×

मध्यप्रदेश: छतरपुर में बवाल... आधी रात एसडीएम ऑफिस पर फेंके पत्थर

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में आम आदमी पार्टी के युवा नेता अमित भटनागर की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार दोपहर से शुरू हुआ प्रदर्शन देर रात हिंसक झड़प में बदल गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव के दौरान पथराव हुआ, जिसके बाद पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर किया।

By: Arvind Mishra

Feb 11, 202610:24 AM

view3

view0

मध्यप्रदेश: छतरपुर में बवाल... आधी रात एसडीएम ऑफिस पर फेंके पत्थर

मंगलवार दोपहर से शुरू हुआ प्रदर्शन देर रात हिंसक झड़प में बदल गया।

  • प्रदर्शनकारियों से झड़प, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन
  • केन वेतबा के विस्थापित होने वाले ग्रामीण में नाराजगी
  • अमित भटनागर की गिरफ्तारी के बाद भड़क गए लोग
  • मुआवजा राशि खातों में नहीं पहुंचने से भड़का आक्रोश

छतरपुर। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में आम आदमी पार्टी के युवा नेता अमित भटनागर की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार दोपहर से शुरू हुआ प्रदर्शन देर रात हिंसक झड़प में बदल गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव के दौरान पथराव हुआ, जिसके बाद पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर किया। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। दरअसल, देर रात केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने एसडीएम के ऑफिस पर पथराव कर दिया। कुछ ग्रामीणों की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए थे। इस पर वे देर रात एसडीएम ऑफिस पहुंचे और उसे घेर लिया, इसके बाद पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए वाटर कैनन चलाई और हल्का बल प्रयोग किया।

पांच दिनों से दे रहे धरना

केन वेतबा लिंक परियोजना के विस्थापित होने वाले ग्रामीण निर्माण क्षेत्र में बीते 5 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि उन्हें सही मुआवजा नहीं दिया जा रहा है उनको घर बनाकर नहीं दिए जा रहे हैं। धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में शामिल नेतृत्व करने वाले अमित भटनागर को जब धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया तो मौजूद लोग भड़क गए और देर रात बिजावर तहसील का घेराव कर पथराव कर दिया।

एसडीएम को भी घेर लिया था

जैसे ही बिजावर तहसील में रात ग्रामीण पहुंचे तभी वहां एसडीएम आ गए और सभी लोगों ने एसडीएम को भी घेर लिया था। तभी वहां मौजूद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। जहां अमित भटनागर की रिहाई को लेकर हंगामा चलता रहा। इधर, प्रशासन के अधिकारियों का कहना है किसी की भी रिहाई हो कानून के तहत ही होगी किसी के दबाव में आकर रिहाई नहीं कराई जाएगी।

मुआवजा राशि खातों में नहीं पहुंची

गौरतलब है कि ढोडन बांध क्षेत्र से विस्तापित तीन गांव के लोग निर्माण कार्य रोक रहे है। गांव वालों आरोप है कि एसडीएम बिजावर ने ढोडन, पलकोंहा, खरयानी के विस्तापितों को 10 जनवरी 26 तक मुआवजा राशि खातों मे पहुंचाने को कहा था लेकिन अभी तक नहीं डाली गई।

COMMENTS (0)

RELATED POST

इंदौर: नगर निगम अफसर राजेश परमार की 1.06 करोड़ की संपत्ति कुर्क

इंदौर: नगर निगम अफसर राजेश परमार की 1.06 करोड़ की संपत्ति कुर्क

इंदौर नगर निगम में पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारी राजेश परमार की आय से अधिक संपत्ति केस में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के इंदौर सब-जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत परमार और उनके परिवार के नाम दर्ज 1.06 करोड़ रुपए कीमत की अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया है।

Loading...

Feb 11, 20261:57 PM

भोपाल: पं. दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता

भोपाल: पं. दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता

मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने पं. दीनदायल उपाध्याय की प्रतिमा के निकट विकसित नमो वन का अवलोकन कर रुद्राक्ष का पौधा रोपा।

Loading...

Feb 11, 20261:44 PM

धार: किसान के घर में लगी आग, अनाज के साथ 5 लाख कैश भी खाक

धार: किसान के घर में लगी आग, अनाज के साथ 5 लाख कैश भी खाक

मध्यप्रदेश के धार जिले में नालछा जनपद के ग्राम पंचायत कोठी सोड़पुर में एक किसान के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। परिवार को 8 से 10 लाख तक का नुकसान हुआ है। यहां सबसे बड़ी बात यह है कि आगजनी में किसान के पांच लाख रुपए नकद भी खाक हो गए हैं।

Loading...

Feb 11, 20261:32 PM

डिंडोरी: जेल में बंद करंजिया जनपद अध्यक्ष चरण धुर्वे पद से बर्खास्त 

डिंडोरी: जेल में बंद करंजिया जनपद अध्यक्ष चरण धुर्वे पद से बर्खास्त 

मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में आपराधिक गतिविधियों में शामिल जनपद अध्यक्ष करंजिया चरण धुर्वे को कलेक्टर अंजू भदौरिया ने बर्खास्त कर दिया है। गौरतलब है कि रेत ठेकेदार कर्मियों के साथ मारपीट और लूट के केस में पुलिस ने जो मामला दर्ज किया था उसमें जनपद अध्यक्ष जेल में बंद है।

Loading...

Feb 11, 20261:21 PM

मध्यप्रदेश: खेती ने बनाया कर्जदार... हर किसान परिवार पर 74,420 रुपए कर्ज

मध्यप्रदेश: खेती ने बनाया कर्जदार... हर किसान परिवार पर 74,420 रुपए कर्ज

देश के किसानों की आर्थिक स्थिति पर संसद में पेश ताजा सरकारी आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश के हर किसान परिवार पर औसत बकाया 74,420 रुपए का कर्ज है। यह राष्ट्रीय औसत 74,121 रुपए के लगभग बराबर है। आंकड़े केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीएमसी सांसद कालिपद सरेन खेरवाल के प्रश्न के लिखित उत्तर में दिए।

Loading...

Feb 11, 202612:46 PM