय निकाय एल्डरमैन नियुक्ति सूची: 123 नगर परिषद और 46 नगर पालिका के नाम घोषित

मध्यप्रदेश 169 नगरीय निकाय एल्डरमैन नियुक्ति सूची: 123 नगर परिषद और 46 नगर पालिका के नाम घोषित

MP में नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की नियुक्तियां जारी। 123 नगर परिषदों और 46 नगर पालिकाओं की सूची देखें। जानें धारा 19(1)(ग) के तहत हुई इन नियुक्तियों के बारे में।

Loading...

Mar 29, 20262:55 PM